Skip to main content

आग्नेय चट्टान किसे कहते हैं?

इस आर्टिकल में आग्नेय चट्टान तथा आग्नेय चट्टान से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे-

आग्नेय चट्टान से संबंधित प्रश्न उत्तर-

आग्नेय चट्टान

प्रश्न- आग्नेय चट्टान ( Igneous Rock ) किसे कहते हैं?

उत्तर- वे चट्टानें जो मैग्मा या लावा के जमने से बनती हैं, आग्नेय चट्टान कहलाती है।

प्रश्न- आग्नेय चट्टान को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

उत्तर- आग्नेय चट्टान को इंग्लिश में Igneous Rock ( इगनीयस राक ) कहते हैं।


प्रश्न- आग्नेय चट्टान के उदाहरण कौन-कौन से हैं?

उत्तर- आग्नेय चट्टान के उदाहरण निम्नलिखित हैं- 

ग्रेनाइट,

बेसाल्ट,

पेग्माटाइट,

डायोराइट,

ग्रेबो

प्रश्न- क्या आग्नेय चट्टान में जीवाश्म पाया जाता है?

उत्तर- नहीं, आग्नेय चट्टान में जीवाश्म नहीं पाया जाता है

प्रश्न- आग्नेय चट्टान की संरचना कैसे होती है?

उत्तर- आग्नेय चट्टान की संरचना

आग्नेय चट्टान स्थूल, परत रहित,कठोर संघनन एंव जीवाश्म रहित चट्टान होती है।

प्रश्न- आग्नेय चट्टान में कौन कौन से खनिज पाए जाते हैं?

उत्तर- आग्नेय चट्टान आर्थिक रूप से बहुत ही संपन्न चटान है , इसमें चुंबकीय लोहा, निकल,तांबा, सीसा, जस्ता, क्रोमाइट, मैग्नीज, सोना तथा प्लैटिनम आदि खनिज पाए जाते हैं।

प्रश्न- बेसाल्ट किस चट्टान का प्रकार है?

उत्तर- बेसाल्ट, आग्नेय चट्टान का प्रकार है।

प्रश्न- किस चट्टान में लोहे की सर्वाधिक मात्रा होती है?

उत्तर- बेसाल्ट चट्टान में लोहे की सर्वाधिक मात्रा होती है।

प्रश्न- किस चट्टान से काली मिट्टी का निर्माण होता है?

उत्तर- काली मिट्टी का निर्माण बेसाल्ट चट्टान से होता है , जोकि आग्नेय चट्टान का एक भाग है ।

प्रश्न- पैग्माटाइट क्या होता है?

उत्तर- पैग्माटाइट , पैग्माटाइट चट्टान का एक प्रकार है, झारखंड के कोडरमा में पाए जाने वाला अभ्रक इसी चट्टान में पाया जाता है।

प्रश्न - ग्रेनाइट किस प्रकार की चट्टान है व इसका रुपान्तरण किस कायान्तरीत चट्टान में होता है ?

उत्तर- ग्रेनाइट एक आग्नेय चट्टान है जिसका रुपान्तरण , नीस नामक कायांतरित चट्टान में होता है।

प्रश्न- साइनाइट किस चट्टान का उदाहरण है व इसका रूपांतरण किस चट्टान में होता है ?

उत्तर- सायनाइट , आग्नेय चट्टान का उदाहरण है, साइनाइट चट्टान का रूपांतरण साइनाइट नीस नामक कायांतरित चट्टान में होता है।

प्रश्न- ग्रेबो किस चट्टान का उदाहरण है, ग्रेबो चट्टान किस कायान्तरित चट्टान में बदलती है

उत्तर- ग्रेबो एक आग्नेय चट्टान है, ग्रेबो का रूपांतरण सरपेंटाइन नामक कायांतरित चट्टान में होता है।

प्रश्न- बेसाल्ट चट्टान का रुपान्तरण किस कायान्तरीत चट्टान में होता है ?

उत्तर- बेसाल्ट आग्नेय चट्टान का रूपांतरण सिस्ट नामक कायान्तरित चट्टान में होता है

प्रश्न- बिटुमिनस कोयला किस प्रकार की चट्टान का उदाहरण है?

उत्तर- बिटुमिनस कोयला आग्नेय चट्टान का उदाहरण है।

प्रश्न- बिटुमिनस कोयला का रूपांतरण किस चट्टान में होता है?

उत्तर- बिटुमिनस कोयला का रूपांतरण ग्रेफाइट नामक कायांतरित चट्टान में होता है

प्रश्न- आग्नेय चट्टान कैसे बनती है?

उत्तर- आग्नेय चट्टान का निर्माण मैग्मा के ठंडे होकर ठोस रूप धारण करने के पश्चात होता है।

प्रश्न- बैथोलिथ ( Batholith ) क्या होता है?

उत्तर- बैथोलिथ ( Batholith ) सबसे बड़ा आग्नेय चट्टानी पिंड होता है, बैथोलिथ का निर्माण अंतर्वेधी चट्टानों से होता है, बैथोलिथ एक पातालीय पिंड है, जो गुंबद के आकार का होता है, बैथोलिथ के किनारे खड़े होते हैं तथा इसका ऊपरी तल विषम होता है, बैथोलिथ मूल रूप से ग्रेनाइट का बना होता है।

बैथोलिथ के उदाहरण-

1) अमेरिका का इदाहो बैथोलिथ 40,000 वर्ग किलोमीटर से भी अधिक क्षेत्र में विस्तृत है।

2) कनाडा का कोस्ट रेंज बैथोलिथ


प्रश्न - स्टाक (Stock ) किसे कहते हैं ?

उत्तर- वे बैथोलिथ जो छोटे आकार के होते हैं तथा जिनका विस्तार 100 वर्ग किलोमीटर से कम होता है  इनका ऊपरी भाग गोलाकार गुम्बदनुमा होता है,  स्टॉक ( Stock ) कहलाते हैं।

प्रश्न- लैकोलिथ ( Lacolith ) क्या होता है?

उत्तर- लैकोलिथ ( Lacolith ) का निर्माण तब होता है जब मैग्मा ऊपर की परत को जोर से ऊपर की ओर उठाता है और गुंबद आकार रूप में जम जाता है, मैग्मा के तेजी से ऊपर उठने के कारण यह गुंबद आकार पिण्ड छतरी नुमा दिखाई देता है। लैकोलिथ ( Lacolith ) बहिर्वेधी ज्वालामुखी पर्वत का ही एक अंतर्वेदी प्रतिरूप है।लैकोलिथ ( Lacolith ) के अनेक उदाहरण उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी भाग में दिखाई देते हैं।

प्रश्न - लैपोलिथ ( Lapolith ) क्या होता है?

उत्तर- लैपोलिथ ( Lapolith ) का निर्माण तब होता है जब मैग्मा जमकर तश्तरीनुमा आकार ग्रहण कर लेता है।

लैपोलिथ ( Lapolith ) दक्षिण अमेरिका में मिलते हैं।


प्रश्न- लैकोलिथ ( Lacolith ) तथा लैपोलिथ ( Lapolith ) में क्या अंतर होता है ?

उत्तर- लैकोलिथ ( Lacolith ) तथा लैपोलिथ ( Lapolith ) में अंतर-

लैकोलिथ ( Lacolith ) का आकार गुंबद आकार होता है जबकि लैपोलिथ ( Lapolith ) का आकार तश्तरी नुमा होता है।

प्रश्न- फैकोलिथ ( Phacolith ) क्या होता है?

उत्तर- फैकोलिथ ( Phacolith ) का निर्माण तब होता है जब मैग्मा लहरदार आकृति में जनता है, तब फैकोलिथ ( Phacolith ) का निर्माण होता है।

प्रश्न- सिल (Sill) किसे कहते हैं?

उत्तर- सिल (Sill) का निर्माण तब होता है, जब मैग्मा भू पृष्ठ के समांतर परतों में फैल कर जमता है, सिल (Sill) की मोटाई 1 मीटर से लेकर सैकड़ों मीटर तक हो सकती है, भारत में सिल(sill) छत्तीसगढ़ तथा झारखंड में पाए जाते हैं, 1 मीटर से कम मोटाई वाले सिल(Sill) को शीट (Sheet) कहते हैं ।

प्रश्न- सिल (Sill) तथा शीट (Sheet) में क्या अंतर होता है?

उत्तर- सिल(Sill) की मोटाई 1 मीटर से सैकड़ों मीटर तक हो सकती है, जबकि शीट (Sheet) की मोटाई 1 मीटर से कम होती है, सिल(Sill) तथा शीट(Sheet) दोनों समांतर आग्नेय परतें होती हैं।


प्रश्न- डाइक (Dyke or Dike ) क्या होता है?

उत्तर- डाइक ( Dyke or Dike ) का निर्माण तब होता है, जब मैग्मा लंबवत दरार में जम जाता है, भारत में डाइक ( Dyke or Dike ) झारखंड के सिंहभूम जिले में मिलते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

भारत की प्रमुख ब्रिटिश कालीन आयोग व समितियां

ब्रिटिशकालीन आयोग व समितियां- ब्रिटिश काल में बने प्रमुख आयोग समितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे ब्रिटिश काल में बने 30 प्रमुख आयोग व समितियों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं- 1. इनाम आयोग- इनाम आयोग की स्थापना 1852 में की गई थी, इसके अध्यक्ष इनाम थे, उस समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी थे। इनाम आयोग का उद्देश्य भूमि संबंधी विवेचना था। 2. दुर्भिक्ष आयोग(I)-दुर्भिक्ष आयोग की स्थापना 1880 में की गई थी दुर्भिक्ष आयोग के अध्यक्ष रिचर्ड स्ट्रेची थे, इस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड लिटन थे, दुर्भिक्ष आयोग का उद्देश्य अकाल निवारण पर विचार करना था, 3.हण्टर आयोग- हंटर आयोग की स्थापना 1882 में की गई थी, इसके अध्यक्ष विलियम हंटर थे, हंटर आयोग की स्थापना के समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड रिपन थे, इस आयोग का उद्देश्य शिक्षा का विकास था। 4. एचिंसन आयोग-एचिसंन आयोग का गठन 1886 मैं किया गया था, इसके अध्यक्ष चार्ल्स एचिसंन थे,जिसमें एचिसंन आयोग बना उस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड डफरिन थे,एचिंसन आयोग का उद्देश्य नागरिक सेवा में भारतीयों की...

भारत के प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र

प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र- भारत में पेट्रोलियम जो कि आधुनिक भारत की मूलभूत आवश्यकता है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जिसका भारी मात्रा में विदेशों से आयात किया जाता है इसके बावजूद भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर पेट्रोलियम खनिज पाया जाता है इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे उन्हीं विशेष पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों की- असम - असम भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है जिसमें पेट्रोलियम खनिज के उत्पादन के लिए दो क्षेत्र महत्वपूर्ण है, उनमें से पहला है डिग्बोई तथा दूसरा है सूरमा घाटी प्रश्न- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र किस राज्य के अंतर्गत आता है? उत्तर- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र असाम राज्य के अंतर्गत आता है। गुजरात - गुजरात भी पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है यहां पर खंभात तथा अंकलेश्वर नामक दो पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र स्थित हैं। महाराष्ट्र - महाराष्ट्र भी भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र है यहां पर बॉम्बे हाई नामक जगह से पेट्रोलियम का उत्पादन किया जाता है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादन से संबंधित कुछ विशेष बिंदु- * गुजरात के...

क्षोभमंडल ( छोभमंडल ) क्या है व इसकी प्रमुख विशेषता क्या है?

  क्षोभमंडल ( छोभमंडल )- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) के बारे में प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-  1) छोभमंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में Tropo-Sphere ( ट्रोपोस्फीयर ) कहते हैं । 2) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) हमारे वायुमंडल की सबसे निचली परत होती है। 3) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई ध्रुवों पर 8 किलोमीटर तथा विषुवत रेखा पर लगभग 18 किलोमीटर होती है। 4) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) में 165 मीटर की ऊंचाई बढ़ने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आती है तथा 1 Km ऊंचाई बढ़ने पर 6.4°C  की कमी होती है । 5) सभी मुख्य वायुमंडलीय घटनाएं जैसे बादल बनना, आंधी आना एवं वर्षा होना इसी मंडल में होती है। 6) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को ही संवहन मंडल भी कहते हैं, क्योंकि संवहन धाराएं केवल इसी मंडल की सीमाओं तक सीमित होती है । 7) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को अधो मंडल भी कहते हैं । छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न- प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई कितनी है? प्रश्न- वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन सी होती है? प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में क्या कहते हैं? प्रश्न- छोभ म...

वित्तीय आपात क्या होता है? || Vittiya aapat kya hai?

Vittiya aapat kya hota hai?, वित्तीय आपात क्या होता है? वित्तीय आपात का वर्णन भारत के संविधान में अनुच्छेद 360 तथा भाग 18 में किया गया है, वित्तीय आपात को भारत के राष्ट्रपति के द्वारा भारत के किसी " ऐसे क्षेत्र में जहां पर उनको लगे कि वहां की वित्तीय स्थिति या साख यानी क्रेडिट को खतरा है, में लगाया जा सकता है। Kya vittiya aapat per rashtrapati ke nirnay ko Kisi nyayalay mein chunauti Diya sakti hai? नहीं, 38 वें संविधान संशोधन कानून 1975 के अनुसार राष्ट्रपति के वित्तीय आपात पर दिए गए निर्णय को किसी भी न्यायालय में चुनौती नहीं दी जा सकती। Kya Vidya path per rashtrapati ke nirnay ki nyayik samiksha sambhav hai? हां,44 वें संविधान संशोधन विधेयक 1978 के अनुसार राष्ट्रपति के वित्तीय आपात पर लिए गए निर्णय की न्यायिक समीक्षा संभव है। Bharat mein vittiya aapat ke nirnay ko sansad mein main kitne mahine ke andar swikriti milana anivarya hota hai? भारत में राष्ट्रपति द्वारा दिए गए वित्तीय आपात के निर्णय को भारत की संसद में 2 महीने के अंदर स्वीकृति मिलना अनिवार्य होता है। *...

सामान्य ज्ञान : प्रमुख विदेशी लेखक एवं उनकी पुस्तकें

प्रमुख विदेशी लेखक एवं उनकी पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाला एक महत्वपूर्ण टॉपिक है, इस पोस्ट में आज हम विदेशी लेखकों के द्वारा लिखी गई 50 से अधिक पुस्तकों के बारे में जानेंगे, ये विदेशी लेखक विश्व विख्यात हस्तियां है, इसीलिए इनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होती हैं, प्रमुख विदेशी लेखकों के द्वारा लिखी गई पुस्तकें निम्नलिखित हैं-  1) वेल्थ ऑफ नेशन किसकी पुस्तक है? Ans- एडम स्मिथ की, 2) द वर्ल्ड एज आई सी इट किसकी पुस्तक है ? Ans-  अल्बर्ट आइंस्टीन की, 3) एयरपोर्ट किसकी पुस्तक है ? Ans- आर्थर हेले की, 4) प्राइज आफ पावर किसकी पुस्तक है ? Ans- सैम्युल हर्ष की, 5) डिवाइन कामेडी किसकी पुस्तक है? Ans- दांते की, 6) ओडिसी, इलीयट नामक प्रसिद्ध पुस्तकें हैं? Ans- होमर की 7) ट्रापिक आफ कैंसर किसकी पुस्तक है ? Ans- हेनरी मिलर की, 8) प्रिंसीपिया किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है ? Ans- आइजैक न्यूटन की, 9) पैराडाइज लास्ट ( paradise lost ) किसकी पुस्तक है ? Ans- जान मिल्टन की, 10) रिपब्लिक किसकी पुस्तक है? Ans- प्लेटो की, 1...

प्रशांत महासागर की गर्म एवं ठंडी जलधारा उनको याद करने की ट्रिक

प्रशांत महासागर में स्थित गर्म जलधाराएं निम्नलिखित हैं- प्रशांत महासागर में 9 गर्म जल धाराएं हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 1. उत्तरी विषुवत रेखीय जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 2. क्यूरोसियो की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 3. उत्तरी प्रशांत जल प्रवाह , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 4. अलास्का की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 5. एलनीनो जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 6. सुशीमा की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 7. दक्षिण विषुवतरेखीय जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 8. पूर्वी ऑस्ट्रेलिया की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 9. विपरीत विषुवतरेखीय जलधारा , यह भी प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। प्रशांत महासागर में स्थित गर्म जलधाराओं को याद करने की ट्रिक   एलानीनो और सुशीमा दो दोस्त हैं जो , क्यूरोसियो जाना चाहते हैं, परन्तु आस पास का मौसम बहुत गर्म है, इसलिए वे उत्तरी प्रशांत की तरफ से अलास्का होते...