Skip to main content

Posts

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं

  प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजनाएं - इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं के बारे में और जानेंगे वह किस नदी पर स्थित है तथा किन राज्यों को उनसे लाभ होता है, आइए शुरू करते हैं भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं- 1. भांखड़ा नागल परियोजना- यह परियोजना सतलज नदी पर स्थित है, यह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान राज्य की संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना है। 2. व्यास परियोजना- यह परियोजना व्यास नदी पर स्थित है, यह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों की संयुक्त बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। 3. दामोदर घाटी परियोजना- यह परियोजना दामोदर नदी पर स्थित है, यह 2 राज्यों झारखंड तथा पश्चिम बंगाल की संयुक्त बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। 4. हीराकुंड बांध परियोजना- हीराकुंड बांध परियोजना उड़ीसा राज्य में महानदी पर स्थित है। 5. चंबल परियोजना- यह परियोजना चंबल नदी पर स्थित है यह राजस्थान तथा मध्य प्रदेश की संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना है। 6. तुंगभद्रा परियोजना- तुंगभद्रा परियोजना तेलंगाना तथा कर्नाटक की संयुक्त बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोज...

भारतीय संविधान की उद्देशिका अथवा प्रस्तावना व उस से संबंधित प्रश्न

भारतीय संविधान की उद्देशिका/प्रस्तावना- भारतीय संविधान की उद्देशिका , नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य संकल्प में जो आदर्श प्रस्तुत किया गया था उसको ज्यों का त्यों लेकर भारत की प्रस्तावना या उद्देशिका बना लिया गया, भारतीय संविधान की प्रस्तावना को 42 वें संविधान संशोधन 1976 द्वारा संशोधित कर दिया गया था जिसके अनुसार भारत की वर्तमान उद्देश्यिका अथवा प्रस्तावना निम्नलिखित है- हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को:     सामाजिक , आर्थिक और राजनीतिक न्याय,    विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,    प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में   व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की  एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता  बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ईस्वी (मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी,सम्वत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित ...

विश्वास प्रस्ताव किसे कहते हैं?

संसदीय शब्दावली-विश्वास प्रस्ताव आज हम इस आर्टिकल में पड़ेंगे क्या होता है विश्वास प्रस्ताव तथा क्या होते हैं इसके नियम, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में- विश्वास प्रस्ताव उस समय लाया जाता है जब बहुमत का समर्थन प्राप्त होने में विपक्षी दल या दलों को संदेह होता है (यानी विपक्षी दलों को लगता है कि सत्ताधारी दल के पास सरकार चलाने के लिए उचित समर्थन नहीं है ) इस स्थिति में सरकार द्वारा लोकसभा में यह सिद्ध करने के उद्देश्य से की लोकसभा में सदन का बहुमत है, विश्वास प्रस्ताव लाया जाता है, यदि सदन में विश्वास प्रस्ताव पारित नहीं होता है तो इस स्थिति में सरकार को त्यागपत्र देना आवश्यक या अनिवार्य हो जाता है।

ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के प्रमुख लेखक व उनकी कृतियां

 ज्ञानपीठ पुरस्कार- ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का एक प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार है, जिसमें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रूपए व वाग्देवी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले लेखक निम्नलिखित हैं- 1)सर्व प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले लेखक जी शंकर कुरूप है, इन्हें 1965 में उनकी कृति आडा कुजाई , मलयालम भाषा में लिखी गई के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2) ताराशंकर बंधोपाध्याय, ये दूसरे ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे जिन्हें 1966 में ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था, यह पुरस्कार उन्हें उनकी कृति गणदेवता के लिए मिला जो बंग्ला भाषा में लिखी गई थी। 3) 1967 में ज्ञानपीठ पुरस्कार केवी पुटप्पा को उनकी कन्नड़ भाषा में लिखी गई कृति रामायण दर्शनम जबकि उमाशंकर जोशी को गुजराती में लिखी गई उनकी कृति निशीथ के लिए दिया गया था। 4)1968 का ज्ञानपीठ पुरस्कार सुमित्रानंदन पंत को उनकी कृति चिदंबरा के लिए दिया गया था जो हिंदी भाषा में लिखी गई थी। 5)1969 का ज्ञानपीठ पुरस्कार फिराक गोरखपुरी को उनकी उर्दू में लिखी ...

भारत की प्रमुख ब्रिटिश कालीन आयोग व समितियां

ब्रिटिशकालीन आयोग व समितियां- ब्रिटिश काल में बने प्रमुख आयोग समितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे ब्रिटिश काल में बने 30 प्रमुख आयोग व समितियों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं- 1. इनाम आयोग- इनाम आयोग की स्थापना 1852 में की गई थी, इसके अध्यक्ष इनाम थे, उस समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी थे। इनाम आयोग का उद्देश्य भूमि संबंधी विवेचना था। 2. दुर्भिक्ष आयोग(I)-दुर्भिक्ष आयोग की स्थापना 1880 में की गई थी दुर्भिक्ष आयोग के अध्यक्ष रिचर्ड स्ट्रेची थे, इस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड लिटन थे, दुर्भिक्ष आयोग का उद्देश्य अकाल निवारण पर विचार करना था, 3.हण्टर आयोग- हंटर आयोग की स्थापना 1882 में की गई थी, इसके अध्यक्ष विलियम हंटर थे, हंटर आयोग की स्थापना के समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड रिपन थे, इस आयोग का उद्देश्य शिक्षा का विकास था। 4. एचिंसन आयोग-एचिसंन आयोग का गठन 1886 मैं किया गया था, इसके अध्यक्ष चार्ल्स एचिसंन थे,जिसमें एचिसंन आयोग बना उस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड डफरिन थे,एचिंसन आयोग का उद्देश्य नागरिक सेवा में भारतीयों की...

What reflection of light in science

Reflection of light in hindi Reflection अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ हिंदी में परावर्तन होता है, इस आर्टिकल में हम आज बात करेंगे प्रकाश के परावर्तन के बारे में, जानेंगे क्या होता है प्रकाश का परावर्तन- जब प्रकाश चिकने पृष्ठ से टकराकर वापस लौटता है तो यह परिघटना प्रकाश का परावर्तन कहलाती है। परावर्तन के नियम(Laws of reflection) परावर्तन के दो नियम होते हैं- 1) आपतित किरण, आपतन बिंदु पर अभिलंब व परावर्तित किरण एक ही तल में होते हैं। 2) प्रकाश के परावर्तन में आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है। समतल दर्पण से प्रकाश का परावर्तन- समतल दर्पण में किसी वस्तु का प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के आगे रखी जाती है समतल दर्पण में वस्तु का प्रतिबिंब काल्पनिक वस्तु के बराबर एवं पार्श्व उल्टा (Lateral Inverse) बनता है। ∆ यदि समतल दर्पण की ओर कोई व्यक्ति v चाल से चलता है तो उसे दर्पण में अपना प्रतिबिंब 2v चाल से आता हुआ प्रतीत होता है। ∆ यदि आपतित किरण को नियत रखते हुए दर्पण को x डिग्री कोण पर घुमा लिया जाए तो परिवर्तित होने वाली किरण 2x डिग्री क...

भारतीय राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य

भारतीय राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य- भारत में लोक नृत्यों का अत्यधिक महत्व है भारत में लोक नृत्य किसी विशेष क्षेत्र में स्थित लोगों के सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं, लोक नृत्य उस विशेष क्षेत्र के लोगों को आपस में जोड़ने का भी कार्य करता है आइए जानते हैं भारत के प्रमुख राज्यों से संबंधित लोक नृत्य के बारे में- झारखंड के प्रमुख लोक नृत्य- झारखंड के 7 प्रमुख लोक नृत्य निम्न हैं- 1) छऊ झारखंड का लोकनृत्य है। 2) सरहुल झारखंड का लोक नृत्य है। 3) जट- जाटिन झारखंड का लोक नृत्य है। 4) करमा झारखंड का लोक नृत्य है। 5) डांगा झारखंड का लोक नृत्य है। 6) विदेशिया झारखंड का लोक नृत्य है। 7) सोहराई झारखंड का लोक नृत्य है। उत्तराखंड के प्रमुख लोक नृत्य उत्तराखंड में मुख्य रूप से 6 लोकनृत्य किये जाते हैं , जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 1) गढ़वाली उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 2) कुमाऊनी उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 3) कजरी उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 4) झोरा उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 5) रासलीला उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 6) चपादी उत्तराखंड का लोक नृत्य है। आंध्र प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य- आंध्र प...

नोबेल पुरस्कार 2020 व इसे याद करने की ट्रिक

  नोबेल पुरस्कार क्या है? नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, नोबेल पुरस्कार 1901 से अलफ्रेड बर्नार्ड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है, अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 1967 से देना प्रारंभ किया गया यह पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक (स्वीडिश बैंक) द्वारा अपनी 300 की वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रारंभ किया गया। परंतु अर्थशास्त्र का पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में दिया गया। 1974 से नोबेल पुरस्कार को मरणोपरांत दिया जाना बंद कर दिया गया। मरणोंपरांत केवल दो व्यक्तियों नोबेल पुरस्कार दिया गया है जिनके नाम निम्नलिखित हैं- एरि एक्सेल कार्लफल्डट ( Erik Axel Karlfeldt )- ये मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार पाने वाले विश्व के पहले व्यक्ति हैं, इन्हें 1931 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। डैग हैमरसोल्ड ( Dag Hammarskjold)- ये मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार पाने वाले विश्व के दूसरे और अंतिम व्यक्ति हैं, ये संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव थे जिन्हें 1961 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। ∆ नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है, जो कि निम्न हैं- 1)- भौतिकी (Physics) 2)- रसायन...

What is refraction of light in hindi

Refraction of light its laws and examples in hindi- इस आर्टिकल में हम जानेंगे प्रकाश के अपवर्तन के बारे में, क्या होता है प्रकाश का अपवर्तन? तरन्तु इससे पहले हम यह जान लेते हैं कि प्रकाश क्या होता है, प्रकाश - प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा होती है जो विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में संचारित होती है, जिसका ज्ञान हमें आंखो द्वारा प्राप्त होता है, प्रकाश का तरंग दैर्ध्य 3900 अंगस्ट्रोम से लेकर 7800 A o होता है, Refraction of light (प्रकाश का अपवर्तन)- जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में प्रवेश करती है तो वह दोनों माध्यमों को अलग करने वाले तल पर अभिलंबवत आपाती होने पर बिना मुड़े सीधा निकल जाती है,परंतु यदि प्रकाश की किरण तिरछा आपाती होती है तो वह अपनी मूल दिशा से विचलित हो जाती है,यही परिघटना प्रकाश का अपवर्तन कहलाती है। जब कोई प्रकाश किरण विरल माध्यम (rarer medium) से सघन माध्यम (densor medium) तो वह दोनों माध्यमों के पृष्ठ पर खींचें गए अभिलंब की ओर झुक जाती है, इसी के ठीक विपरीत यदि प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती हैं तो वह दोनों माध्...

What is full form of NASA and ISRO in hindi

Full form of NASA in hindi- NASA दुनिया की सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है, यदि आप विज्ञान में रूचि रखते हैं तो आपने NASA शब्द जरूर सुना होगा,  NASA अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है जो अंतरिक्ष में अनेक प्रकार के मिशनों को भेजती है, NASA का पूरा नाम ( Full form of NASA) - National Aeronautics and Space Administration ( नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस ऑर्गेनाइजेशन ) है। नासा की स्थापना 1 अक्टूबर 1958 को हुई थी। Full form of ISRO in hindi- जिस प्रकार NASA अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है उसी प्रकार ISRO भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है, ISRO भारत के लिए अंतरिक्ष में अनेक मिशन भेजता है, ISRO का पूरा नाम( Full form of ISRO) - Indian Space Research Organisation है , ISRO की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी । हिंदी मेंं ISRO को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन कहते हैं । यह भी पढ़ें- भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख Full form of computer in hindi भारतीय संविधान की अनुसूचियां भारत में राज्यों के पुनर्गठन का इतिहास हॉकी खेल से संबंधित प्रमुख कप एवं ट्राफियां भारत की प्रमुख वित्तीय संस्थाएं एवं उ...