Skip to main content

Posts

General Hindi- महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

  पर्यायवाची शब्द क्या होते हैं? वे शब्द जिनके अर्थ एक समान होते हैं पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द- पर्यायवाची शब्द सभी हिंदी भाषी राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं, पर्यायवाची शब्द उन सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं जिनमें हिंदी परीक्षा का एक विषय होता है, इसके अलावा पर्यायवाची शब्द विद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा में भी पूछे जाते हैं, इस आर्टिकल में हम बात करेंगे NET JRF , UPSC , State PCS , UPPSC , UKPSC, MPPSC, BPSC, RAS, UKSSSC , VDO, VPDO, Forest Guard की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले पर्यायवाची शब्दों की- 1) स्वर्ग के पर्यायवाची शब्द हैं- सुरलोक, दिव्यधाम, ब्रह्माधाम, द्यौ 2) सीता शब्द के पर्यायवाची शब्द हैं- वैदेही, भूमिका, जनकतनया, जनकनंदिनी , रामप्रिया 3) सहेली शब्द के पर्यायवाची हैं- आली, सहचरी, सजनी, सरैन्ध्री 4) समीप शब्द के  पर्यायवाची हैं- सन्निकट, आसन्न 5) सेना शब्द के पर्यायवाची हैं- ऊनी, कटक,दल,चमू,अनीक,अनीकिनी 6) साधु के पर्यायवाची शब्द हैं- सज्जन,भद्र, सभ्य, शिष्ट, कुलीन 7) जल के पर्यायवा...

Static GK - समताप मंडल उस की प्रमुख विशेषताएं

Static GK-   समताप मंडल( stratosphere ) की प्रमुख विशेषताएं क्या हैं? 1) समताप मंडल (Stratosphere) पृथ्वी की सतह से आकाश की ओर जाने में पढ़ने वाला दूसरा मंडल है, इसका विस्तार   18 से 32 किलोमीटर की ऊंचाई तक होता है। 2) समताप मंडल (Stratosphere) की मोटाई धुर्वों पर अधिक होती है, जबकि कभी-कभी विषुवत रेखा पर इसका लोप हो जाता है। 3) समताप मंडल (Stratosphere) में मौसमी घटनाएं नहीं होती है, जैसे आंधी आना, बादलों का गर्जना, बिजली का कड़कना, धूल कण एवं जलवाष्प आदि कुछ नहींं पाया जाता है। 4) समताप मंडल (Stratosphere) में वायुयान उड़ाने की आदर्श दशा पाई जाती है । 5) कभी-कभी समताप मंडल (Stratosphere) में विशेष प्रकार के बादलों का निर्माण होता है जिन्हें मूलाभ मेघ ( Mother of pearl cloud ) कहते  हैं। वायुमंडल में कुल कितनी परतें पाई जाती हैं? वायुमंडल में कुल 5 परतें पाई जाती है- 1) क्षोभमंडल (छोभ मंडल)- Troposphere 2) समताप मंडल (Stratosphere) 3) ओजोन मंडल (Ozonosphere) 4) आयन मंडल (Ionosphere) 5) बाह्य मंडल ( Exosphere )

Static GK in Hindi - ह्यूमन राइट्स वॉच क्या है?

  ह्यूमन राइट्स वॉच क्या है? ह्यूमन राइट्स वॉच अमेरिका स्थित एक गैर लाभकारी संस्था है, इसकी स्थापना 1978 में हेललंस्की वॉच के रूप में की गई थी, इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। ह्यूमन राइट्स वॉच का उद्देश्य- ह्यूमन राइट्स वॉच अमेरिका का सबसे बड़ा मानव अधिकार संगठन है, इसका उद्देश्य दुनिया भर में मानव अधिकारों के हो रहे उल्लंघन की तरफ अंतरराष्ट्रीय मीडिया का ध्यान खींचना है। ह्यूमन राइट्स वॉच एक ऐसा संगठन है जो कमजोर अल्पसंख्यकों, शरणार्थियों, युद्ध से ग्रसित देश के नागरिकों तथा जरूरतमंद बच्चों के मानव अधिकारों की रक्षा करता है। ह्यूमन राइट्स वॉच विश्वभर की सरकारो तथा सैन्य समूह को उनके कानून, नीतियों और कार्य करने की पद्धति को लागू करने या उनमें बदलाव करने का निर्देश भी देता है, ताकि वहां उपस्थित व्यक्तियों के मानव अधिकारों का उल्लंघन न हो व वे लोग एक गरिमामय जीवन जी सकें। हाल ही में क्यों चर्चा में रहा था ह्यूमन राइट्स वॉच? ह्यूमन राइट्स वॉच एक अमेरिकी मानवाधिकार संस्था है, जिसने हाल ही में इजराइल पर आरोप लगाया है कि वह फिलिस्तीन के लोगों के प्रत...

Current affairs 2021 in hindi- सिंधु सभ्यता का धौलावीरा विश्व विरासत स्थल घोषित

  Current affairs- सिंधु सभ्यता कालीन स्थल धौलावीरा यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल * धौलावीरा , का संबंध सिंधु सभ्यता से है यह सिंधु सभ्यता का एक महत्वपूर्ण स्थल है, यह गुजरात के कच्छ जिले में स्थित है। * धौलावीरा का उत्खनन 1990-91 में रविंद्र सिंह बिष्ट के द्वारा शुरू किया गया था। * धौलावीरा शहर  का आकार समांतर चतुर्भुज के आकार का था जो चारों तरफ से एक मजबूत दीवार से घिरा हुआ मिलता है, धौलावीरा कच्छ के रण के मध्य में खड़ीर नामक द्वीप पर स्थित है।  * धौलावीरा को कोटड़ा टिम्बा ( Kotada Timba ) के नाम से भी जाना जाता है, धौलावीरा कर्क रेखा पर स्थित है। भारत में वर्तमान में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल है? धौलावीरा के विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के बाद भारत में कुल 40 विश्व धरोहर स्थल हो चुके हैं, इनमें से 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित विश्व धरोहर स्थल शामिल है। * तेलंगाना का रामप्पा लिंगेश्वर मंदिर ( रामप्पा मंदिर) हाल ही में भारत का 39 वां विश्व धरोहर स्थल घोषित हुआ। गुजरात में कुल कितने विश्व धरोहर स्थल हैं? वर्तमान समय में गुजरात में चार य...

चुंबकीय पदार्थ (Magnetic Substances ) कितने प्रकार के होते हैं?

इस आर्टिकल में आज हम पढ़ेंगे चुंबकीय पदार्थों ( Diamagnetic Substances ) के बारे में,क्या होते हैं चुंबकीय पदार्थ ( Diamagnetic Substances ) व कितने होते हैं उनके प्रकार, आईए विस्तार से जानते हैं इस आर्टिकल में- चुंबकीय पदार्थ ( Magnetic Substances)- वे पदार्थ दिन में चुंबकीय गुण पाए जाते हैं चुंबकीय पदार्थ कहलाते हैं। चुंबकीय के पदार्थों के प्रकार (Types of Magnetic Substances)- चुंबकीय पदार्थ मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं- 1. प्रतिचुंबकीय पदार्थ (Diamagnetic Substances) 2. अनुचुंबकीय पदार्थ (Paramagnetic Substances) 3. लौह चुंबकीय पदार्थ ( Ferromagnetic Substances) चुंबकीय पदार्थों (magnetic substances) के प्रकारों को याद करने की ट्रिक- Dia_Para_Ferroo 1. प्रतिचुंबकीय पदार्थ (Diamagnetic Substances) - प्रतिचुंबकीय पदार्थ वे पदार्थ होते हैं, जो चुंबकीय क्षेत्र में रखे जाने पर क्षेत्र की विपरीत दिशा में चुंबकीय हो जाते हैं। प्रतिचुंबकीय (Diamagnetic) पदार्थों के उदाहरण- A. जस्ता, एक प्रतिचुंबकीय (Diamagnetic) पदार्थ है। B. बिस्मथ, एक प्रतिचुंबकीय (Diamagnetic) पदार्थ है। C. ता...

केशवानंद भारती केस 1973 क्या है?

क्या है प्रसिद्ध केशवानंद भारती बनाम केरल राज्य वाद 1973? क्या उद्देशिका संविधान का भाग है? यही वह सवाल है जिस पर केसवानंद भारती बनाम केरल राज्य वाद 1973 में उच्चतम न्यायालय ने यह कहा था की उद्देशिका संविधान का अंग है और संविधान को संवैधानिक आधार के प्रकाश में पढ़ा और निर्वचित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही इस केस में उच्चतम न्यायालय ( supream court ) ने यह स्पष्ट किया था कि भारतीय संविधान की उद्देशिका को भारतीय जनता ने स्वयं को प्रदान किया और भारतीय संविधान को अपनाया भी है ( यानी सरल शब्दों में उद्देश्यिका से यह पता चलता है कि भारत के लोगों ने उद्देशिका को स्वयं को दिया और भारतीय संविधान को अपनाया)।

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 2 क्या है?

  भारतीय संविधान का अनुच्छेद  2- नए राज्यों का प्रवेश या स्थापना - इस अनुच्छेद के अनुसार  संसद, विधि द्वारा , ऐसे निबंधनों और शर्तों पर, जो वह ठीक समझे, संघ में नए राज्यों का प्रवेश या उनकी स्थापना कर सकेगी। अनुच्छेद 2क- सिक्किम का संघ के साथ सहयुक्त किया जाना- संविधान ( 36 संशोधन ) अधिनिय,1975 की धारा 5 द्वारा ( 26-4-1975 से ) निरसित 

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 1 क्या है?

  भारतीय संविधान का अनुच्छेद-1 संघ का नाम और राज्य क्षेत्र-  1) भारत अर्थात इंडिया राज्यों का संघ होगा । 2) राज्य और उनके राज्य क्षेत्र वे होंगे जो पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं। 3) भारत के राज्य क्षेत्र में-    (क) राज्यों के राज्य क्षेत्र,    (ख) पहली अनुसूची में विनिर्दिष्ट संघ राज्य       क्षेत्र, और    (ग) ऐसे अन्य राज्य क्षेत्र जो अर्जित किए        जाएं,   समाविष्ट होंगे।

फ्री में चेक करें अपना आक्सीजन लेवल व हर्ट रेट

 भारत में कोरोनावायरस की दूसरी लड़ाई के बाद ऑक्सीजन करने वाली डिवाइसेज और स्मार्ट वॉच के दामों में भारी देखी गई है, इसी को ध्यान में रखकर कोलकाता बेस्ड एक स्टार्ट अप ने ऐसा ऐप है। जिससे आप अपने शरीर में स्थित ऑक्सीजन की वर्तमान मात्रा और अपने दिल की धड़कनों को माफ सकते हैं। दिल की धड़कनों को मापने में इस ऐप की एक्यूरेसी 98% है। जबकि शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को नापने में इस ऐप की है एक्यूरेसी 96% है। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

DRDO ने भारतीय सेना के लिए बनायी हल्की बुलैट प्रुफ जैकेट

  Current affairs today in hindi- DRDO की हल्की बुलैट प्रुफ जैकेट हाल ही में भारत के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ( Defence Research and Development Organisation-1958 ) की रक्षा सामग्री भंडार और अनुसंधान एवं विकास अनुप्रयोग प्रयोगशाला कानपुर ने भारतीय सेना के लिए लाइट बुलेट प्रूफ जैकेट को विकसित किया है, इस लाइट बुलेट प्रूफ जैकेट का वजन 9 किलो होगा जो कि पहले मौजूद बुलेट प्रूफ जैकेट के वजन से 1.4 किलो कम है, इस बुलेट प्रूफ जैकेट को फ्रंट हार्ड आर्म पैनल (FHAP) कहां गया है जिसका परीक्षण टर्मिनल बैलेस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री (TBRL) चंडीगढ़ में किया गया, यह हल्की बुलेट प्रूफ जैकेट BIS (  Bureau of Indian Standards) के सुरक्षा मानकों के अनुरूप डिजाइन की गई है।