सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण एवं परीक्षा उपयोगी प्रश्न- सामान्य विज्ञान कक्षा 10 के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक तथा कक्षा 11-12 के लिए भी यह ब्लॉग पोस्ट उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी की प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सामान्य विज्ञान को पढ़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए है।
प्रश्न (1)- केमिस्ट्री (chemistry) शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है?
उत्तर- केमिस्ट्री शब्द की उत्पत्ति मिस्र भाषा के प्राचीन शब्द किमिया से हुई है।
प्रश्न (2)- रसायन विज्ञान का जनक कौन है?
उत्तर- रसायन विज्ञान के जनक लेवायसियर ( Lavoisier) हैं।
प्रश्न (3)- भूपटल में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला तत्व कौन सा है?
उत्तर- भूपटल में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है, भूपटल में ऑक्सीजन की 46.6% मात्रा पाई जाती है।
प्रश्न (4)- सामान्य मनुष्य के शरीर में सबसे ज्यादा कौन सा तत्व पाया जाता है?
उत्तर- सामान्य मनुष्य के शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है,सामान्य मनुष्य के शरीर में ऑक्सीजन की 65% मात्रा पाई जाती है।
प्रश्न (5) बॉयल का नियम क्या है?
उत्तर- बायल के नियम के अनुसार स्थिर ताप पर गैस की नियत मात्रा का आयतन उसके दाब का व्युत्क्रमानुपाती होता है।
प्रश्न (6) चार्ल्स का नियम क्या है?
उत्तर- चार्ल्स के नियम के अनुसार ,किसी गैस की नियत मात्रा का आयतन उसके परम ताप का सीधा अनुपाती होता है।
प्रश्न (7) परम ताप क्या होता है?
उत्तर-परम ताप T= 273°+t°C को परम ताप कहते हैं।
प्रश्न (8)- आवोगाद्रो का नियम क्या है?
उत्तर- आवोगाद्रो के नियम के अनुसार समान ताप एवं दाब पर सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है।
प्रश्न (9)- समान ताप एवं दाब पर विभिन्न गैसों के 1 ग्राम अणु का आयतन कितने लीटर होता है?
उत्तर- समान ताप एवं दाब पर विभिन्न गैसों के 1 ग्राम अणु का आयतन 22.4 लीटर होता है।
प्रश्न (10)- 22.4 लीटर आयतन में कितने अणु होते हैं?
उत्तर- 22.4 लीटर आयतन में 6.022*10^23 अणु होते हैं।
प्रश्न (11)- गैसों का विसरण ( diffusion ) क्या होता है?
उत्तर- गैसों का घनत्व में अंतर रहते हुए पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के विरुद्ध गैसों के आपस में मिलने-जुलने की स्वाभाविक प्रक्रिया को विसरण ( diffusion ) कहा जाता है।
प्रश्न (12) - परमाणु ( Atom ) किसे कहते हैं?
उत्तर- परमाणु (Atom), तत्व का वह छोटा से छोटा कण होता है, जो किसी भी रासायनिक अभिक्रिया में भाग ले सकता है, परंतु स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता है।
प्रश्न (13)- अणु ( Molecule ) किसे कहते हैं?
उत्तर- अणु ( Molecule ) , तत्व या योगिक का वह छोटा से छोटा कण होता है, जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है।
प्रश्न (14)- परमाणु भार ( Atomic Weight ) किसे कहते हैं?
उत्तर- परमाणु भार, किसी तत्व कि वह संख्या होती है जो भी यह प्रदर्शित करती है कि तत्व का एक परमाणु कार्बन 12 के परमाणु के 1/12 भाग द्रव्यमान अथवा हाइड्रोजन के 1.008 भाग द्रव्यमान से कितना गुना भारी है।
प्रश्न (15) - अणुभार ( Molecular Weight ) क्या होता है?
उत्तर-किसी पदार्थ का अणुभार वह संख्या है जो यह प्रदर्शित करती है कि उस पदार्थ का एक अणु, कार्बन-12 के एक परमाणु के 1/12 भाग से कितना गुना भारी है।
प्रश्न (16)- पदार्थ किसे कहते हैं?
उत्तर- दुनिया की कोई भी वस्तु जो स्थान घेरती है तथा जिसका द्रव्यमान होता है और जो अपनी संरचना में परिवर्तन का विरोध करती है पदार्थ कहलाती है। जल, हवा, लकड़ी आदि पदार्थ के उदाहरण हैं।
प्रश्न (17)- किस भारतीय ऋषि के अनुसार " सभी पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कणों से बने होते हैं जिसे परमाणु कहा जाता है "?
उत्तर- महान ऋषि कणाद के अनुसार सभी पदार्थ अत्यंत सूक्ष्म कौन से बने होते हैं जिन्हें परमाणु कहा जाता है।
प्रश्न (18)- पदार्थ को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर- मूलतः पदार्थ को दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है- भौतिक वर्गीकरण तथा रासायनिक वर्गीकरण,
प्रश्न (19)- पदार्थ के भौतिक वर्गीकरण के अनुसार इसे कितने भागों में बांटा जाता है?
उत्तर- पदार्थ के भौतिक वर्गीकरण के अनुसार इसे तीन भागों में बांटा जाता है जोकि ठोस, द्रव तथा गैस हैं।
प्रश्न (20)- रासायनिक वर्गीकरण के अनुसार पदार्थ को कितने भागों में बांटा जाता है?
उत्तर- रासायनिक वर्गीकरण के अनुसार पदार्थ को दो भागों में बांटा जाता है, शुद्ध पदार्थ तथा मिश्रण
प्रश्न (21)- शुद्ध पदार्थ को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है जाता है?
उत्तर- शुद्ध पदार्थ को दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है जोकि तत्व तथा यौगिक हैं।
प्रश्न (22)- तत्वों को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर- तत्वों को दो भागों में वर्गीकृत किया जाता है-
A) धात्विक तत्व
B) अधात्विक तत्व
प्रश्न (23)- यौगिक को कितने भागों में वर्गीकृत किया जाता है?
उत्तर- योगिक को दो भागों में बांटा जाता है जोकि निम्नलिखित हैं-
A) कार्बनिक यौगिक
B) अकार्बनिक यौगिक
प्रश्न (24)- मिश्रण को कितने भागों में बांटा जाता है?
उत्तर- मिश्रण को दो भागों में बांटा जाता है, समांग मिश्रण तथा विषमांग मिश्रण
प्रश्न (25)- ठोस किसे कहते हैं?
उत्तर- पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसका आकार एवं आयतन दोनों निश्चित होते हैं, ठोस कहलाता है। लोहा, लकड़ी, बर्फ का टुकड़ा आदि ठोस के उदाहरण है।
प्रश्न (26)- द्रव किसे कहते हैं?
उत्तर- पदार्थ की वह भौतिक अवस्था जिसका आकार अनिश्चित जबकि आयतन निश्चित होता है, वह अवस्था द्रव कहलाती है। एल्कोहल, पानी, तारपीन का तेल, मिट्टी का तेल आदि द्रव के उदाहरण हैं।
प्रश्न (27)- गैस किसे कहते हैं?
उत्तर- पदार्थ की वह भौतिक अवस्था गैस कहलाती है, जिसका आकार तथा आयतन दोनों निश्चित नहीं होते हैं। हवा, ऑक्सीजन आदि गैस के उदाहरण हैं।
प्रश्न (28)- कौन सा पदार्थ तीनों भौतिक अवस्थाओं में रह सकता है?
उत्तर- जल, तीनों भौतिक अवस्थाओं में रह सकता है।
प्रश्न (29)- उर्ध्वपातन किसे कहते हैं?
उत्तर- कुछ पदार्थों को गर्म करने पर वे ठोस रूप से सीधा गैस रुप में बदल जाते हैं , ऐसे पदार्थों को उर्ध्वपातज पदार्थ कहते हैं।
उर्ध्वपातज पदार्थों के उदाहरण - आयोडीन , कपूर हैं।
प्रश्न (30)- पदार्थ की चौथी अवस्था कौन सी होती है?
उत्तर- प्लाज्मा, पदार्थ की चौथी अवस्था होती है।
प्रश्न (31)- पदार्थ की पांचवी अवस्था कौन सी होती है?
उत्तर- बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट पदार्थ की पांचवी अवस्था होती है।
प्रश्न (32)- तत्व ( Element ) किसे कहते हैं?
उत्तर- तत्व वह शुद्ध पदार्थ होता है, जिसे किसी ज्ञात भौतिक एवं रासायनिक विधि से न तो दो या दो से अधिक पदार्थों में तोड़ा जा सकता है और न ही इसे अन्य सरल पदार्थों के सहयोग से बनाया जा सकता है।
सोना,चांदी,ऑक्सीजन आदि तत्व के उदाहरण
है।
प्रश्न (33)- यौगिक ( Compound ) किसे कहते हैं?
उत्तर- यौगिक वह शुद्ध पदार्थ होता है, जो दो या दो से अधिक तत्वों के एक निश्चित रासायनिक अनुपात में संयोग करने से बनता है।
यौगिक के उदाहरण- जल
जल, यौगिक का उदाहरण है क्योंकि यह ऑक्सीजन एवं हाइड्रोजन तत्वों से मिलकर बना है।
प्रश्न (34)- मिश्रण ( Mixture ) किसे कहते हैं?
उत्तर- मिश्रण वह पदार्थ होता है, जो दो या दो से अधिक तत्व या यौगिकों को किसी अनुपात में मिलाने से बनता है।
मिश्रण का उदाहरण- हवा मिश्रण का उदाहरण है।
प्रश्न (35)- समांग मिश्रण ( Homogeneous Mixture ) क्या है?
उत्तर- समांग मिश्रण वह मिश्रण होता है जो अवयवों को निश्चित अनुपात में मिलाने से प्राप्त होता है, समांग मिश्रण के गुण सभी जगह समान होते हैं, जैसे- चीनी या नमक का जलीय विलियन,
प्रश्न (36)- विषमांग मिश्रण ( Heterogeneous Mixture) क्या होता है?
उत्तर- वह मिश्रण जो अनिश्चित अनुपात में अवयवों को मिलाने से प्राप्त होता है तथा जिसके प्रत्येक भाग के गुण एवं संघटन अलग-अलग होते हैं, विषमांग मिश्रण कहलाता है।
प्रश्न (37)- रवाकरण विधि ( Crystallisation Method ) क्या है?
उत्तर- रवाकरण , अकार्बनिक ठोस मिश्रण को अलग करने की प्रक्रिया है,इस विधि के द्वारा अशुद्ध ठोस के मिश्रण को उचित विलायक के साथ घोलकर गर्म किया जाता है तथा गर्म अवस्था में ही मिश्रण को छान लिया जाता है जिसके बाद विलियन को कम ताप पर धीरे-धीरे ठंडा किया जाता है, ठंडा होने पर शुद्ध पदार्थ क्रिस्टल के रूप में विलियन से पृथक हो जाता है।
रवाकरण विधि का उदाहरण- रवाकरण विधि के द्वारा शर्करा और नमक के मिश्रण को इथाइल एल्कोहल में 348 केल्विन ताप पर गर्म कर अलग किया जाता है।
प्रश्न (38)- आसवन विधि ( Distillation Method ) क्या है?
उत्तर- आसवन विधि मिश्रणों को पृथक करने की विधि है, इसका प्रयोग तब किया जाता है जब दो द्रवों के क्वथनाकों में अंतर बहुत अधिक होता है। आसवन विधि से द्रवों को अलग किया जाता है। आसवन विधि का प्रथम भाग वाष्पीकरण ( Vaporisation ) तथा दूसरा भाग संघनन ( Condensation ) कहलाता है।
प्रश्न (39)- ऊर्ध्वपातन विधि ( Sublimation Method ) क्या है?
उत्तर- उर्ध्वपातन विधि मिश्रण को अलग करने की विधि है, उर्ध्वपातन विधि में ऐसे ठोस मिश्रण को अलग किया जाता है जिसमें एक ठोस उर्ध्वपातित ( Sublimate ) हो दूसरा नहीं, उर्ध्वपातन विधि के द्वारा कर्पूर, नेफ़थलीन, अमोनियम क्लोराइड,एंथ्रासीन आदि के मिश्रण को अलग किया जाता है।
प्रश्न (40)- आंशिक आसवन क्या होता है?
उत्तर-आंशिक आसवन विधि से उन मिश्रित द्रवों को अलग किया जाता है, जिनके क्वथनांक में अंतर बहुत कम होता है,खनिज तेल या कच्चे तेल से शुद्ध डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, कोलतार आदि को आंशिक आसवन विधि से पृथक किया जाता है।
प्रश्न (41)- वर्णलेखन ( Chromatography ) क्या है?
उत्तर- वर्णलेखन विधि, किसी मिश्रण के विभिन्न घटकों की अवशोषण क्षमता पर निर्भर करती है, क्योंकि भिन्न-भिन्न पदार्थों की अवशोषण क्षमता भिन्न-भिन्न होती है, इसलिए वह अधिशोषक पदार्थ में विभिन्न दूरियों पर अवशोषित होते हैं। इस प्रकार मिश्रण पृथक कर लिए जाते हैं।
प्रश्न (42)- भाप आसवन ( Stream distillation ) क्या है?
उत्तर- भाप आसवन मिश्रण को अलग करने की विधि है, भाप आसवन विधि से उन कार्बनिक मिश्रणों को शुद्ध किया जाता है, जो जल में अघुलनशील होते हैं, परंतु भाप के साथ वाष्पशील होता है, भाप आसवन विधि से विशेष रूप से उन पदार्थों का शुद्धिकरण किया जाता है जो अपने क्वथनांक पर अब अपघटित हो जाते हैं। एसीटोन, मेथिल अल्कोहल को भाप आसवन विधि द्वारा पृथक किया जाता है।
प्रश्न (43)- द्रवणांक( Melting Point) क्या होता है?
उत्तर- किसी पदार्थ में परिवर्तन विशेष लाभ तथा एक नियत ताप पर होता है, यह नियत ताप वस्तु का द्रवणांक कहलाता है।
प्रश्न (44)- हिमांक ( Freezing Point ) क्या होता है?
उत्तर- हिमांक,किसी विशेष दाब पर वह नियत ताप होता है जिस पर कोई द्रव जमता है।
*सामान्यतः पदार्थ का द्रवणांक एवं हिमांक का मान बराबर होता है, जैसे बर्फ का द्रवणांक एवं हिमांक 0 डिग्री सेल्सियस है।
प्रश्न (45)-अशुद्धियों का पदार्थ के की हिमांक और द्रवणांक पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- अशुद्धियों की उपस्थिति में पदार्थ का हिमांक और द्रवणांक दोनों कम हो जाते हैं।
प्रश्न (46)-द्रवणांक पर दाब का क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- द्रवणांक पर दाब का प्रभाव निम्नलिखित है-
1. वे पदार्थ जिनका आयतन, गलने पर बढ़ जाता है, उनका द्रवणांक दाब बढ़ाने से बढ़ जाता है, उदाहरण- मोम, तांबा आदि।
2. वे पदार्थ जिनका आयतन, गलने पर घट जाता है, उनका द्रवणांक दाब बढ़ाने से घट जाता है, उदाहरण- बर्फ, ढलवां लोहा आदि।
प्रश्न (47)- बर्फ का टुकड़ा पानी पर क्यों तैरता है?
उत्तर- कुछ ठोस अपने ही गले द्रव में प्लवन करते हैं क्योंकि यह गलने पर आयतन में सिकुड़ते हैं, इसी गुण के कारण बर्फ का टुकड़ा गले हुए पानी में तैरता रहता है।
ढलवां लोहा, बर्फ, एंटीमनी, बिस्मथ, पीतल आदि पदार्थ गलने पर आयतन में सिकुड़ते हैं।
प्रश्न (48)- किन पदार्थों को सांचे में ढाला जा सकता है?
उत्तर- सांचे में उन पदार्थों को ही ढाला जा सकता है, जो ठोस बनने पर आयतन में बढ़ते हैं, क्योंकि तभी वे सांचे के आकार को पूर्णता प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न (49)- मुद्रण धातुओं की क्या विशेषता होती है?
उत्तर- मुद्रण धातु ऐसे पदार्थ के बने होते हैं जो जमने पर आयतन में बढ़ते हैं।
नोट-
सोने तथा चांदी की मुद्राओं को ढाला नहीं जाता, बल्कि वे केवल मुहर(Stamp) लगाकर बनायी जाती हैं।
* मिश्र धातुओं का द्रवणांक, उन्हें बनाने वाले पदार्थों के गलनांक से कम होता है, क्योंकि अशुद्धियों को डाल देने पर पदार्थ का गलनांक घट जाता है।
प्रश्न (50)- हिमकारी मिश्रण (Freezing Mixture) क्या होता है?
उत्तर- वे मिश्रण जिन का ताप ऋणात्मक होता है, हिमकारी मिश्रण कहलाते हैं।
जैसे- घर पर आइसक्रीम जमाने के लिए नमक का एक भाग एवं वर्फ का 3 भाग मिलाया जाता है, जिससे मिश्रण का ताप -22 डिग्री सेल्सियस प्राप्त होता है, यह भी एक हिमकारी मिश्रण है।
प्रश्न (51)- वाष्पीकरण (Vaporization) किसे कहते हैं?
उत्तर- द्रव के वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया को वाष्पीकरण कहते हैं।
यह दो प्रकार से होती है-
*वाष्पन(Evaporation)
*क्वथन(Boiling)
प्रश्न (52)-समुद्री यात्रा में होम्स सिग्नल (Holm's signal) देने में किस गैस का प्रयोग होता है?
उत्तर- समुद्री यात्रा में होम्स सिग्नल (Holm's signal) देने में फास्फीन गैस का प्रयोग होता है।
प्रश्न (53)- कौन सी गैस फूलों का रंग उड़ा देती है?
उत्तर- क्लोरीन गैस फूलों का रंग उड़ा देती है।
प्रश्न (56)- यूरिया में कितने प्रतिशत नाइट्रोजन पाई जाती है?
उत्तर- यूरिया में 46% नाइट्रोजन की मात्रा होती है।
प्रश्न (57) मनुष्य की हड्डियों में कितने प्रतिशत फास्फोरस होता है?
उत्तर - मनुष्य की हड्डियों में 8% फास्फोरस होता है।
प्रश्न (58)-एक किलोग्राम शहद से कितने कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है?
उत्तर- एक किलोग्राम शहद से लगभग 3500 कैलोरी ऊर्जा प्राप्त होती है।
प्रश्न (59)-किस गैस को हंसाने वाली गैस (Laughing gas) कहते हैं?
उत्तर- नाइट्रस ऑक्साइड (N2O) को हंसाने वाली गैस कहते हैं।
प्रश्न (60)- नाइट्रस ऑक्साइड की खोज किसने की थी?
उत्तर- नाइट्रस ऑक्साइड की खोज प्रीस्टले ने की थी।
प्रश्न (61)- माचिस बनाने में किसका प्रयोग होता है?
उत्तर- माचिस बनाने में लाल फास्फोरस का प्रयोग होता है।
प्रश्न (62)-बर्तनों में बाहर से कढ़ाई करने में किस योगिक का प्रयोग होता है?
उत्तर- बर्तनों में कढ़ाई करने के लिए अमोनियम क्लोराइड का प्रयोग होता है।
प्रश्न (63)-पावर अल्कोहल क्या होता है?
उत्तर- जब शुद्ध अल्कोहल में बेंजीन या ईथर मिलाया जाता है तब बनने वाला मिश्रण पावर अल्कोहल कहलाता है।
प्रश्न (64)- पावर अल्कोहल का उपयोग कहां किया जाता है?
उत्तर- पावर अल्कोहल का उपयोग हवाई जहाज के ईंधन के रूप में किया जाता है।
प्रश्न (65)-पहला कार्बनिक पदार्थ कौन सा है जिसे प्रयोगशाला में बनाया गया था?
उत्तर-यूरिया पहला कार्बनिक पदार्थ है जिसे प्रयोगशाला में बनाया गया था।
प्रश्न (66)-सिरके में कौन सा अम्ल पाया जाता है?
उत्तर-सिरके में एसिटिक एसिड पाया जाता है, जिस का सूत्र CH3COOH होता है।
प्रश्न (67)-एसिटिलीन का क्या उपयोग है?
उत्तर-एसिटिलीन का उपयोग प्रकाश को उत्पन्न करने में किया जाता है।
प्रश्न (68)-एथिल एसीटेट का प्रयोग कहां किया जाता है?
उत्तर-एथिल एसीटेट का प्रयोग कृत्रिम सुगंधित पदार्थ बनाने में किया जाता है।
प्रश्न (69)-रक्त के प्रवाह को रोकने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर-रक्त के प्रवाह को रोकने के लिए फेरिक क्लोराइड का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न (70)-सौर सेलों में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-सौर सेलों में सीजियम का प्रयोग किया जाता है
प्रश्न (71)-आयोडीन कहां पाया जाता है?
उत्तर-समुद्री घास में आयोडीन पाया जाता है।
प्रश्न (72)-विटामिन सर्वाधिक मात्रा में कब नष्ट होते हैं?
उत्तर-विटामिन सर्वाधिक मात्रा में खाना बनाते समय नष्ट होते हैं।
प्रश्न (73)-रजत दर्पण बनाने में किसका उपयोग होता है?
उत्तर- रजत दर्पण बनाने में ग्लूकोज का प्रयोग होता है।
प्रश्न (74)-अस्पतालों में कृत्रिम सांस लेने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-अस्पतालों में कृत्रिम सांस लेने के लिए ऑक्सीजन के साथ हीलियम का मिश्रण प्रयुक्त किया जाता है।
प्रश्न (75)-ठंडे प्रदेशों में हिमांक को कम करने के लिए कार के रेडिएटर में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- ठंडे प्रदेशों में हिमांक को कम करने, या ईंधन को जमने से बचाने के लिए, एथिलीन ग्लाइकोल का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न (76)-सोडियम को कहां संरक्षित किया जाता है?
उत्तर-सोडियम को मिट्टी के तेल में संरक्षित रखा जाता है।
प्रश्न (77)-सबसे कम घनत्व किस तत्व का है?
उत्तर-सबसे कम घनत्व लिथियम का होता है।
प्रश्न (78)-आवर्त सारणी में सबसे हल्का एवं सबसे प्रबल अपचायक तत्व कौन सा है?
उत्तर-आवर्त सारणी में सबसे हल्का एवं सबसे प्रबल अपचायक तत्व लिथियम(Li) है।
प्रश्न (79)-आवर्त सारणी में सबसे प्रबल उपचायक (oxidising) कौन सा तत्व है?
उत्तर-आवर्त सारणी में सबसे प्रबल उपचायक तत्व फ्लोरीन(F) है।
प्रश्न (80)-सफेद सोना किसे कहते हैं?
उत्तर- प्लैटिनम को सफेद सोना कहते हैं।
प्रश्न (81)-किस तत्व की विद्युत चालकता सबसे अधिक होती है?
उत्तर- सबसे अधिक विद्युत चालकता चांदी (Ag) की होती है।
प्रश्न (82)-सबसे भारी गैसीय तत्व कौन सा है?
उत्तर- सबसे भारी गैसीय तत्व रेडॉन है।
प्रश्न (83)-सबसे ज्यादा समस्थानिक किस तत्व के होते हैं?
उत्तर- सबसे ज्यादा समस्थानिक पोलोनियम (Po) के होते हैं, पोलोनियम के समस्थानिकों की संख्या 27 होती है।
प्रश्न (84)-किस अम्ल को ऑयल आफ विट्रीओल (oil of vitriol) कहते हैैं ?
उत्तर- सल्फ्यूरिक अम्ल को ऑयल आफ विट्रीओल (oil of vitriol) भी कहते हैं।
प्रश्न (85)-नोबेल धातु कौन कौन से हैं?
उत्तर- नोबेल धातु वे धातु होते हैं जो प्रकृति में किसी भी अन्य तत्वों के साथ अभिक्रिया नहीं करते हैं। नोबेल धातु के उदाहरण निम्नलिखित हैं- Ag,Au,Pr,Ir,Hg,Pd,Rh,Tu,Os
प्रश्न (86)-हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल (HF) का भंडारण कांच की बोतलों में क्यों नहीं करते हैं?
उत्तर- हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल (HF) को कांच की बोतलों में इसलिए नहीं रखा जाता है क्योंकि कांच हाइड्रोफ्लोरिक अम्ल में घुलनशील सिलिकेट बनाता है।
प्रश्न (87)-सोना, पारे में क्यों डूब जाता है?
उत्तर- सोने का घनत्व पारे के घनत्व से अधिक होता है इसलिए सोना पारे में डूब जाता है।
प्रश्न (88)-स्ट्रेंजर गैस किसे कहते हैं?
उत्तर- जीनान (Xenon) को स्ट्रेंजर गैस कहते हैं।
प्रश्न (89)-सल्फ्यूरिक अम्ल का औद्योगिक निर्माण किस विधि से किया जाता है?
उत्तर-सल्फ्यूरिक अम्ल का औद्योगिक निर्माण संपर्क विधि से किया जाता है।
प्रश्न (90)-इस्पात का औद्योगिक निर्माण किस विधि से किया जाता है?
उत्तर- इस्पात का औद्योगिक निर्माण बेसमर विधि से किया जाता है।
प्रश्न (91)-सोडियम हाइड्रोक्साइड का औद्योगिक निर्माण किस विधि से किया जाता है?
उत्तर-सोडियम हाइड्रोक्साइड का औद्योगिक निर्माण ले ब्लॉक प्रक्रम विधि से किया जाता है।
प्रश्न (92)-अमोनिया का औद्योगिक निर्माण किस विधि से किया जाता है?
उत्तर- अमोनिया का औद्योगिक निर्माण हाबर प्रक्रम के द्वारा किया जाता है।
प्रश्न (93)-कांटेक्ट लेंस बनाने में किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- कांटेक्ट लेंस बनाने में पॉली-मिथेल-मेथ -एक्रिलेट का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न (94)- लेक्जेन (Lexane) का प्रयोग किसमें होता है?
उत्तर- लेक्जेन का प्रयोग बुलेट प्रूफ जैकेट बनाने में किया जाता है।
प्रश्न (95)- उत्प्रेरक (Catalyst) किसे कहते हैं?
उत्तर- उत्प्रेरक वे रासायनिक पदार्थ होते हैं जो अपनी उपस्थिति मात्र से किसी रासायनिक अभिक्रिया के वेग में परिवर्तन करने की क्षमता रखते हैं तथा रासायनिक अभिक्रिया के अंत में अप्रभावित रहते हैं।
प्रश्न (96)-उत्प्रेरक की खोज किसने की थी?
उत्तर-उत्प्रेरक की खोज बर्जिलियस ने की थी।
*एंजाइम जैविक उत्प्रेरक होता है।
प्रश्न (97)- अमोनिया गैस बनाने की हैबर विधि में किस उत्प्रेरक का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- अमोनिया गैस बनाने की हैबर विधि में लोहे के चूर्ण का प्रयोग उत्प्रेरक के रूप में किया जाता है।
प्रश्न (98)- वनस्पति तेलों से कृत्रिम घी बनाने की विधि में किस उत्प्रेरक का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-वनस्पति तेलों से कृत्रिम भी बनाने की विधि में निकेल(Ni) उत्प्रेरक का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न (99)- सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने की संपर्क विधि में किस उत्प्रेरक का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने की संपर्क विधि में प्लैटिनम चूर्ण उत्प्रेरक के रूप में कार्य करता है।
प्रश्न (100)- सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने की सीसा कक्ष विधि में किस उत्प्रेरक का उपयोग होता है?
उत्तर- सल्फ्यूरिक अम्ल बनाने की सीसा कक्ष विधि में उत्प्रेरक के रूप में नाइट्रोजन के ऑक्साइड का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न (101)- एल्कोहल से ईथर बनाने की विधि में किस उत्प्रेरक का उपयोग किया जाता है?
उत्तर- एल्कोहल से ईथर बनाने की विधि में उत्प्रेरक के रूप में गर्म एलुमिना का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न (102)-क्लोरीन गैस किस विधि से बनाई जाती है?
उत्तर-क्लोरीन गैस डीकन विधि से बनाई जाती है।
प्रश्न (103)-क्लोरीन गैस बनाने की डीकन विधि में किस उत्प्रेरक का उपयोग किया जाता है?
उत्तर-क्लोरीन गैस बनाने की डीकन विधि में क्यूप्रिक क्लोराइड का उपयोग उत्प्रेरक के रूप में होता है।
प्रश्न (104)-पुरातत्व अवशेषों की आयु का निर्धारण करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर- पुरातत्व अवशेषों की आयु के निर्धारण के लिए रेडियो सक्रिय कार्बन C-14 का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न (105)- साधारण कांच किससे मिलकर बना होता है?
उत्तर- साधारण कांच, सिलिका (SiO2), सोडियम सिलिकेट ( Na2SiO3 ) और कैल्शियम सिलिकेट का ठोस विलियन होता है, साधारण कांच के निर्माण में कच्चे माल के रूप में रेत, सोड़ा एवं क्वाटर्ज का प्रयोग होता है।
प्रश्न (106)- कांच का कोई निश्चित रासायनिक सूत्र नहीं होता है, क्यों?
उत्तर- कांच का कोई निश्चित रासायनिक सूत्र नहीं होता है क्योंकि कांच मिश्रण होता है यौगिक नहीं।
प्रश्न (107)- यदि किसी द्रव में घुलनशील पदार्थ मिलाया जाए तो उसके पृष्टीय तनाव पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर- किसी द्रव में घुलनशील पदार्थ मिलाने से उसका पृष्ठ तनाव बढ़ जाता है।
प्रश्न (108)- क्लोरोफॉर्म को सूर्य के प्रकाश में खुला छोड़ देने पर क्या होता है?
उत्तर- क्लोरोफॉर्म को,सूर्य के प्रकाश में वायुमंडल में खुला छोड़ देने पर वह विषैली गैस फास्जीन में बदल जाता है।
प्रश्न (109)- नाइट्रोजन स्थिरीकरण क्या होता है?
उत्तर- वायुमंडलीय में मुक्त नाइट्रोजन को नाइट्रेट में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को नाइट्रोजन स्थिरीकरण कहते हैं।
प्रश्न (110)- मिट्टी के क्षारकत्व को कम करने के लिए किसका प्रयोग किया जाता है?
उत्तर- मिट्टी के क्षारकत्व को कम करने के लिए जिप्सम का प्रयोग किया जाता है।
प्रश्न (111)- वाष्पन की क्रिया किन बातों पर निर्भर करती है?
उत्तर- वाष्पन की क्रिया निम्न बातों पर निर्भर करती है-
1.किसी पदार्थ का क्वथनांक जितना कम होता है वाष्पन की क्रिया उतनी ही अधिक तेजी से होता है।
2.जिस द्रव का ताप अधिक होगा उसका वाष्पन भी अधिक होता है।
3.द्रव का पृष्ट का क्षेत्रफल जितना अधिक होगा उसका वाष्पन उतनी ही तेजी से होता है।
4.द्रव के पृष्ठ पर वायु का दाब जितना कम होता है , वाष्पन उतनी ही तेजी से होता है।
प्रश्न (112)-क्वथनांक (Boiling point) किसे कहते हैं?
उत्तर-किसी नियत दाब पर वह ताप जिस पर कोई द्रव उबलकर वाष्प अवस्था में परिवर्तित होता है वह नियत ताप क्वथनांक कहलाता है।
प्रश्न (113)-दाब बढ़ाने से द्रव के क्वथनांक पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- दाब बढ़ाने से द्रव का क्वथनांक बढ़ जाता है, जबकि दाब घटने से क्वथनांक घट जाता है।
प्रश्न (114)-इलेक्ट्रान की खोज किसने की थी?
उत्तर- इलैक्ट्रान की खोज जे जे थामसन ने की थी।
प्रश्न (115)-इलेक्ट्रान का द्रव्यमान कितना होता है?
उत्तर- इलेक्ट्रॉन का द्रव्यमान 9.1095*10^-28g होता है।
प्रश्न (116)-इलेक्ट्रान का द्रव्यमान (amu) में कितना होता है?
उत्तर- इलेक्ट्रान का द्रव्यमान (amu) में 0.0005486 होता है।
प्रश्न (117)-प्रोटान की खोज किसने की थी?
उत्तर- प्रोटान की खोज गोल्डस्टीन ने की थी।
प्रश्न (118)-प्रोटान का द्रव्यमान कितना होता है?
उत्तर- प्रोटान का द्रव्यमान 1.6726*10^-24g होता है।
प्रश्न (119)-प्रोटान का द्रव्यमान amu में कितना होता है?
उत्तर- प्रोटान का द्रव्यमान amu में 1.0073335 होता है।
प्रश्न (120)- न्यूट्रान की खोज कब व किसने की थी?
उत्तर- न्यूट्रान की खोज चैडविक ने 1932 में की थी।
प्रश्न (121)-न्यूट्रॉन का द्रव्यमान कितना होता है?
उत्तर- न्यूट्रॉन का द्रव्यमान 1.6749*10^-24 होता है।
प्रश्न (122)-न्यूट्रॉन का द्रव्यमान (amu) में क्या होता है?
उत्तर- न्यूट्रॉन का द्रव्यमान (amu) में 1.008724 होता है।
प्रश्न (123)-परमाणु क्रमांक (Atomic number) किसे कहते हैं?
उत्तर- किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटानों की कुल संख्या को परमाणु क्रमांक कहते हैं।
प्रश्न (124)-द्रव्यमान संख्या (Mass number) क्या होती है?
उत्तर- किसी परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटोनों तथा न्यूट्रानों की कुल संख्या परमाणु की द्रव्यमान संख्या कहलाती है।
द्रव्यमान संख्या= प्रोटानों की संख्या+ न्यूट्रानों की संख्या
प्रश्न (125)-क्वाटम संख्या (Quantum number) किसे कहते हैं?
उत्तर-क्वांटम संख्या वह संख्या होती है जिनका प्रयोग स्पेक्ट्रम रेखाओं की सूक्ष्म प्रकृति तथा इलेक्ट्रॉन की ठीक-ठीक स्थिति को समझने में किया जाता है।
प्रश्न (126)-क्वांटम संख्याएं( Quantum number) कितनी होती हैं?
उत्तर- क्वांटम संख्याएं 4 होती हैं-
1) मुख्य क्वांटम संख्या,
2) दिगंशी क्वांटम संख्या,
3) चुंबकीय क्वांटम संख्या,
4) चक्रण क्वांटम संख्या,
प्रश्न (127)-मुख्य क्वांटम संख्या ( Principal Quantum number) क्या होती है?
उत्तर- वह क्वांटम संख्या जो इलेक्ट्रॉन के मुख्य ऊर्जा स्तर को प्रदर्शित करती है, मुख्य क्वांटम संख्या कहलाती है, इसे n के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।
प्रश्न (128)-दिगंशी क्वाण्टम संख्या ( Azimuthal quantum number ) क्या है?
उत्तर- वह क्वाण्टम संख्या जिसके द्वारा इलेक्ट्रॉन कक्षक(orbital) की आकृति का पता चलता है,दिगंशी क्वांटम संख्या कहलाती है, इसे "l" द्वारा प्रदर्शित करते हैं,"l" का न्यूनतम मान्य 0 तथा अधिकतम मान (n-1) होता है।
प्रश्न (129)-चुंबकीय क्वांटम संख्या( Magnetic Quantum number) क्या है?
उत्तर-वह क्वांटम संख्या जो इलेक्ट्रॉन के उप ऊर्जा स्तरों के कक्षकों को प्रदर्शित करती है, चुंबकीय क्वांटम संख्या कहलाती है।m का मान l के मान पर निर्भर करता है, किसी l के लिए m का मान +l से लेकर -l तक होता है।
प्रश्न (130)-चक्रण क्वांटम संख्या (spin quantum number) क्या होती है?
उत्तर- वह क्वांटम संख्या जो इलेक्ट्रॉन के चक्रण के दिशा को प्रदर्शित करती है, चक्रण क्वांटम संख्या कहलाती है, चक्रण क्वांटम संख्या का मान -1/2 और +1/2 होता है। इसे s से प्रर्दशित करते हैं।
प्रश्न (131)-मोल अवधारणा (Mole Concept) क्या है?
उत्तर-यदि किसी निश्चित सूत्र वाले पदार्थ जिसमें इस पदार्थ के इकाई सूत्र की उतनी ही संख्या है जितनी शुद्ध कार्बन 12 आइसोटोप के ठीक 12 ग्राम में परमाणु की संख्या होती है तो इसे एक मोल कहा जाता है।
प्रश्न (132)-एक मोल का मान होता है?
उत्तर-एक मोल का मान 6.022*10^23 होता है, कार्बन के 12 ग्राम या एक मोल में 6.022*10^23 परमाणु होते हैं,6.022*10^23 को आवोगाद्रो संख्या भी कहते हैं।
प्रश्न (133)-पाउली का अपवर्जन ( Pauli's Exclusion Principle ) सिद्धांत क्या है?
उत्तर- पाउली के अपवर्जन नियम के अनुसार एक दिए गए परमाणु में किन्ही दो इलेक्ट्रॉनों के लिए चारो क्वांटम संख्याओं का मान कभी भी समान नहीं हो सकता, यह सिद्धांत पाऊली ने 1925 में दिया था, यदि किन्हीं दो इलेक्ट्रॉनों के लिए मुख्य क्वांटम संख्या, दिगंशी क्वांटम संख्या तथा चक्रण क्वांटम संख्या का मान समान है तो उसके लिए चक्रण क्वांटम संख्या की दिशा एक-दूसरे के विपरीत होगी।
प्रश्न (134)-हुंड का अधिकतम बहुलता ( Hund's rule of maximum multiplicity) का नियम क्या है?
उत्तर- हुंड के नियम के अनुसार इलेक्ट्रॉन तब तक युग्मित नहीं होते जब तक की सभी रिक्त कक्षक कम से कम एक बार नहीं भर जाते।
प्रश्न (135)-हाइजेनबर्ग का अनिश्चितता ( Heisenberg's uncertainty principle ) सिद्धांत क्या है?
उत्तर- हाइजेनबर्ग के अनिश्चितता सिद्धांत के अनुसार किसी कण की स्थिति (position) और वेग(velocity) को एक साथ यथार्थ(exact) रूप से निर्धारित करना असंभव है।
प्रश्न (136)-आफबाऊ का नियम (Aufbau principle) क्या है?
उत्तर- आफबाऊ का नियम के अनुसार तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास लिखने के लिए विभिन्न परमाणु कक्षा को की ऊर्जा बढ़ने का क्रम निम्न प्रकार से होता है-
1s<2s<2p<3s<3p<4s<3d<4p<5s<4d<5p<6s<4f<5d<6p<7s
प्रश्न (137)-समस्थानिक(Isotope) किसे कहते हैं?
उत्तर- समान परमाणु क्रमांक परंतु भिन्न परमाणु द्रव्यमानों के परमाणुओं को समस्थानिक कहते हैं,समस्थानिकों में प्रोटोनों की संख्या समान होती है किंतु न्यूट्रॉन की संख्या भिन्न होती है, समस्थानिकों के उदाहरण निम्नलिखित हैं-
1H¹, 1H²,1H³
प्रश्न (138)-समभारिक(Isobars) की परिभाषा क्या है?
उत्तर- समान परमाणु द्रव्यमान परंतु भिन्न परमाणु क्रमांक के परमाणु को समभारिक कहते हैं।
समभारिक के उदाहरण- 18Ar40, 19K40, 20Ca40
प्रश्न (139)-समन्यूट्रॉनिक (Isotone) किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन परमाणु में न्यूट्रॉन की संख्या समान होती है उन्हें समन्यूट्रॉनिक कहते हैं, समन्यूट्रॉनिक के उदाहरण निम्नलिखित हैं-
1H³, 2He⁴ यह दोनों समन्यूट्रॉनिक है क्योंकि इन दोनों परमाणु के नाभिक में न्यूट्रॉन की संख्या 2-2 है।
प्रश्न (140)-सम इलेक्ट्रॉनिक(Isoelectronic) किसे कहते हैं?
उत्तर- जिन आयनों और परमाणुआओं के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास समान होते हैं उन्हें सम इलेक्ट्रॉनिक कहते हैं,सम इलेक्ट्रॉनिक परमाणुओं और आयनों में इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान होती है, सम इलेक्ट्रॉनिक के उदाहरण निम्नलिखित हैं-
Ne,Na+, Mg++, Al+++
प्रश्न (141)-मेंडलीफ का आवर्त नियम ( Mendeleev's periodic law) करता है?
उत्तर- मेंडलीफ (1869), रशियन वैज्ञानिक थे जिन्होंने 19वीं शताब्दी के मध्य में तत्व तथा उनके यौगिकों के तुलनात्मक अध्ययन से एक नियम प्रस्तुत किया जिसे मेंडलीफ का आवर्त नियम कहते हैं,
मेंडलीफ के आवर्त नियम के अनुसार"तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्त फलन होते हैं।
मेंडलीफ द्वारा बनाई गई आवर्त सारणी के गुण-
1.मेंडलीफ द्वारा बनाई गई आवर्त सारणी में 9 वर्ग और 7 आवर्त थे,
2. मेंडलीफ ने उस समय तक ज्ञात सभी तत्वों को शामिल आवर्त सारणी में सम्मिलित किया था तथा बहुत से अज्ञात तत्वों के लिए स्थान रिक्त रखे थे,
मेंडलीफ की आवर्त सारणी के दोष-
1. मेंडलीफ ने हाइड्रोजन को क्षार धातु एवं हैलोजन दोनों वर्गों में रखा था क्योंकि हाइड्रोजन इन दोनों की भांति व्यवहार कर रहा था,
2.मेंडलीफ ने समान गुण वाले तत्वों को अलग अलग रखा था, जैसे Cu और Hg, Ag और Ti, Au और Pt तथा Ba और Pb
3.मेंडलीफ ने उच्च परमाणु भार वाले तत्वों को कम परमाणु भार वाले तत्वों से पहले रखा था, जैसे आयोडीन (126.92) को टेल्लूरियम(127.61) के बाद रखा गया है।
4. मेंडलीफ की आवर्त सारणी का चौथा दोष यह था कि उस उसकी आवर्त सारणी में समस्थानिकों के लिए स्थान निर्धारित नहीं था।
5.मेंडलीफ ने 8वें वर्ग में तीन तत्वों को एक साथ रखा था,
आधुनिक आवर्त सारणी के संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-
प्रश्न (142)-आधुनिक आवर्त सारणी (Modern periodic table ) क्या है?
उत्तर- आवर्त सारणी में भिन्न-भिन्न गुणों वाले रासायनिक तत्वों को एक निश्चित स्थान पर रखा जाता है, आधुनिक आवर्त सारणी की खोज हेनरी भोसले ने थी।
आधुनिक आवर्त सारणी के अनुसार " तत्वों के भौतिक तथा रासायनिक गुण उनके परमाणु संख्या के आवर्ती फलन होते हैं"
प्रश्न (143)- मेंडलीफ की आवर्त सारणी तथा आधुनिक आवर्त सारणी में क्या अंतर है?
उत्तर-मेंडलीफ की आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु भारों के आधार पर वर्गीकृत किया जाता था जबकि आधुनिक आवर्त सारणी में तत्वों को उनके परमाणु संख्या के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।यही मेंडलीफ की आवर्त सारणी तथा आधुनिक आवर्त सारणी का मुख्य अंतर है।
प्रश्न (144)-आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु के आकार पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर परमाणु का आकार बढ़ता है।
प्रश्न (145)-आधुनिक आवर्त सारणी में बाएं से दाएं जाने पर परमाणु के आकार पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में बाएं से दाएं जाने पर परमाणु का आकार घटता है।
प्रश्न (146)-आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर विद्युत धनात्मकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर विद्युत धनात्मकता बढ़ती है।
प्रश्न (147)-आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर विद्युत धनात्मकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर विद्युत धनात्मकता घटती है।
प्रश्न (148)-आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर आयनन ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर आयनन ऊर्जा घटती है।
प्रश्न (149)-आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर आयनन ऊर्जा पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर आयनन ऊर्जा बढ़ती है।
प्रश्न (150)-आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे जाने पर विद्युत ऋणात्मकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर विद्युत ऋणात्मकता घटती है।
प्रश्न (151)-आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर विद्युत ऋणात्मकता पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर विद्युत ऋणात्मकता बढ़ती है।
प्रश्न (152)-आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर इलेक्ट्रॉन प्रीति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर इलेक्ट्रॉन प्रीति घटती है।
प्रश्न (153)- आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर इलेक्ट्रॉन प्रीति पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त में बाएं से दाएं जाने पर इलेक्ट्रॉन प्रीति बढ़ती है।
प्रश्न (154)-आधुनिक आवर्त सारणी में कितने आवर्त और कितने वर्ग हैं?
उत्तर-आधुनिक आवर्त सारणी में 7 आवर्त एवं 9 वर्ग हैं।
प्रश्न (155)-वर्ग 1 से लेकर वर्ग 7 तक को दो उपवर्गों में बांटा गया है, इस प्रकार कुल वर्गों की संख्या कितनी है?
उत्तर- वर्ग 1 से लेकर 7 तक को दो उपवर्गों में बांटा गया है इस प्रकार कुल वर्गों की संख्या 18 है।
*प्रत्येक आवर्त का प्रथम सदस्य क्षार धातु और अंतिम सदस्य कोई अक्रिय गैस होती है सिर्फ पहले आवर्त का पहला सदस्य हाइड्रोजन है जो इसका अपवाद है।
प्रश्न (156)-लेंन्थेनाइड श्रेणी क्या है?
उत्तर- लैंथेनाइड श्रेणी आवर्त सारणी में परमाणु संख्या 57 से लेकर 71 के मध्य पाए जाने वाले तत्वों की एक श्रेणी है।
प्रश्न (157)-ऐक्टिनाइड श्रेणी क्या है?
उत्तर-ऐक्टिनाइड श्रेणी आवर्त सारणी में परमाणु संख्या 90 से लेकर 103 तक पाए जाने वाले तत्वों की एक श्रेणी है।
प्रश्न (158)-आयनन विभव (Ionisational potential) किसे कहते हैं?
उत्तर- आयनन विभव, ऊर्जा कि वह न्यूनतम मात्रा होती है जो तत्व कि एक गैसीय परमाणु की बाह्यतम कक्षा से एक इलेक्ट्रॉन को बाहर निकालने के लिए आवश्यक ऊर्जा की मात्रा होती है।
प्रश्न (159)-इलेक्ट्रॉन बंधुता (Electron affinity) किसे कहते हैं?
उत्तर- किसी उदासीन परमाणु के द्वारा इलेक्ट्रॉन ग्रहण करने के बाद उत्पन्न ऊर्जा को इलेक्ट्रॉन बंधुता कहते हैं।
प्रश्न (160)-किस वर्ग के तत्वों की इलेक्ट्रॉन बंधुता उच्च होती है?
उत्तर- वर्ग 7A किताबों की इलेक्ट्रॉन बंधुता उच्च होती है।
प्रश्न (161)-किस तत्व की इलेक्ट्रॉन बंधुता सर्वाधिक होती है?
उत्तर- क्लोरीन, तत्व की इलेक्ट्रॉन बंधुता सर्वाधिक होती है।
प्रश्न (162)-विद्युत ऋणात्मकता (Electro-negativity) क्या होती है?
उत्तर- किसी तत्व के परमाणु की वह क्षमता जिससे वह साझेदारी की इलेक्ट्रॉन जोड़ी को अपनी ओर खींचता है उसे उस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता कहते हैं।
प्रश्न (163)-किस तत्व की विद्युत ऋणात्मकता सबसे अधिक होती है?
उत्तर- सबसे अधिक विद्युत ऋणात्मकता वाला तत्व फ्लोरीन है।
प्रश्न (164)-किन तत्वों का गलनांक निम्न होता है?
उत्तर- निष्क्रिय गैसों का गलनांक निम्न होता है।
प्रश्न (165)-किस वर्ग के तत्वों का गलनांक उच्चतम होता है?
उत्तर- वर्ग 4A तत्वों का गलनांक उच्चतम होता है।
प्रश्न (166)-टंगस्टन का गलनांक कितना होता है?
उत्तर- टंगस्टन का गलनांक 3500°C होता है।
प्रश्न (167)-टंगस्टन का संकेत क्या होता है?
उत्तर- टंगस्टन का संकेत W होता है।
प्रश्न (168)- भारत में टंगस्टन का सर्वाधिक उत्पादन किस खान से होता है?
उत्तर- भारत में टंगस्टन का सर्वाधिक उत्पादन राजस्थान की देगाना(Degana) खान से होता है।
प्रश्न (169)-वह कौन सी धातु है जो ऑक्सीजन के साथ-साथ नाइट्रोजन की उपस्थिति में भी जलती है?
उत्तर- जिरकोनियम धातु ऑक्सीजन तथा नाइट्रोजन दोनों की उपस्थिति में जलती है।
प्रश्न (170)-बेडीलेआइट किसका अयस्क है?
उत्तर-बेडीलेआइट, जीरकोनियम का अयस्क है।
प्रश्न (171)-जीरकोनियम, कैडमियम एवं बोरान का उपयोग नाभिकीय रिएक्टर में क्यों किया जाता है?
उत्तर- न्यूट्रॉन को अवशोषित करने के गुण के कारण जीरकोनियम, कैडमियम एवं बोरान का उपयोग नाभिकीय रिएक्टर में किया जाता है
प्रश्न (172)-बेराइल(Baryl) किसका अयस्क है?
उत्तर-बेराइल, बेरिलियम धातु का मुख्य अयस्क है।
प्रश्न (173)-मोजाइक गोल्ड (Mosaic gold) किसे कहते हैं?
उत्तर- स्टेनस सल्फाइड (SnS2) को मोजाइक गोल्ड कहते हैं,
प्रश्न (174)-बैराइटा वाटर किसे कहते हैं?
उत्तर-बेरियम हाइड्रोक्साइड को बैराइटा वाटर कहते हैं।
प्रश्न (175)-कौन से तत्व स्वतंत्र अवस्था में पाए जाते हैं?
उत्तर- सोना(Au), चांदी(Ag), तांबा(Cu) प्लैटिनम(Pr) तथा बिस्मिथ (Bi) अपनी कम अभिक्रियाशीलता के कारण स्वतंत्र अवस्था में पाए जाते हैं।
प्रश्न (176)-सोना, चांदी, पारा तथा प्लैटिनम कैसी धातुएं हैं?
उत्तर- सोना, चांदी, पारा तथा प्लैटिनम उत्कृष्ट धातुएं हैं।
प्रश्न (177)- कैंसर के इलाज के लिए किस के समस्थानिक का उपयोग किया जाता है?
उत्तर- कैंसर के इलाज के लिए कोबाल्ट के समस्थानिक का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न (178)-पनडुब्बी जहाजों तथा हॉस्पिटलों के बंद कमरों की वायु को शुद्ध करने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर-पनडुब्बी जहाज तथा हॉस्पिटलों के बंद कमरों की वायु को शुद्ध करने के लिए सोडियम पराक्साइड का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न (179)-ग्रीनोकाइट किसका अयस्क है?
उत्तर-ग्रीनोकाइट कैडमियम का अयस्क है।
प्रश्न (180)-कौन सा धातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाया जाता है?
उत्तर- गैलियम नामक धातु कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में पाया जाता है।
प्रश्न (181)-सबसे भारी, सबसे मजबूत तथा सबसे कठोर तत्व कौन सा है?
उत्तर- सबसे भारी(Heavy) तत्व ओसमियम
सबसे मजबूत(Strongest) तत्व टंगस्टन
तथा सबसे कठोर(Hardest) तत्व क्रोमियम है।
प्रश्न (182)-पर्ल एश(Pearl Ash) किसे कहते हैं?
उत्तर- पर्ल एश, पोटेशियम कार्बोनेट( K2CO3) को कहते हैं।
प्रश्न (183)-नाइक्रोम(Nichrome) क्या है?
उत्तर- नाइक्रोम,निकिल, क्रोमियम और आयरन की मिश्र धातु है जिसका प्रयोग विद्युत हीटर की कुंडली बनाने में किया जाता है।
प्रश्न (184)-क्रोमिक अम्ल का रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर- क्रोमिक अम्ल, का रासायनिक नाम क्रोमियम ट्राईऑक्साइड होता है।
प्रश्न (185)-ब्रिटेनिया धातु(Britannia metal) एक मिश्र धातु है जो बनी होती है-
उत्तर- ब्रिटेनिया धातु एंटीमनी, तांबा व टिन की मिश्र धातु है
प्रश्न (186)-लीथार्ज क्या है?
उत्तर- लीथार्ज का अन्य नाम लेड ऑक्साइड है जो एक उभयधर्मी ऑक्साइड है इसका उपयोग रबड़ उद्योग, स्टोरेज बैटरी निर्माण तथा फ्लिंट कांच के निर्माण में होता है।
प्रश्न (187)-पिचब्लेंड किसका अयस्क है?
उत्तर- पिचब्लेंड, यूरेनियम धातु का अयस्क है।
प्रश्न (188)-सबसे अधिक स्थायी तत्व कौन सा है?
उत्तर- सीसा, सबसे अधिक स्थायी तत्व होता है इसका उपयोग कागज पर लिखने में होता है
प्रश्न (189)-व्हाइट लेड रासायनिक नाम क्या है?
उत्तर- व्हाइट लेड का रासायनिक नाम बेसिक लेड कार्बोनेट है जिसे सफेदा के नाम से भी जाना जाता है।
प्रश्न (190)-अपस्फोटन रोकने में किसका उपयोग किया जाता है?
उत्तर- अपस्फोटन, रोकने में लेड टेट्रा इथाइल का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न (191)-हाइड्रोजन के समस्थानिकों के नाम क्या है?
उत्तर- हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक है जिनके नाम प्रोटियम, ड्यूटीरियम और ट्राइटियम है, जिन्हें कम्रश:H,D तथा T से प्रदर्शित किया जाता है।
प्रश्न (192)-भारी जल क्या होता है?
उत्तर- ड्यूटीरियम ऑक्साइड को भारी जल कहते हैं, इसका सूत्र D2O होता है।
प्रश्न (193)-भारी जल की खोज किसने की थी?
उत्तर- भारी जल की खोज यूरे और वाशबर्न नें 1932 में की थी।
प्रश्न (194)-भारी जल किस ताप पर जमता है?
उत्तर- भारी जल 3.8 डिग्री सेल्सियस पर जमता है।
प्रश्न (195)-हैलोजन तत्वों को किस वर्ग में रखा गया है?
उत्तर- हैलोजन तत्व को वर्ग 7A में रखा गया है।
प्रश्न (196)-पीतल किसकी मिश्र धातु है?
उत्तर- पीतल, कॉपर (Cu) तथा जिंक (Zn) की मिश्र धातु है जिसमें 70% कॉपर तथा 30% जिंक पाया जाता है पीतल का उपयोग बर्तन बनाने में किया जाता है।
प्रश्न (197)-मैग्नेलियम किसकी मिश्र धातु है?
उत्तर- मैग्नेलियम, एलुमिनियम तथा मैग्नीशियम की मिश्र धातु है,इसमें 95% एलुमिनियम तथा 5% मैग्नीशियम का प्रयोग किया जाता है, इसका उपयोग हवाई जहाज के ढांचो को बनाने में किया जाता है।
प्रश्न (198)-कांसा किसकी मिश्र धातु है?
उत्तर- कांसा(Bronze), तांबे तथा टीम की मिश्र धातु है जिसमें 90% तांबा तथा 10% टीन का प्रयोग किया जाता है, कांसे के उपयोग से सिक्के, घंटीं एवं बर्तन बनाए जाते हैं।
प्रश्न (199)-T.N.T का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- T.N.T का पूरा नाम ट्राई नाइट्रो टाल्विन होता है। यह एक प्रकार का विस्फोटक होता है।
प्रश्न (200)-T.N.G का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- T.N.G का पूरा नाम ट्राई नाइट्रो ग्लिसरीन होता है यह सांद्र सल्फ्यूरिक अम्ल तथा सांद्र नाइट्रिक अम्ल की ग्लिसरीन के साथ अभिक्रिया के द्वारा बनाया जाता है, इसका उपयोग डायनामाइट बनाने में किया जाता है, इसे नोबेल का तेल भी कहा जाता है यह एक प्रकार का रंगहीन तैलीय द्रव होता है।
Comments
Post a Comment
Please do not share any spam link in comment box