Skip to main content

Posts

भारत नेपाल सीमा विवाद क्या है ?

भारत नेपाल सीमा विवाद India Nepal Border Dispute In Hindi भारत ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख के केन्द्र शासित प्रदेश बनाये जाने के बाद अपना नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है । यह नक्शा भारत सरकार द्वारा 1 नवम्बर शनिवार को जारी किया गया था , इसमें पाक अधिकृत कश्मीर को जम्मू कश्मीर में जबकि गिलगीत - बाल्टिस्तान को लद्दाख केन्द्र शासित प्रदेश का हिस्सा दिखाया गया है। वही भारत व नेपाल के बीच काला पानी  नामक जगह को लेकर विवाद हो गया है , नेपाल के विदेश मंत्रालय ने कहा की उसे भारत के नये नक्शे की जानकारी मिडिया द्वारा प्राप्त हुई है , गौरतलब है कि नेपाल काला पानी को अपने धारचूला जिले का हिस्सा मानता है जबकि भारत के द्वारा इसे उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा दिखाया गया है । भारतीय विदेश मंत्रालय के सचिव ने यह साफ कर दिया है कि काला पानी भारत का ही अंग है व भारत के राजनीतिक मानचित्र में कोई त्रुटी नहीं है ।

What is Regional Comprehensive Economic Partnership

What is Regional Comprehensive Economic Partnership Explained in Hindi Regional  Comprehensive Economic Partnership रीजनल कंप्रिहेंसिव इकोनामिक पार्टनरशिप एक प्रकार का फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है , फ्री ट्रेड एग्रीमेंट दो समूहों के मध्य एक ऐसा एग्रीमेंट होता है जिसमें दोनों समूह के व्यापार को ड्यूटी फ्री या बहुत कम ड्यूटी देने के पश्चात सामान को अपने देश से दूसरे देश में निर्यात किया जा सकता है । सामान्यता यदि दो देशों के मध्य फ्री ट्रेड एग्रीमेंट या नहीं हो तो विभिन्न देश भिन्न-भिन्न तरीके से टैरिफ वसूलते हैं टैरिफ आयात किए गए सामान पर लगने वाला एक प्रकार का टैक्स होता है, टेरिफ की बात की जाए तो अमेरिका तथा चीन के मध्य चल रहे व्यापक ट्रेड वॉर का मुख्य कारण अमेरिका द्वारा चीन से आयात किए गए सामानों पर लगने वाला टैरिफ इसका मुख्य कारण था जिसके बाद से अमेरिका तथा चीन के मध्य तनातनी की स्थिति बनी हुई है तथा वे एक दूसरे पर बढ़-चढ़कर टैरिफ लगा रहे हैं, क्योंकि संयुक्त राज्य अमेरिका तथा चीन विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं इसलिए इनके मध्य चल रहा ट्रेड वॉर विश्व के लिए एक बड़ी समस्...

भक्ति आंदोलन (Bhakti Aandolan) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Bhakti aandolan एवं उससे संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न (Bhakti andolan se sambhandhit samanya gyaan k prasan ) सामान्य ज्ञान- इतिहास भक्ति आंदोलन से संबंधित प्रश्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, भक्ति आंदोलन से जनजागृति में वृद्धि हुई तथा भक्ति आंदोलनों ने भारतीय मनुष्यों की चेतना में वृद्धि की,इसलिए भक्ति आंदोलन से संबंधित प्रश्न महत्वपूर्ण है। भक्ति आंदोलन 1. भक्ति आंदोलन की शुरुआत छठी शताब्दी में हुई थी, 2. भक्ति आंदोलन मूल रूप से तमिलनाडु क्षेत्र से प्रारंभ होकर कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र तक फैला, 3. भक्ति आंदोलन को 12 अलवार वैष्णव संतो ने 63 नयनार शैव  संतो के साथ प्रारंभ किया था, 4. जैनियों और बौद्धों ने अपरिग्रह ( किसी प्रकार की संपत्ति न रखना अपरिग्रह कहलाता है ) को मुक्ति का मार्ग बताया है, जबकि शैव नयनारो और वैष्णव अलवारों ने बौद्धों तथा जैनियों के इस मार्ग को अस्वीकार कर ईश्वर के प्रति व्यक्तिगत भक्ति को ही मुक्ति का मार्ग माना है, 5. अप्पार शैव संत थे जिन्होंने पल्लव राजा महेंद्र वर्मन को शैव धर्म स्वीकार करवाया था, 6. भ...

भारत के इतिहास के बारे में विदेशी यात्रियों से मिलने वाली प्रमुख जानकारियां

भारत के इतिहास के बारे में विदेशी यात्रियों  से मिलने वाली प्रमुख जानकारियां भारतीय इतिहास के बहुत से प्रमुख स्रोत है परंतु उनमें से कुछ महत्वपूर्ण स्रोत हैं समकालीन लेखकों के यात्रा वृतांत तथा  उनकी पुस्तकें- यूनानी रोमन लेखक- 1- हेरोडोटस को इतिहास का पिता कहा जाता है इसने पांचवी सदी पूर्व  हिस्टोरिका का नामक अपनी पुस्तक में भारत तथा फारस यानी वर्तमान इरान का वर्णन किया है परंतु इसका विवरण भी अफवाहों तथा अनुश्रुतियों पर आधारित है । 2- मेगस्थनीज सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया था इसने अपनी पुस्तक इंडिका में मौर्य युगीन समाज एवं संस्कृति का उल्लेख किया है ‌। 3- डाईमेकस सीरियल नरेश आंतियोकस का राजदूत था यह बिंदुसार के दरबार में आया था इसका विवरण भी मौर्यकालीन राजनीति से  संबंधित है । 4- डायोनिसियस मिस्र के राजा टॉलमी फिलेडेल्फस   का राजदूत था जो अशोक के दरबार में आया था । 5- टालमी   ने भारत का भूगोल नामक पुस्तक की रचना की थी दूसरी शताब्दी में, 6- नेचुरल हिस्ट्री नामक पुस्तक के रचयिता प्लिनी ...

भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख

भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख   ( Bharat Ke Mahtwapurn Abhilekh ) प्रश्न (1)   देवपाडा अभिलेख ( Devpada Abhilekh )   किस शासक का है? उत्तर:-  देवपाड़ा अभिलेख   बंगाल शासक विजय सेन  का है। प्रश्न (2)  देवपाड़ा अभिलेख  या  देव पारा अभिलेख  कहां स्थित है? उत्तर-  देव पाड़ा अभिलेख   बंगाल  में स्थित है यह  बंगाल के सेन राजा विजय सेन  से संबंधित है। प्रश्न (3)   अभिलेखों का अध्ययन   क्या कहलाता है? उत्तर:-  अभिलेखों का अध्ययन   इपीग्राफी   कहलाता है । प्रश्न (4)  हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध किस राजा से है ? उत्तर:-  हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध कलिंग राजा खारवेल से हैं यह पहला तिथि रहित अभिलेख है । प्रश्न(5)  जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख किस शासक का है? उत्तर:-  जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख रुद्रदामन का है । प्रश्न (6)  नासिक अभिलेख किस शासक का है? उत्तर:-  नासिक अभिलेख गौतमी बलश्री का है । प्रश्न(7)  प्रयाग स्तंभ लेख से किस शा...

विजयनगर साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

विजयनगर साम्राज्य व   उससे संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न- विजयनगर साम्राज्य से संबंधित प्रश्नों को अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछा जाता है, इसलिए विजयनगर साम्राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न निम्नलिखित है- Q.1 विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की थी ? Ans. विजयनगर साम्राज्य की स्थापना   हरिहर और बुक्का नामक दो भाइयों ने की थी, विजयनगर का शाब्दिक अर्थ होता है "  जीत का नगर ", हरिहर और बुक्का ने विद्यारण्य संत से आशीर्वाद प्राप्त कर विजयनगर साम्राज्य की स्थापना की थी, हरिहर और बुक्का ने अपने पिता के नाम पर संगम राजवंश की स्थापना की थी, विजयनगर साम्राज्य की राजधानी हंपी थी, विजयनगर साम्राज्य के खंडहर वर्तमान में तुंगभद्रा नदी पर स्थित है, विजयनगर साम्राज्य की राजभाषा तेलगू थी । हरिहर और बुक्का विजयनगर की स्थापना करने से पहले वारंगल के काकतीय शासक प्रताप रुद्रदेव के सामंत हुआ करते थे , विजयनगर साम्राज्य पर 4 राजवंशों ने एक के बाद एक शासन किया जिनमें से पहला वंश था-  संगम वंश  दूसरा सलुब वंश  तीसरा है तुलुव वंश ...

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान, वर्तमान समसामयिक घटनाएं

उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रश्न १) वर्तमान में उत्तराखंड उच्च न्यायालय जो कि नैनीताल में स्थित है,  के मुख्य न्यायाधीश कौन है? उत्तर- न्यायाधीश श्री रमेश रंगनाथन (२०१८ से वर्तमान समय तक) प्रश्न २) उत्तराखंड के वर्तमान डीजीपी कौन है? उत्तर - उत्तराखंड के वर्तमान डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस श्री अनिल रतूड़ी है । प्रश्न 3) उत्तराखंड के मुख्य सचिव कौन है? उत्तर- उत्पल सिंह उत्तराखंड के वर्तमान व 15 वे मुख्य सचिव हैं। प्रश्न 4) वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष कौन हैं? उत्तर- वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चौहान हैं । प्रश्न 5) वर्तमान समय में उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता कौन है? उत्तर- वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता इंदिरा  हृदेश हैं । प्रश्न 6) भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के तहत राज्यों में राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना की जा सकती है? उत्तर- भारत संविधान के अनुच्छेद 315 के अंतर्गत, या उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की स्थापना संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत की गई है- अनुच्छेद...

Apple Event 2019

Apple Event 2019 एप्पल इवेंट 2019 , एप्पल ने इस इवेंट में आईफोन 11, आईफोन 11pro तथा आईफोन 11pro मैक्स के  घोषणा की है इसके अलावा इस इवेंट में एप्पल की नई सीरीज 5 वॉच एप्पल आर्केड तथा नये आईपैड के लांच की घोषणा की, जानिए इस इवेंट की कुछ मुख्य बातें- 1) आईफोन 11- आईफोन 11 में दो कैमरे होंगे तथा यह 6 कलर्स में उपलब्ध होगा इसके साथ ही इसमें डॉल्बी एटमॉस ऑडियो सपोर्ट वाईफाई 6 तथा साथ में a30 बायोनिक प्रोसेसर होगा इसकी कीमत $699 होगी जो कि भारतीय रुपए में लगभग  ₹50700 के करीब होगा । 2) आईफोन 11pro 3 कैमरा के साथ आएगा तथा आईफोन 11pro मैक्स भी 3 कैमरा के साथ आएगा, आईफोन 11 प्रो की कीमत $999 जबकि आईफोन 11pro मैक्स की कीमत $1099 है। आईफोन 11 आईफोन 11pro तथा आईफोन 11pro मैक्स को 20 सितंबर से फ्री बुक किया जा सकता है। 3) ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के बढ़ते बाजार को देखकर अपनी-अपनी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सेवा एप्पल टीवी प्लस को भी लॉन्च किया है जो किसी भी नई एप्पल डिवाइस खरीदने के बाद 1 साल तक मुफ्त मिलेगी और अगर आप इसका सब्सक्रिप्शन लेना चाहे तो वह 4.99 डॉलर प्रति माह होगा। ...

भारतीय सेना ने जताई दक्षिण भारत में आतंकी हमला होने की संभावना

आज के प्रमुख समाचार इसरो  से संबंधित मुख्य समाचार 1. इसरो ने ट्वीट कर कहा,  इसरो के प्रमुख के सिवान का नहीं है कोई भी ट्विटर अकाउंट उनके नाम से चल रहे ट्विटर अकाउंट है सारे के सारे फर्जी, 2. चंद्रयान 1 के निदेशक एम अन्नादूरै ने कहा है कि चंद्रमा पर उपस्थित बाधाएं विक्रम लेंडर को सिग्नल रिसीव करने में बाधित कर रही है । 3. पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम ने कहा कि भारत का चंद्रयान 2 मिशन विश्व खगोल विज्ञान के लिए एक उपलब्धि । भारतीय सेना से संबंधित समाचार भारतीय सेना के  दक्षिणी कमान के लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी ने कहा कि भारत केे दक्षिणी भाग पर हो सकता है आतंकी हमला क्योंकि सेना की  कमान को सर क्रीक के पास एक लावारिस वोट मिली है । इसके बाद दक्षिण भारत केेे कई राज्यों ने  हाई अलर्टट जारी, Read more English खेल समाचार 1) ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट मैच में हराया, 2) ट्रैक एशिया कप के पहले दिन भारत की झोली में 12 मेडल, बैंकिंग- एक आरटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में 18 पब्लिक स...

आज के प्रमुख समाचार

आज की प्रमुख खबरें आज की प्रमुख खबरें इस प्रकार से है- * मोदी केबिनेट की बैठक में आज लिए गए काफी महत्वपूर्ण निर्णय, * मोदी कैबिनेट की बैठक में सिंगल ब्रांड एफडीआई को ढील दी गई है , सिंगल ब्रांड एफडीआई में यह प्रावधान किया गया है कि यदि आप 30% सामान लोकल वेंडर से खरीदते हैं तो आप अपना बिना ऑफलाइन स्टोर खोलें ऑनलाइन स्टोर खोल सकते हैं जिससे कंपनी की जो कॉस्ट होती है वह कम हो जाएगी, इससे पहले होता था कि अगर आप 30% जो है लोकल वेंडर से सामान खरीद भी देते थे तो आपको यानी सिंगल ब्रांड स्टोर को पहले अपना ऑफलाइन स्टोर खोलना होता था और उसके बाद वह ऑनलाइन कारोबार कर सकता था जोकि अब ऐसा नहीं है । * आज की कैबिनेट बैठक में सरकार ने 60 लाख टन चीनी के एक्सपोर्ट को भी मंजूरी दी है । * मोदी कैबिनेट की आज की बैठक में 24375 करोड़ की लागत से 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की गई है यह मेडिकल कॉलेज ऐसे स्थानों पर खोले जाएंगे जहां पर पहले से मेडिकल नहीं थे, इन कॉलेजों में कुल 15700 सीटें होंगी , कैबिनेट के इस फैसले को प्रकाश जावड़ेकर के द्वारा जो है मीडिया के सामने रखा गया । * कैबिनेट...