भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख
( Bharat Ke Mahtwapurn Abhilekh )
प्रश्न (1) देवपाडा अभिलेख ( Devpada Abhilekh ) किस शासक का है?
उत्तर:- देवपाड़ा अभिलेख बंगाल शासक विजय सेन का है।
प्रश्न (2) देवपाड़ा अभिलेख या देव पारा अभिलेख कहां स्थित है?
उत्तर- देव पाड़ा अभिलेख बंगाल में स्थित है यह बंगाल के सेन राजा विजय सेन से संबंधित है।
प्रश्न (3) अभिलेखों का अध्ययन क्या कहलाता है?
उत्तर:- अभिलेखों का अध्ययन इपीग्राफी कहलाता है ।
प्रश्न (4) हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध किस राजा से है ?
उत्तर:- हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध कलिंग राजा खारवेल से हैं यह पहला तिथि रहित अभिलेख है ।
प्रश्न(5) जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:- जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख रुद्रदामन का है ।
प्रश्न (6) नासिक अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:- नासिक अभिलेख गौतमी बलश्री का है ।
प्रश्न(7) प्रयाग स्तंभ लेख से किस शासक का संबंध है?
या
प्रयाग स्तंभ लेख किस शासक का है?
उत्तर:- प्रयाग स्तंभ लेख समुद्रगुप्त का है, जिसे भारत का नेपोलियन भी कहा जाता है।
प्रश्न(8) ऐहोल अभिलेख से किसका संबंध है?
उत्तर:- ऐहोल अभिलेख पुलकेशिन द्वितीय का है।
प्रश्न(9) मंदसौर अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:- मंदसौर अभिलेख मालवा नरेश यशोवर्मन का है।
प्रश्न (10) ग्वालियर अभिलेख से किस राजा का संबंध है?
उत्तर:- ग्वालियर अभिलेख प्रतिहार नरेश भोज का अभिलेख है।
प्रश्न(11) भीतरी एवं जूनागढ़ अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:- भीतरी एवं जूनागढ़ अभिलेख स्कंद गुप्त का है।
पुराण एवं उनसे संबंधित वंश को याद करने की ट्रिक
विष्णु ने मौर्य को आंध्र तट पर मत्स्य गुप्त वायु में दी
1- विष्णु पुराण का संबंध मौर्य वंश से है,
2-मत्स्य पुराण का संबंध आंध्र सातवाहन वंश से है,
3-वायु पुराण का संबंध गुप्त वंश से है,
यह भी पढ़ें 👇
https://fynclick.blogspot.com/
ReplyDeletehttps://fynclick.blogspot.com/
ReplyDelete