Skip to main content

पंचवर्षीय योजनाओं से संबंधित प्रश्न

पंचवर्षीय योजनाएं( Five Year Plans Of India )

भारत के विकास में पंचवर्षीय योजनाओं का अत्यधिक महत्व है, पंचवर्षीय योजनाओं के अंतर्गत भारत में 1 साल के अंदर होने वाली सभी आर्थिक गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की जाती है तथा इसी के साथ पंचवर्षीय योजनाओं के लिए एक विशेष वृद्धि दर तय की जाती है। पंचवर्षीय योजनाओं से संबंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं जो की बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं । इसलिए हम यहां पंचवर्षीय योजनाओं से संबंधित प्रश्न प्रस्तुत कर रहे हैं-



भारत में स्थित पंचवर्षीय योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रथम पंचवर्षीय योजना ( First Five Year Plan of india) से संबंधित प्रश्न

प्रश्न  1 ) प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर : प्रथम पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य अर्थव्यवस्था को संतुलित करना तथा भारत में विकास की प्रक्रिया को प्रारंभ करना था ।

प्रश्न २ ) प्रथम पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई थी ?
उत्तर:- प्रथम पंचवर्षीय योजना में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई थी ।

प्रश्न 3 ) प्रथम पंचवर्षीय योजना की समयावधि क्या थी ?
उत्तर :- प्रथम पंचवर्षीय योजना की  समयावधि 1951 से 1956 के मध्य था ।

प्रश्न  4 ) प्रथम पंचवर्षीय योजना की निर्धारित वृद्धि दर क्या थी ?
उत्तर प्रथम पंचवर्षीय योजना की निर्धारित वृद्धि दर 2.1 थी जबकि इसने अपने लक्ष्य से आगे 3.6% की वृद्धि दर हासिल की थी ।


प्रश्न  5 )  प्रथम पंचवर्षीय योजना के दौरान भारत की राष्ट्रीय आय में तथा प्रति व्यक्ति आय में क्रमशः कितने की कुल बिक्री हुई थी?
उत्तर :- प्रथम पंचवर्षीय योजना के समय में भारत की राष्ट्रीय आय में 18% जबकि प्रति व्यक्ति आय में 11% की कुल वृद्धि  दर्ज की गई थी ।

नोट -
प्रथम पंचवर्षीय योजना काल में सार्वजनिक उद्योग के विकास की उपेक्षा की गई थी उपेक्षा अर्थात इस पर  ध्यान नहीं दिया गया था , इस पर कुल राष्ट्रीय खर्च की मात्र 6% राशि खर्च की गई थी।




द्वितीय पंचवर्षीय योजना( Second Five Year Plan Of India) से संबंधित प्रश्न

प्रश्न 1) द्वितीय पंचवर्षीय योजना किस मॉडल पर आधारित थी ?
उत्तर द्वितीय पंचवर्षीय योजना पीसी महालनबिस (PCM Modal ) मॉडल पर आधारित थी ।

प्रश्न 2) द्वितीय पंचवर्षीय योजना की समयावधि क्या थी?
द्वितीय पंचवर्षीय योजना की समयावधि 1956 से 1961 तक थी ।

प्रश्न 3)  द्वितीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर द्वितीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य देश के जीवन स्तर को ऊंचा उठाना तथा 5 वर्षों में भारत की राष्ट्रीय आय को 25% तक बढ़ाना था ।

प्रश्न 4 ) द्वितीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र पर सर्वाधिक ध्यान दिया गया था ?
उत्तर द्वितीय पंचवर्षीय योजना में भारी उद्योगों तथा खनिजों को उच्च प्राथमिकता दी गई थी तथा इस पर कुल बजट का 24% भाग खर्च किया गया था।


प्रश्न  5 )  द्वितीय पंचवर्षीय योजना में द्वितीय प्राथमिकता किसे दी गई थी?
उत्तर द्वितीय पंचवर्षीय योजना में द्वितीय प्राथमिकता यातायात व संचार को बढ़ाने में दी गई थी।

नोट- द्वितीय पंचवर्षीय योजना में बहुत से भारी उद्योग स्थापित किए गए जिनमें दुर्गापुर, भिलाई, राउरकेला के इस्पात कारखाने शामिल है।




तृतीय पंचवर्षीय योजना ( Third Five Year Plan of india) से संबंधित प्रश्न-

प्रश्न 1)  तृतीय पंचवर्षीय योजना की समय अवधि क्या थी ?
उत्तर :- तृतीय पंचवर्षीय योजना की समयावधि 1961 से 1966 तक थी ।

प्रश्न  2 ) तृतीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था?
उत्तर : तृतीय पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य भारत की अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर तथा एक्टिव स्टेट में पहुंचाना था ।

प्रश्न  3 )  तृतीय पंचवर्षीय योजना की निर्धारित वृद्धि दर क्या थी ?
तृतीय पंचवर्षीय योजना की निर्धारित वृद्धि दर 5.6% थी जबकि वास्तव में इस पंचवर्षीय योजना की वृद्धि दर 2.72% ही रही थी । अतः तृतीय पंचवर्षीय योजना अपनी निर्धारित वृद्धि दर को प्राप्त नहीं कर सकी ।


प्रश्न  4 ) तृतीय पंचवर्षीय योजना में किस क्षेत्र को प्राथमिकता दी गई थी?
उत्तर तृतीय पंचवर्षीय योजना में कृषि तथा उद्योग दोनों क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई थी ।

प्रश्न  5) तृतीय पंचवर्षीय योजना असफलता का मुख्य कारण क्या था ?
उत्तर तृतीय पंचवर्षीय योजना की असफलता का मुख्य कारण इस समय अवधि में हुए भारत चीन युद्ध, भारत पाकिस्तान युद्ध तथा अभूतपूर्व सूखा था ।



योजना अवकाश से संबंधित प्रश्न

प्रश्न  1 ) योजना   अवकाश क्या था ?
उत्तर : योजना अवकाश पंचवर्षीय योजनाओं के मध्य स्थित वह समय था जब पंचवर्षीय योजनाएं न चलाकर केवल वार्षिक योजनाएं बनाई गई थी, योजना अवकाश का मुख्य कारण भारत पाकिस्तान युद्ध के कारण तथा सूखे के कारण संसाधनों की कमी और वस्तुओं के मूल्य में वृद्धि थी ।

नोट योजना अवकाश-  1966-67 से 1968-69  तक चला ।


चौथी पंचवर्षीय योजना( forth five year plan of India ) से संबंधित प्रश्न

प्रश्न 1 चौथी पंचवर्षीय योजना की कार्य अवधि क्या थी ?

उत्तर चौथी पंचवर्षीय योजना की कार्य अवधि 1969 से 1974 के मध्य था ।

प्रश्न 2 किस पंचवर्षीय योजना में समाजवादी समाज की स्थापना को विशेष रूप से लक्षित किया गया था ?
उत्तर चौथी पंचवर्षीय योजना में ,

प्रश्न 3 चौथी पंचवर्षीय योजना की लक्षित वृद्धि दर क्या थी और इसमें कितनी वृद्धि दर हासिल की थी ?
उत्तर चौथी पंचवर्षीय योजना की लक्षित वृद्धि दर 5.7% की थी जबकि इसमें मात्र 2.05 प्रतिशत की वृद्धि दर ही हासिल की थी ।

प्रश्न 4 चौथी पंचवर्षीय योजना की विफलता के क्या कारण थे ?
उत्तर चौथी पंचवर्षीय योजना के विफलता के मुख्य दो कारण थे-
1) मौसम की प्रतिकूलता ( समय पर बारिश का न होना , क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था सदैव से ही कृषि प्रधान रही है )
2) और बांग्लादेशी शरणार्थियों का भारत में भारी मात्रा में आगमन,

पांचवी पंचवर्षीय योजना( Fifth Five Year plan of India ) से संबंधित प्रश्न


प्रश्न 1 पांचवी पंचवर्षीय योजना की कार्य अवधि क्या थी ?

उत्तर पांचवी पंचवर्षीय योजना की कार्य अवधि 1974 से 1978 के मध्य थी ।

प्रश्न 2 पांचवी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य था ?
उत्तर पांचवी पंचवर्षीय योजना के दो मुख्य उद्देश्य थे-
        1) गरीबी उन्मूलन,
        2) आत्मनिर्भर बनना,

प्रश्न 3 किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत 20 सूत्री कार्यक्रम की स्थापना की गई थी व 20 सूत्री कार्यक्रम की स्थापना कब की गई थी ?

उत्तर 20 सूत्री कार्यक्रम की स्थापना पांचवीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत , 1975 में की गई थी ।

प्रश्न 4 पांचवी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत कितने प्रतिशत की वृद्धि का लक्ष्य रखा गया था ?
उत्तर पांचवी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत इसका लक्ष्य प्रारंभ में 5.5% जबकि भारत में संशोधित कर 4.4 प्रतिशत रखा गया था तथा इस पंचवर्षीय योजना में वास्तविक लक्ष्य प्राप्ति की दवा 4 दशमलव  4.83% थी । यह योजना सामान्य रूप से सफल रही थी परंतु इसका गरीबी उन्मूलन तथा बेरोजगारी को कम करने में ज्यादा प्रभाव नहीं दिखा ।

प्रश्न 5 किस पंचवर्षीय योजना में पहली बार गरीबी उन्मूलन तथा बेरोजगारी पर पर ध्यान दिया गया था ?
उत्तर पांचवी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत देश में पहली बार गरीबी उन्मूलन व बेरोजगारी पर ध्यान दिया गया था ।

प्रश्न 6 पांचवी पंचवर्षीय योजना में सर्वोच्च प्राथमिकता किस क्षेत्र को दी गई थी ?
उत्तर पांचवी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत सर्वोच्च प्राथमिकता कृषि व द्वितीय व तृतीय प्राथमिकता क्रमशः उद्योगों व खनिज क्षेत्र को दी गई थी ।

प्रश्न 7 कौन सी पंचवर्षीय योजना 4 साल में समाप्त हुई थी ?
उत्तर चौथी पंचवर्षीय योजना को 1978 में जनता पार्टी सरकार द्वारा समाप्त कर दिया गया था ।


छठी पंचवर्षीय योजना( sixth five year plan of India ) से संबंधित प्रश्न

प्रश्न 1 छठी पंचवर्षीय योजना की कार्य अवधि क्या थी?

उत्तर छठी पंचवर्षीय योजना की कार्य अवधि 1980 से 1985 थी ।

प्रश्न 2 छठी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य क्या था ?
उत्तर छठी पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और रोजगार में वृद्धि थी पहली बार इस योजना के अंतर्गत गरीबी उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया गया था ।
नोट- इस पंचवर्षीय योजना का रोलिंग प्लान 1978 से 1983 जिसे की जनता पार्टी सरकार ने बनाया था इसे समाप्त कर बनाया गया अर्थात अगर इस पंचवर्षीय योजना को जनता पार्टी सरकार चलाती है तो इसकी अवधि 1978 से 1983 होती परंतु सरकार बदल जाने के कारण जो उन्होंने रोलिंग प्लान बनाया था उसे समाप्त कर लिया गया और इसकी तिथि नई सरकार के हिसाब से 1980 से 1985 कर दी गई।

प्रश्न 3 छठी पंचवर्षीय योजना का लक्ष्य कितना था ?
उत्तर छठी पंचवर्षीय योजना का विकास लक्ष्य 5.2% वार्षिक था जिसे की सफलतापूर्वक प्राप्त कर 5.54% की वृद्धि दर प्राप्त की गई ।
नोट- छठी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत ही समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किए गए ।

प्रश्न 4 किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम जैसा महत्वपूर्ण कार्यक्रम शुरू किया गया था ?
उत्तर छठवीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत

प्रश्न(5) किस पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन और रोजगार में वृद्धि करना था तथा पहली बार गरीबी उन्मूलन पर विशेष जोर किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत दिया गया?
उत्तर- छठी पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत


प्रश्न (6) - पिछले देशों के लिए रोलिंग प्लान का सुझाव किसने दिया था?
उत्तर- गुरनार्ड मिर्डल ने,


सातवीं पंचवर्षीय योजना (Seventh five year plan )


सातवीं पंचवर्षीय योजना का काल 1985-90 तक रहा,
प्रमुख उद्देश्य- सातवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य उद्देश्य समग्र रूप से उत्पादकता को बढ़ाना, तथा रोजगार के अधिक अवसर जुटाना के साथ-साथ समान न्याय पर आधारित सामाजिक प्रणाली की स्थापना, सामाजिक एवं आर्थिक असमानता को प्रभावी रूप से कम करना तथा देसी तकनीकी विकास के लिए सुदृढ़ आधार तैयार करना था,

प्रश्न- "भोजन काम और उत्पादन" का नारा किस पंचवर्षीय योजना में दिया गया था?
उत्तर- सातवीं पंचवर्षीय योजना में

*सातवीं पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत सकल घरेलू उत्पाद का वार्षिक लक्ष्य 5% था जबकि इसमें वास्तविक वृद्धि दर 6.02% रही थी इसलिए यह  एक सफल योजना थी ।

प्रश्न- किस पंचवर्षीय योजना में योजना परिव्यय की दृष्टि से पहली बार निजी क्षेत्र को सार्वजनिक क्षेत्र की तुलना में अधिक वरीयता दी गई थी?
उत्तर- सातवीं पंचवर्षीय योजना में





Comments

Post a Comment

Please do not share any spam link in comment box

Popular posts from this blog

अर्थशास्त्र की परिभाषा लिखिए?

  अर्थशास्त्र की परिभाषा - “ मानव की आर्थिक गतिविधियों का अध्ययन अर्थशास्त्र कहलाता है " यह अर्थशास्त्र की सबसे सरल परिभाषा है परन्तु जैसा की आप सभी पाठक जानते हैं www.fynclick.blogspot.com आप को सबसे सरल व पूर्ण व्याख्या प्रस्तुत करता है तो इसी कड़ी में हम आगे जानेंगे कि ये " आर्थिक गतिविधियों " से सामान्यतः क्या अर्थ निकाला जाता है। अर्थशास्त्र में आर्थिक गतिविधियों से क्या तात्पर्य है? अर्थशास्त्र में  मानव की वे सभी गतिविधियां जिनमें मुद्रा शामिल होती है आर्थिक गतिविधियां कहलाती है और मुद्रा शामिल करने का मुख्य कारण लाभ कमाना होता है। आर्थिक गतिविधियों के उदाहरण - नौकरी देना, नौकरी पाना, किसी चीज का क्रय-विक्रय, किसी भी प्रकार का व्यवसाय आदि सभी आर्थिक गतिविधियों हैं। P.A Samuelson and W.D Nordhuas के अनुसार अर्थशास्त्र की क्या परिभाषा है?  P.A Samuelson and W.D Nordhuas के अनुसार अर्थशास्त्र की परिभाषा “ अर्थशास्त्र समाज द्वारा दुर्लभ संसाधनों के उपयोग से मूल्यवान उत्पादों के उत्पादन और उनके वितरण का अध्ययन करता है”  J.E Stiglitz and C.E Walsh के अनुसार अर्थशा...

भारत के प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र

प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र- भारत में पेट्रोलियम जो कि आधुनिक भारत की मूलभूत आवश्यकता है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जिसका भारी मात्रा में विदेशों से आयात किया जाता है इसके बावजूद भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर पेट्रोलियम खनिज पाया जाता है इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे उन्हीं विशेष पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों की- असम - असम भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है जिसमें पेट्रोलियम खनिज के उत्पादन के लिए दो क्षेत्र महत्वपूर्ण है, उनमें से पहला है डिग्बोई तथा दूसरा है सूरमा घाटी प्रश्न- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र किस राज्य के अंतर्गत आता है? उत्तर- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र असाम राज्य के अंतर्गत आता है। गुजरात - गुजरात भी पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है यहां पर खंभात तथा अंकलेश्वर नामक दो पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र स्थित हैं। महाराष्ट्र - महाराष्ट्र भी भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र है यहां पर बॉम्बे हाई नामक जगह से पेट्रोलियम का उत्पादन किया जाता है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादन से संबंधित कुछ विशेष बिंदु- * गुजरात के...

General knowledge in Hindi - चैत्य व विहार में क्या अंतर होता है?

General knowledge में आज बात करते हैं चैत्य व विहार में अंतर की चैत्य तथा विहार दोनों का संबंध बौद्ध धर्म से है, भारत की कला तथा संस्कृति में चैत्यों तथा विहारों का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है , विहार बौद्ध धर्म में वे गुफाएं या कंदराएं हुआ करती थी जिनका निर्माण बौद्ध भिक्षु अपने विश्राम या रहने के लिए करते थे जबकि चैत्य का प्रयोग बौद्ध भिक्षु प्रार्थना करने के लिए करते थे। उदाहरण के लिए - अजंता की गुफाएं महाराष्ट्र में स्थित हैं जिसमें कुल 29 गुफाएं स्थित हैं व इन 29 गुफाओं में से 25 विहार व 4 चैत्य हैं।

भारत के राजद्रोह कानून की वर्तमान समय में प्रासंगिकता

 Current Affairs Today- भारत में राजद्रोह कानून  राजद्रोह कानून या Sedition Law क्या होता है?  इस आर्टिकल में हम पढ़ेंगे राजद्रोह कानून क्या है? भारत में राजद्रोह कानून की आवश्यकता ? व राजद्रोह कानून की क्या सीमाएं हैं? राजद्रोह कानून भारत की संसद द्वारा पारित एक अलग अधिनियम नहीं है बल्कि यह भारतीय दंड संहिता का एक भाग है जिसका उल्लेख भारतीय दंड संहिता की धारा 124A में किया गया है, यह 152 साल पुराना औपनिवेशिक कानून है जिसे 1870 में अंग्रेजो के द्वारा बनाया गया था। IPC के Section 124A के अनुसार राजद्रोह की परिभाषा यदि कोई व्यक्ति, बोले या लिखे गए शब्दों या संकेतों के द्वारा या दृश्य प्रस्तुति द्वारा, भारत में विधि द्वारा स्थापित सरकार के प्रति घृणा या अवमानना या असंतोष उत्पन्न करेगा तो उसे राजद्रोह के लिए आरोपी बनाया जा सकता है। ऊपर लिखे गए असंतोष शब्द में निष्ठा हीनता तथा शत्रुता की सभी भावनाओं को शामिल किया गया है। राजद्रोह भारत में एक गैर जमानती अपराध है जिसमें 3 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा जुर्माने के साथ या जुर्माने की बिना हो सकती है। आरोपित व्यक्ति को सरकार...

भारत की प्रमुख ब्रिटिश कालीन आयोग व समितियां

ब्रिटिशकालीन आयोग व समितियां- ब्रिटिश काल में बने प्रमुख आयोग समितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे ब्रिटिश काल में बने 30 प्रमुख आयोग व समितियों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं- 1. इनाम आयोग- इनाम आयोग की स्थापना 1852 में की गई थी, इसके अध्यक्ष इनाम थे, उस समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी थे। इनाम आयोग का उद्देश्य भूमि संबंधी विवेचना था। 2. दुर्भिक्ष आयोग(I)-दुर्भिक्ष आयोग की स्थापना 1880 में की गई थी दुर्भिक्ष आयोग के अध्यक्ष रिचर्ड स्ट्रेची थे, इस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड लिटन थे, दुर्भिक्ष आयोग का उद्देश्य अकाल निवारण पर विचार करना था, 3.हण्टर आयोग- हंटर आयोग की स्थापना 1882 में की गई थी, इसके अध्यक्ष विलियम हंटर थे, हंटर आयोग की स्थापना के समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड रिपन थे, इस आयोग का उद्देश्य शिक्षा का विकास था। 4. एचिंसन आयोग-एचिसंन आयोग का गठन 1886 मैं किया गया था, इसके अध्यक्ष चार्ल्स एचिसंन थे,जिसमें एचिसंन आयोग बना उस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड डफरिन थे,एचिंसन आयोग का उद्देश्य नागरिक सेवा में भारतीयों की...

दीर्घ संधि किसे कहते हैं व दीर्घ संधि के 50 उदाहरण

  दीर्घ संधि- दीर्घ संधि स्वर संधि का एक भाग है, दीर्घ संधि में यदि 'अ' , ' इ' , 'उ'  के पश्चात 'अ', 'आ', 'इ','ई','उ','ऊ, स्वर आए तो दोनों को मिलाकर दीर्घ 'आ', 'ई', 'ऊ' हो जाता है। दीर्घ संधि का सूत्र - अक: सवर्णे दीर्घ:  दीर्घ संधि के उदाहरण- दीर्घ संधि में ( अ+अ= आ ) के उदाहरण- धर्म +  अर्थ = धर्मार्थ स्व  +   अर्थी = स्वार्थी देव  +  अर्चन = देवार्चन वीर + अंगना = वीरांगना मत + अनुसार = मतानुसार दीर्घ संधि में ( अ+आ= आ) के उदाहरण- देव + आलय = देवालय नव + आगत = नवागत सत्य + आग्रह = सत्याग्रह देव + आगमन = देवागमन सल्तनत काल के महत्वपूर्ण MCQ's भाग- 1 सल्तनत काल के महत्वपूर्ण MCQ's भाग-2 दीर्घ संधि में ( आ+अ= आ ) के उदाहरण - परीक्षा+ अर्थी = परीक्षार्थी सीमा+ अंत = सीमांत दिशा+ अंतर = दिशांतर रेखा + अंश = रेखांश दीर्घ संधि में ( आ+आ=आ) के उदाहरण- महा + आत्मा = महात्मा विद्या + आलय = विद्यालय वार्ता + आलाप = वार्तालाप महा + आनंद = महानंद दीर्घ संधि में ( इ + इ= ई )  के उदाहरण- अति+ इ...

General Hindi- शेखर जोशी का जीवन परिचय

  शेखर जोशी का जीवन परिचय व प्रमुख रचनाएं  * शेखर जोशी जी का जन्म 10 सितम्बर 1932 को अल्मोड़ा के औलिया गांव में हुआ था। * शेखर जोशी की रचनाओं में पहाड़ के जीवन  का समावेश मिलता है। * शेखर जोशी की प्रख्यात कहानी “ दाज्यू ” पर बाल फिल्म सोसाइटी द्वारा फिल्म का निर्माण किया गया है। * शेखर जोशी की “ कोसी का घटवार ” नामक कहानी “ कल्पना ” नामक पत्रिका में प्रकाशित हुई थी। इसी कहानी से शेखर जोशी को पहचान मिली। *  शेखर जोशी को उत्तर प्रदेश संस्थान द्वारा महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार से 1987 में सम्मानित किया गया। * शेखर जोशी को साहित्य भूषण सम्मान 1995 में मिला। * शेखर जोशी को पहल सम्मान 1997 में मिला । * शेखर जोशी का कार्यक्षेत्र कहानीकार तथा साहित्यकार था । शेखर जोशी के प्रमुख उपन्यास - 1) अथ मूषक उवाच - शेखर जोशी का उपन्यास है। 2) चींटी के पर - शेखर जोशी का उपन्यास है। 3) मेरा पहाड़ - शेखर जोशी का उपन्यास है। 4) साथ के लोग- शेखर जोशी का उपन्यास है। शेखर जोशी का शब्द चित्र संग्रह- एक पेड़ की याद - शेखर जोशी का शब्द चित्र संग्रह है। शेखर जोशी के कहानी संग्रह- 1...