Skip to main content

Posts

Static GK- सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होने वाले शब्द

  सदैव बहुवचन में प्रयोग होने वाले शब्द यहां कुछ ऐसे शब्द दिए गए हैं जो हिंदी भाषा के वाक्यों में सदैव बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं- प्राण- मेरे प्राण छटपटाने लगे। दर्शन- मैंने आपके दर्शन कर लिए। आंसू- आंखों से आंसू निकल पड़े। होश- शेर को देखते ही मेरे होश उड़ गए । बाल- मैंने बाल कटा दिए। हस्ताक्षर- मैंने कागज पर हस्ताक्षर कर दिए।

Uttarakand GK quiz in hindi

  Uttarakand GK quiz in Hindi part-01 Uttarakand  GK quiz in hindi for uksssc and UK PSC and other Uttarakand related exams . यहां दिए गए उत्तराखंड जीके क्विज संबंधी प्रश्न उत्तराखंड की सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है- Loading… Uttarakand GK quiz in hindi Uttarakand GK quiz in hindi for uksssc Uttarakand GK quiz Uttarakand GK for UKPSC Uttarakand GK Hindi Best Uttarakand GK questions in hindi.

Daily Current affairs Quiz in hindi

  Daily current affairs quiz इस आर्टिकल में आप पढ़ेंगे महत्वपूर्ण डेली करंट अफेयर्स क्विज ( daily current affairs quiz ) जो आपके आगामी सभी महत्वपूर्ण सरकारी परीक्षाओं के लिए Dail quiz महत्वपूर्ण है। इस ब्लॉग पर हम रोज इसी प्रकार की करंट अफेयर या सामान्य ज्ञान क्विज ( GK Quiz ) हिंदी भाषा में अपलोड करेंगे, आपका ज्यादा समय न लेते हुए आइए शुरू करते हैं आज की क्विज- Loading…

संज्ञा एवं उनके प्रकार

  संज्ञा किसे कहते हैं? किसी प्राणी, वस्तु, स्थान,भाव आदि के नाम को ही संज्ञा कहा जाता है। 1. व्युत्पत्ति के आधार पर संज्ञा के प्रकार व उनके उदाहरण - व्युत्पत्ति के आधार पर संज्ञा ( Noun ) तीन प्रकार का होती है - रुढ संज्ञा- इस प्रकार की  संज्ञा में कोई भी सार्थक नाम आता सकता है, जैसे - कृष्ण, यमुना आदि। यौगिक संज्ञा- यह दो सार्थक शब्दों से मिली संज्ञा होती है , जैसे- पनघट, पाठशाला योगरुढ़ संज्ञा- यहां पर प्रयुक्त का अर्थ कुछ और ही होता है, जैसे- जलज का अर्थ “जल में उत्पन्न वस्तु” 2. अर्थ के आधार पर संज्ञा के प्रकार- अर्थ के आधार पर संज्ञा पांच प्रकार की होती है। व्यक्तिवाचक संज्ञा जातिवाचक संज्ञा द्रव्यवाचक संज्ञा समूहवाचक संज्ञा भाववाचक संज्ञा अब हम अर्थ की दृष्टि से संज्ञा के प्रकार तथा उदाहरणों को विस्तृत रूप में पढ़ेंगे व्यक्तिवाचक संज्ञा जिस संज्ञा से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध (ज्ञान) होता है उन्हें ही व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण राम, गंगा,पटना , दिल्ली आदि। जातिवाचक संज्ञा जिस संज्ञा से जाति का ज्ञान होता है उसे जातिवाचक...

गुण संधि व इसके उदाहरण

  गुण संधि- गुण संधि , स्वर संधि का एक प्रकार है। गुण संधि की परिभाषा- गुण संधि की परिभाषा अनुसार, यदि ‘अ' और ‘आ’ के बाद ‘इ’ या ‘ई’ , ‘उ’ या ‘ऊ’ और ‘ऋ’ स्वर आए तो दोनों के मिलने से क्रमश: ‘ए', ‘ओ' और ‘अर्' हो जाते हैं, जैसे- गुण संधि के 50 उदाहरण- गुण संधि के 50 उदाहरण निम्नलिखित हैं, यह सभी उदाहरण उन सभी प्रकार की परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है जिनमें हिंदी पूछे जाती है। गुण संधि का (अ+इ=ए) नियम- नर+इंद्र = नरेंद्र सुर+इंद्र = सुरेंद्र पुष्प+इंद्र = पुष्पेंद्र सत्यम+इंद्र = सत्येंद्र  गुण संधि का (अ+ई=ए) नियम- नर+ईश= नरेश परम+ईश्वर = परमेश्वर सोम+ईश= सोमेश कमल+ईश= कमलेश गुण संधि का (आ+इ=ए) नियम- रमा+इंद्र= रमेंन्द्र महा+इंद्र=महेंद्र यथा+इष्ट= यथेष्ट राजा+इंद्र=राजेंद्र गुण संधि का (आ+ई=ए) नियम- महा+ईश=महेश उमा+ईश=उमेश राका+ईश=राकेश रमा+ईश=रमेश गुण संधि का (अ+उ=ओ) नियम- वीर+उचित= वीरोचित मानव+उचित=मानवोचित पर+उपकार= परोपकार हित+उपदेश=हितोपदेश गुण संधि का (अ+ऊ=ओ) नियम- सूर्य+ऊर्जा=सूर्योर्जा नव+ऊढा=नंवोढा जल+ऊर्मि=जलोर्मि समुद्र+ऊर्मि=समुद्रोर्मि गुण संधि का (आ+उ=ओ) न...

रैम (RAM) तथा रोम (ROM) क्या होती हैं तथा ये कितने प्रकार की होती हैं?

  रैम (RAM) तथा रोम (ROM)  क्या होते हैं? रैम (RAM) तथा रोम (ROM) कंप्यूटर { या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक युक्ति ( Device ) में }  में प्रयुक्त होने वाली मेमोरी के प्रकार हैं, इस आर्टिकल में हम रैम तथा रोम के बारे में विस्तार से जानेंगे। मैमोरी (Memory) क्या होती है? मैमोरी का हिंदी में अर्थ होता है याददाश्त, इसका किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में प्रयोग किया जा सकता है, यह उस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में भौतिक रूप से प्रयोग की जाती है, किसी डिवाइस की मेमोरी उसी डिवाइस के अंदर या उसके बाहर ( इस प्रकार की मेमोरी को क्लाउड मेमोरी के नाम से जाना जाता है) भी हो सकती है। मैमोरी का क्या काम होता है? मेमोरी का प्रयोग डाटा ( Data ), सूचना ( Information) तथा इंस्ट्रक्शन ( Instructions) को संग्रहित करने में किया जाता है। मैमोरी कितने प्रकार ( Types Of Memory ) की होती है? मैमोरी मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है- 1) प्राथमिक मैमोरी ( Primary Memory)- यह मैमोरी डिवाइस के अंदर ही उपस्थित रहती है। प्राइमरी मैमोरी के उदाहरण- RAM, ROM, Cache(कैश) Memory 2) द्वितीयक मैमोरी ( Secondary / Auxi...

General Hindi- महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

  पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं? वे शब्द जिनके अर्थ एक समान होते हैं पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द- पर्यायवाची शब्द सभी हिंदी भाषी राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, पर्यायवाची शब्द उन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं जिनमें हिंदी परीक्षा का एक विषय होता है, इसके अलावा पर्यायवाची शब्द विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा में भी पूछे जाते हैं, इस आर्टिकल में हम बात करेंगे NET JRF , UPSC , State PCS , UPPSC , UKPSC, MPPSC, BPSC, RAS, UKSSSC , VDO, VPDO, Forest Guard की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले पर्यायवाची शब्दों की- 1) स्वर्ग के पर्यायवाची शब्द हैं- सुरलोक, दिव्यधाम, ब्रह्माधाम, द्यौ 2) सीता शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं- वैदेही, भूमिका, जनकतनया, जनकनंदिनी , रामप्रिया 3) सहेली शब्द के पर्यायवाची हैं- आली, सहचरी, सजनी, सरैन्ध्री 4) समीप शब्द के  पर्यायवाची हैं- सन्निकट, आसन्न 5) सेना शब्द के पर्यायवाची हैं- ऊनी, कटक,दल,चमू,अनीक,अनीकिनी 6) साधु के पर्यायवाची शब्द हैं- सज्जन,भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन 7) जल के पर्यायवा...

Static GK - समताप मंडल उस की प्रमुख विशेषताएं

Static GK-   समताप मंडल( stratosphere ) की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं? 1) समताप मंडल (Stratosphere) पृथ्वी की सतह से आकाश की ओर जाने में पढ़ने वाला दूसरा मंडल है, इसका विस्तार   18 से 32 किलोमीटर की ऊंचाई तक होता है। 2) समताप मंडल (Stratosphere) की मोटाई धुर्वों पर अधिक होती है, जबकि कभी-कभी विषुवत रेखा पर इसका लोप हो जाता है। 3) समताप मंडल (Stratosphere) में मौसमी घटनाएं नहीं होती है, जैसे आंधी आना, बादलों का गर्जना, बिजली का कड़कना, धूल कण एवं जलवाष्प आदि कुछ नहींं पाया जाता है। 4) समताप मंडल (Stratosphere) में वायुयान उड़ाने की आदर्श दशा पाई जाती है । 5) कभी-कभी समताप मंडल (Stratosphere) में विशेष प्रकार के बादलों का निर्माण होता है जिन्हें मूलाभ मेघ ( Mother of pearl cloud ) कहते  हैं। वायुमंडल में कुल कितनी परतें पाई जाती हैं? वायुमंडल में कुल 5 परतें पाई जाती है- 1) क्षोभमंडल (छोभ मंडल)- Troposphere 2) समताप मंडल (Stratosphere) 3) ओजोन मंडल (Ozonosphere) 4) आयन मंडल (Ionosphere) 5) बाह्य मंडल ( Exosphere )

Static GK in Hindi - ह्यूमन राइट्स वॉच क्या है?

  ह्यूमन राइट्स वॉच क्या है? ह्यूमन राइट्स वॉच अमेरिका स्थित एक गैर लाभकारी संस्था है, इसकी स्थापना 1978 में हेललंस्की वॉच के रूप में की गई थी, इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। ह्यूमन राइट्स वॉच का उद्देश्य- ह्यूमन राइट्स वॉच अमेरिका का सबसे बड़ा मानव अधिकार संगठन है, इसका उद्देश्य दुनिया भर में मानव अधिकारों के हो रहे उल्लंघन की तरफ अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचना है। ह्यूमन राइट्स वॉच एक ऐसा संगठन है जो कमजोर अल्पसंख्यकों, शरणार्थियों, युद्ध से ग्रसित देश के नागरिकों तथा जरूरतमंद बच्चों के मानव अधिकारों की रक्षा करता है। ह्यूमन राइट्स वॉच विश्वभर की सरकारो तथा सैन्य समूह को उनके कानून, नीतियों और कार्य करने की पद्धति को लागू करने या उनमें बदलाव करने का निर्देश भी देता है, ताकि वहां उपस्थित व्यक्तियों के मानव अधिकारों का उल्लंघन न हो व वे लोग एक गरिमामय जीवन जी सकें। हाल ही में क्यों चर्चा में रहा था ह्यूमन राइट्स वॉच? ह्यूमन राइट्स वॉच एक अमेरिकी मानवाधिकार संस्था है, जिसने हाल ही में इजराइल पर आरोप लगाया है कि वह फिलिस्तीन के लोगों के प्रत...