पाल वंश-
इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे पाल वंश व उससे इतिहास के बारे में,आइए जानते हैं पाल वंश के महत्वपूर्ण राजाओं व उनके कार्यों को -
प्रश्न (1)- पाल वंश का सबसे महान शासक कौन था?
उत्तर- पाल वंश का सबसे महान शासक धर्मपाल था।
उत्तर- पाल वंश का संस्थापक गोपाल था, पाल वंश की स्थापना 750 ईसवी में की गई थी।
उत्तर-पाल वंश की राजधानी मुंगेर थी।व इनका मूल स्थान बिहार था।
उत्तर- पालवंश का संस्थापक गोपाल, बौद्ध धर्म का अनुयाई था।
प्रश्न (5)- ओदंतपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- ओदंतपुरी विश्वविद्यालय की स्थापना गोपाल ने की थी।
प्रश्न (6)- पालवंश के प्रमुख शासक कौन कौन थे?
उत्तर- पाल वंश के प्रमुख शासक-
धर्मपाल,
देवपाल,
नारायणपाल,
महिपाल एवं
नयपाल थे।
प्रश्न (7)- विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना किसने की थी?
उत्तर- विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना धर्मपाल ने की थी।
प्रश्न (8)- कन्नौज के लिए त्रिपक्षीय संघर्ष किन वंशों के मध्य हुआ था?
उत्तर- कन्नौज के लिए त्रिपक्षीय संघर्ष पाल वंश, गुर्जर प्रतिहार वंश तथा राष्ट्रकूट राजवंश के मध्य हुआ था, पाल वंश की ओर से इसमें सर्वप्रथम धर्मपाल ने भाग लिया था।
प्रश्न (9)- पाल वंश के शासक धर्मपाल को उत्तरापथ स्वामी की उपाधि से किसने संबोधित किया था?
उत्तर- पाल वंश के शासक धर्मपाल को उत्तरा स्वामी की उपाधि से 11 वीं सदी के गुजराती कवि सोड्ठल द्वारा दी गई थी।
प्रश्न (10)- सोमपुर महाविहार का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- सोमपुर महाविहार का निर्माण धर्मपाल ने करवाया था।
प्रश्न (11)- ओदंतपुरी मठ, एक प्रसिद्ध बौद्ध मठ है जो बिहार में स्थित है इसका निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर- बिहार के प्रसिद्ध बौद्ध मठ ओदंतपुरी का निर्माण पाल वंश के शासक देव पाल ने करवाया था।
प्रश्न (12)- गौडीरीति नामक साहित्यिक विद्या का विकास किन शासकों के समय में हुआ था?
उत्तर- गौडीरीति नामक साहित्यिक विद्या का विकास पाल शासकों के समय में हुआ था।
प्रश्न (13) पाल शासक किस धर्म के अनुयाई थे?
उत्तर- पाल शासक बौद्ध धर्म के अनुयाई थे।
नोट- जावा के शैलेंद्र वंशी शासक बाल।पुत्र देव के अनुरोध पर देवपाल, ने उसे नालंदा में एक बौद्ध विहार बनाने के लिए 5 गांवों को दान दिया था।
pal vansh
ReplyDelete