बुध के जन्म से पूर्व छठी शताब्दी ईसा पूर्व में भारतवर्ष में 16 महाजनपद थे इनकी जानकारी बौद्ध ग्रंथ अंगुत्तर निकाय से मिलती है।
1. अंग महाजनपद - अंग महाजनपद की राजधानी चंपा थी, जोकि आधुनिक समय में बिहार के भागलपुर तथा मुंगेर क्षेत्र में स्थित था।
2. मगध महाजनपद - मगध की प्रारंभिक राजधानी गिरिब्रज थी जो बाद में राजगृह स्थानांतरित की गई, मगध महाजनपद आधुनिक समय के बिहार स्थित पटना, गया भाग में स्थित था।
3. काशी महाजनपद- काशी महाजनपद की राजधानी वाराणसी थी, जोकि आधुनिक उत्तर प्रदेश के वाराणसी के आसपास का क्षेत्र था।
4. वत्स महाजनपद- वत्स महाजनपद की राजधानी कौशांबी थी, जोकि आधुनिक इलाहाबाद के आसपास का क्षेत्र था।
5. वज्जि महाजनपद- वज्जि महाजनपद की राजधानी वैशाली, विदेह तथा मिथिला थी। जो आधुनिक मुज़फ़्फ़रपुर एवं दरभंगा के आसपास का क्षेत्र था।
6. कौशल महाजनपद- कौशल महाजनपद की राजधानी श्रावस्ती थी जो कि आधुनिक फैजाबाद ( उत्तर प्रदेश ) में स्थित थी।
7. अवन्ति महाजनपद - अवन्ति महाजनपद की राजधानी उज्जैन/ महिष्मति थी जो आधुनिक समय में मध्यप्रदेश के मालवा क्षेत्र में स्थित थी।
8. मल्ल महाजनपद - मल्ल महाजनपद की राजधानी कुशावती थी जो कि आधुनिक समय में उत्तर प्रदेश के देवरिया क्षेत्र में स्थित है।
9. पंचाल महाजनपद- पंचाल महाजनपद की राजधानी अहिच्छत्र तथा काम्पिल्य थी, जो कि आधुनिक उत्तर प्रदेश के बरेली, बदांयू तथा फर्रुखाबाद क्षेत्र में स्थित थी ।
10. चेदि महाजनपद- चेदि महाजनपद की राजधानी शक्तिमती थी, जो आधुनिक समय उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है।
11. कुरू महाजनपद- कुरु महाजनपद की राजधानी इंद्रप्रस्थ थी, जोकि आधुनिक समय में दिल्ली, मेरठ एवं हरियाणा के आसपास का क्षेत्र है।
12. मत्स्य महाजनपद- मत्स्य महाजनपद की राजधानी विराटनगर थी, जोकि आधुनिक जयपुर में स्थित था ।
13. कम्बोज महाजनपद- कंबोज महाजनपद की राजधानी हाटक थी जो कि आधुनिक समय में उत्तर प्रदेश के राजोरी एवं हजारा क्षेत्र में स्थित था।
14. शूरसेन महाजनपद- शूरसेन महाजनपद की राजधानी मथुरा थी, जोकि आधुनिक उत्तर प्रदेश के मथुरा में स्थित था।
15. अश्मक महाजनपद- अश्मक महाजनपद की राजधानी पोटली या पोतन थी , जो कि आधुनिक समय में गोदावरी नदी के आसपास का क्षेत्र था, अश्मक महाजनपद दक्षिण भारत का एकमात्र महाजनपद था।
16. गांधार महाजनपद- गांधार महाजनपद की राजधानी तक्षशिला थी, जो कि आधुनिक समय में पाकिस्तान के रावलपिंडी एवं पेशावर का क्षेत्र है।
Comments
Post a Comment
Please do not share any spam link in comment box