GS Mock test in hindi
इस आर्टिकल आर्टिकल में आप देखेंगे Gs mock test in hindi , यह GS Mock test Hindi आपको मुफ्त में प्रदान किया जाएगा , इसके लिए आपको बस अपने पास एक पेपर व पैन लेना पढ़ेंगा , फिर जब आप हमारा GS Mock test in Hindi को हल करेंगे तो उसके लिए आपको अपनी रफ काफी या पेज में प्रश्न संख्या 1 का सही विकल्प चुनना होगा क्योंकि इस GS Mock test in Hindi में हम आपको केवल प्रश्न व उसके 4 विकल्प उपलब्ध करवाएंगे और फिर सभी प्रश्नो की सही उत्तर कुंजी आपको इस आर्टिकल को पढ़ते समय दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदान की जाएगी , तो आइए शुरू करते हैं इस GS Mock test in Hindi को-
GS Mock test in Hindi - 1
Static GK in hindi प्रश्न (1) उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक फैला उपमहाद्वीप को किस नाम से जाना जाता है-
A) म्यांमार
B) बांग्लादेश
C) भारतवर्ष
D) श्रीलंका
Static GK in hindi प्रश्न (2) भारत को पुराणों में क्या कहा गया है-
A) भारतवर्ष
B) भारत
C) हिन्दुस्तान
D) इंडिया
Static GK in hindi प्रश्न (3) भारतवर्ष ( भरत का देश ) के निवासियों को महाकाव्यों तथा पुराणों में क्या कहा गया है-
A) भरनौवी
B) भरती
C) भरतस्य
D) भारती
Static GK in hindi प्रश्न (4) भारत को इंडिया नाम किसने दिया था-
A) रूस ने
B) यूनानियों ने
C) पूर्तगालियों ने
D) फारसियों नें
Static GK in hindi प्रश्न (5) भारत के इतिहास को अध्ययन की सुविधा के अनुसार मुख्यत: कितने भागों में बांटा जाता है-
A) 2
B) 4
C) 3
D) 6
Static GK in hindi प्रश्न (6) निम्न में से किस स्रोत से भारत के इतिहास के बारे में जानकारी मिलती है-
1.धर्मग्रंथों से
2.ऐतिहासिक ग्रंथो से
3.विदेशियों के विवरण से
4.पुरातत्व-संबंधी साक्ष्यों से
A) केवल 1 व 3 से
B) 1,2,3 व 4 से
C) केवल 2 व 4 से
D) केवल 1 से
Static GK in hindi प्रश्न (7) भारत का सर्वप्राचीन धर्म ग्रंथ कौन सा है-
A) वेद
B) पुराण
C) स्मृति ग्रंथ
D) मनु स्मृति
Static GK in hindi प्रश्न (8) निम्न में से किसे वेदों का संकलन कर्ता माना जाता है-
A) नारद मुनि को
B) महर्षि पाणिनि को
C) महर्षि वाल्मीकि को
D) महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास को
Static GK in hindi प्रश्न (9) निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए-
1. “भारतीय परम्परा वेदों को नित्य तथा अपौरूषय मानती है"।
2. “वेद बसुद्धैव कुटुम्बकम का उपदेश देता है "।
A) कथन 1 व 2 दोनों सही हैं।
B) केवल कथन 1 सही है।
C) केवल कथन 2 सही है।
D) कथन 1 व 2 दोनों गलत हैं।
Static GK in Hindi प्रश्न (10) वेदों की संख्या कितनी है-
A) 7
B) 6
C) 8
D) 4
GS Mock Test in Hindi -01
Answer key - 1(C), 2(A), 3(D), 4(B), 5(C), 6(B), 7(A) , 8(D), 9(A), 10(D)
GS Mock Test in Hindi - 02
यहां से शुरू हो रहा है 10 प्रश्नों का दुसरा GS Mock test in Hindi
Static GK in Hindi प्रश्न (11) भारत को “ हिंद अथवा हिंदुस्तान " नाम किसने दिया -
A) मौर्यों ने
B) गुप्तों ने
C) मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने
D) शुंग शासकों ने
Static GK in hindi प्रश्न (12) किन वेदों को संयुक्त रूप से संहिता कहा जाता है-
1. ऋग्वेद को
2. यजुर्वेद को
3. सामवेद को
4. अथर्ववेद को
A) केवल 1 व 4 को
B) चारों वेदों को संयुक्त रूप से संहिता कहा जाता है।
C) 1,2 व 4 को
D) 2,3 व 4 को
Static GK in Hindi प्रश्न (13) ऋचाओं के क्रमबद्ध ज्ञान का संग्रह कहलाता है-
A) ऋग्वेद को
B) यजुर्वेद को
C) सामवेद को
D) अथर्ववेद को
Static GK in hindi प्रश्न (14) ऋग्वेद में कितने मंडल हैं-
A) 12
B) 11
C) 9
D) 10
Static GK in hindi प्रश्न (15) निम्नलिखित कथनों पर विचार किजिए-
1. ऋग्वेद में कुल 1028 सूक्त ( वालखिल्य पाठ के 11 सूक्तों सहित ) हैं।
2. ऋग्वेद में कुल 10,462 ऋचाएं हैं।
A) दोनों कथन गलत हैं।
B) केवल कथन एक सत्य है।
C) दोनों कथन सत्य हैं।
D) केवल कथन 2 सत्य हैं।
Static GK in hindi प्रश्न (16) ऋग्वेद की ऋचाओं को पढ़ने वाले ऋषि कहलाते थे-
A) होतृ
B) खिल
C) उद्रातृ
D) अध्वर्यु
Static GK in Hindi प्रश्न (17) किस वेद से “आर्यों की राजनीतिक प्रणाली एवं इतिहास” का पता चलता है-
A) सामवेद से
B) ऋग्वेद से
C) अथर्ववेद से
D) यजुर्वेद से
Static GK in hindi प्रश्न (18) ऋषि विश्वामित्र ने ऋग्वेद के किस मंडल की रचना की है-
A) नवें मंडल की
B) आठवें मंडल की
C) दसवें मण्डल की
D) तीसरे मंडल की
Static GK in hindi प्रश्न (19) प्रसिद्ध गायत्री मंत्र किस देवता को समर्पित है-
A) प्रगति एवं उत्थान के देवता ,ऊषा को
B) सूर्य देवता सावित्री को
C) पशुओं के देवता पूषन को
D) सूर्य के निर्माता , देवता वरुण को
Static GK in hindi प्रश्न (20) ऋग्वेद के किस मंडल में “हस्त लिखित ऋचाएं ” हैं-
A) दसवें मंडल में
B) तीसरे मंडल में
C) आठवें मंडल में
D) दूसरे मंडल में
GS Mock test in Hindi-02 answer key
11(C), 12(B), 13(A), 14(D) ,15(C), 16(A), 17(B), 18(D), 19(B), 20(C)
GS Mock test in Hindi-03
यहां से शुरू हो रहा है तीसरा GS Mock test in Hindi जिसमें भी 10 अत्यंत महत्वपूर्ण MCQ शामिल होंगे-
प्रश्न (21) प्रसिद्ध गायत्री मंत्र किस ऋग्वेद के किस मंडल में है-
A) पहले
B) दुसरे
C) तीसरे
D) चौथे
प्रश्न (22) ऋग्वेद के 9वें मंडल में किस देवता का उल्लेख है-
A) इंन्द्र
B) सोम
C) सूर्य
D) वरूण
प्रश्न (23) चातुष्वर्ण्य समाज की कल्पना का आदि स्रोत कौन-सा वेद है-
A) यजुर्वेद
B) अथर्ववेद
C) सामवेद
D) ऋग्वेद
प्रश्न (24) ऋग्वेद के किस मंडल में पुरुष सूक्त का उल्लेख है-
A) सातवें मंडल में
B) आठवें मंडल में
C) दसवें मंडल में
D) नौवें मण्डल में
प्रश्न (25) सही सुम्मेलित किजिए-
1 ब्रह्मण - क) पुरुष ब्रह्मा के चरणों से उत्पन्न
2 क्षत्रिय - ख) पुरुष ब्रह्मा के मुख से उत्पन्न
3 वैश्य - ग) पुरुष ब्रह्मा के जंघाओ से उत्पन्न
4 शूद्र - घ) पुरुष ब्रह्मा के भुजाओं से उत्पन्न
A) क,ख,ग,घ
B) ख,ग,क,घ
C) ख,घ,ग,क
D) क,ग,घ,ख
प्रश्न (26) निम्न में से कौन चार प्रमुख जातियों की स्थितियों, व्यवसायों, दायित्वों, कर्तव्यों तथा विशेषाधिकारों में स्पष्ट विभेद करता है-
A) पृथ्वी सूत्र
B) धर्म सूत्र
C) नारद स्मृति
D) मनु स्मृति
प्रश्न (27) ऋग्वेद में किस देवता के लिए सर्वाधिक ऋचाओं की रचना की गई है-
A) इंन्द्र
B) अग्नि
C) वरुण
D) नासत्य
प्रश्न (28) ऋग्वेद में इंद्र के लिए कितनी ऋचाओं का उल्लेख है-
A) 350
B) 250
C) 450
D) 300
प्रश्न (29) ऋग्वेद में “अग्नि” के लिए कितनी ऋचाओं की रचना की गई है-
A) 350
B) 300
C) 250
D) 200
प्रश्न (30) निम्न में से किस वेद में “ सस्वर पाठ के लिए मंत्रों तथा बलि के समय अनुपालन के नियमों का संकलन ” है-
A) यजुर्वेद में
B) सामवेद में
C) अथर्ववेद में
D) ऋग्वेद में
GS Mock test in Hindi-03 Answer key
21(C), 22(B), 23(D), 24(C), 25(C), 26(B), 27(A), 28(B), 29(D), 30(A)
Static GK in hindi प्रश्न (31) कौन सा वेद गद्य तथा पद्य दोनों में है-
A) ऋग्वेद
B) सामवेद
C) यजुर्वेद
D) अथर्ववेद
Static GK in hindi प्रश्न (32) निम्न में से किस वेद का संबंध “यज्ञ के नियमों” से है-
A) ऋग्वेद
B) अथर्ववेद
C) सामवेद
D) यजुर्वेद
Static GK in hindi प्रश्न (33) निम्न में से किसमें “यज्ञ के समय गायी जाने वाली ऋचाओं ” का वर्णन मिलता है-
A) ऋग्वेद
B) सामवेद
C) यजुर्वेद
D) अथर्ववेद
Static GK in hindi प्रश्न (34) निम्न में किस वेद के पाठकर्ता को “अध्वर्यु” कहते हैं-
A) ऋग्वेद
B) सामवेद
C) यजुर्वेद
D) अथर्ववेद
Static GK in hindi प्रश्न (35) निम्न में से किस वेद के पाठकर्ता को “उद्रातृ” कहते हैं-
A) ऋग्वेद
B) सामवेद
C) यजुर्वेद
D) अथर्ववेद
Static GK in Hindi प्रश्न (36) सामवेद को कहा जाता है-
A) भारतीय नृत्य का जनक
B) भारतीय वास्तुकला का जनक
C) भारतीय संस्कृति का जनक
D) भारतीय संगीत का जनक
Static GK in hindi प्रश्न (37) निम्न में से किन वेदों में किसी विशिष्ट ऐतिहासिक घटना का वर्णन नहीं मिलता है-
1.ऋग्वेद
2.सामवेद
3.यजुर्वेद
4.अथर्ववेद
A) 1,2 व 3 में
B) 2 व 3 में
C) 2,3 व 4 में
D) 1 व 4 में
Static प्रश्न (38) अथर्ववेद की रचना किसने की है-
A) अथर्वा ऋषि ने
B) विश्वामित्र ने
C) प्रजापति दक्ष ने
D) महर्षि गौतम
प्रश्न (39) अथर्ववेद में कितने मंत्र हैं-
A) 831
B) 731
C) 850
D) 661
प्रश्न (40) अथर्ववेद में कितने पद्य हैं-
A) 3800
B) 4800
C) 5500
D) 6000
GS Mock test in hindi -04 answer key
31(C), 32(D), 33(B), 34( ), 35(B), 36(D), 37(B), 38(A), 39(B), 40(D)
प्रश्न (41) किस पुराण के कुछ मंत्र , ऋग्वैदिक मंत्रियों से भी प्राचीन है-
A) मत्स्य पुराण के
B) यजुर्वेद के
C) सामवेद के
D) अथर्ववेद के
प्रश्न (42) कौन सा वेद कन्याओं के जन्म की निंदा करता है-
A) अथर्ववेद
B) सामवेद
C) ऋग्वेद
D) यजुर्वेद
प्रश्न (43) विष्णु पुराण का संबंध किस वंश से है-
A) गुप्त वंश से
B) मौर्य वंश से
C) आन्ध्र सातवाहन वंश से
D) शक वंश से
प्रश्न (44) मत्स्य पुराण का संबंध किस वंश से है-
A) गुप्त वंश से
B) मौर्य वंश से
C) आन्ध्र सातवाहन वंश से
D) शक वंश से
प्रश्न (45) वायु पुराण का संबंध किस वंश से है-
A) गुप्त वंश से
B) मौर्य वंश से
C) आन्ध्र सातवाहन वंश से
D) शक वंश से
प्रश्न (46) ऐतिहासिक दृष्टि से अथर्ववेद का महत्त्व इसलिए है क्योंकि इसमें सामान्य मनुष्यों के विचारों तथा अंधविश्वासों का विवरण मिलता है-
A) उपरोक्त कथन सत्य है।
B) उपरोक्त कथन असत्य है।
प्रश्न (47) पृथ्वी सूक्त किसका प्रतिनिधि सूक्त है-
A) ऋग्वेद का
B) यजुर्वेद का
C) सामवेद का
D) अथर्ववेद का
प्रश्न (48) किस पुराण में परीक्षित को कुरूओं का राजा कहा गया है तथा कुरु देश की समृद्धि का अच्छा चित्रण मिलता है-
A) अथर्ववेद में
B) सामवेद में
C) ऋग्वेद में
D) यजुर्वेद में
प्रश्न (49) वेदांगों की संख्या कितनी है-
A) 4
B) 5
C) 6
D) 7
प्रश्न (50) किस पुराण में “सभा तथा समिति” को प्रजापति की दो पुत्रियां कहा गया है-
A) ऋग्वेद में
B) अथर्ववेद में
C) सामवेद में
D) यजुर्वेद में
GS Mock test in hindi answer key -05
41(D), 42(A), 43(B), 44(C), 45(A), 46(A), 47(D), 48(A), 49(C), 50(B)
Comments
Post a Comment
Please do not share any spam link in comment box