इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे अकबर के बारे में, अकबर एक मुगल शासक था जो हुमायूं का पुत्र था, यह मुगल साम्राज्य के सबसे सफल शासकों में से एक था, अकबर से संबंधित सभी महत्वपूर्ण प्रश्न निम्नलिखित है-
प्रश्न (1)- अकबर का शासन काल था?
उत्तर- अकबर का शासन काल 1556 से 1605 ईस्वी तक रहा।
प्रश्न (2)- अकबर का जन्म कब हुआ था?
उत्तर- अकबर का जन्म 15 अक्टूबर 1542 को हुआ था।
प्रश्न (3)- अकबर की माता का क्या नाम था?
उत्तर- अकबर की माता का नाम हमीदा बानो बेगम था।
प्रश्न (4)- अकबर का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर- अकबर का जन्म अमरकोट के राणा वीर साल के महल में हुआ था।
प्रश्न (5)- अकबर के बचपन का नाम क्या था?
उत्तर- अकबर के बचपन का नाम जलाल था।
प्रश्न (6)- अकबर का राज्याभिषेक कब हुआ था?
उत्तर- अकबर का राज्याभिषेक 14 फरवरी 1556 को हुआ था।
प्रश्न (7)- अकबर का राज्याभिषेक किस स्थान पर हुआ था?
उत्तर- अकबर का राज्याभिषेक पंजाब के कलानौर नामक स्थान पर हुआ था।
प्रश्न (8)- अकबर का गुरु कौन था?
उत्तर- अकबर का गुरु अब्दुल लतीफ था जो ईरानी विद्वान था।
प्रश्न (9)- अकबर किस उपाधि के साथ राज सिंहासन पर बैठा था?
उत्तर- अकबर, जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर बादशाही गाजी की उपाधि से राज सिंहासन पर बैठा था।
प्रश्न (10)- अकबर का संरक्षक कौन था?
उत्तर- बैरम खान 1556 से 1560 तक अकबर का संरक्षक रहा।
प्रश्न (11)- बैरम खान कौन था?
उत्तर- बैरम खां अकबर का संरक्षक था, जो शिया मतावलम्बी था, यह बदख्शां का निवासी था, बैरम खान को प्यार से खानी बाबा के नाम से जाना जाता था।
प्रश्न (12)- पानीपत की दूसरी लड़ाई कब व किसके बीच हुई थी?
उत्तर- पानीपत की दूसरी लड़ाई 5 नवंबर 1556 ईस्वी को अकबर और हेमू के बीच हुई थी।
प्रश्न (13)- बैरम खान की हत्या किसने की थी?
उत्तर- बैरम खान की हत्या मुबारक खान नामक युवक ने की थी, उस समय बैरम खान मक्का की तीर्थ यात्रा के दौरान पाटन नामक स्थान पर था और तारीख थी 31 जनवरी 1561,
प्रश्न (14)- अकबर ने कब खुद को हरम दल से पूर्णतः मुक्त कर लिया था?
उत्तर- अकबर ने मई 1562 में खुद को हरम दल से पूर्णतया मुक्त कर लिया था।
प्रश्न (15)- हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ किसके बीच हुआ था?
उत्तर- हल्दीघाटी का युद्ध 18 जून 1576 को मेवाड़ के शासक महाराणा प्रताप एवं अकबर के बीच हुआ था इस युद्ध में अकबर की विजय हुई थी।
प्रश्न (16)- हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व किसने किया था?
उत्तर- हल्दीघाटी के युद्ध में मुगल सेना का नेतृत्व राजा मानसिंह एवं आसफ खां ने किया था,
प्रश्न (17)- अकबर का सेनापति कौन था?
उत्तर- अकबर का सेनापति मानसिंह था।
प्रश्न (18)- हल्दीघाटी युद्ध के समय राणा प्रताप की राजधानी कहां थी?
उत्तर- हल्दीघाटी के युद्ध के समय राणा प्रताप की राजधानी कुंभलगढ़ थी।
https://fynclick.blogspot.com/
ReplyDelete