बौद्ध धर्म ( Baudh Dharm ) एवं उससे संबंधित प्रश्न
बौद्ध धर्म एक बहुत ही महत्वपूर्ण धर्म है जिसे संबंधित प्रश्न अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं,गौतम बुद्ध से संबंधित सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्न व बौद्ध धर्म से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न यहां दिए गए हैं-
बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध थे, इन्हें एशिया का ज्योतिपुंज कहा जाता है।
गौतम बुद्ध का जन्म कब और कहां हुआ था?
गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईस्वी पूर्व में कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक स्थान पर हुआ था।
गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था?
गौतम बुद्ध के पिता का नाम शुद्धोधन था, यह शाक्गय गण के मुखिया थे,
गौतम बुद्ध की माता का नाम क्या था?
गौतम बुद्ध की माता का नाम माया देवी था जिनकी मृत्यु इनके जीवन के सातवें दिन ही हो गई थी,
गौतम बुद्ध का लालन-पालन किसने किया था?
गौतम बुद्ध का लालन-पालन इनकी सौतेली मां प्रजापति गौतमी ने किया था,
गौतम बुद्ध के बचपन का नाम क्या था?
गौतम बुद्ध के बचपन का नाम सिद्धार्थ था,
गौतम बुद्ध का विवाह किसके साथ हुआ था?
गौतम बुद्ध का विवाह यशोधरा के साथ 16 वर्ष की उम्र में हुआ था,
गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम क्या था?
गौतम बुद्ध के पुत्र का नाम राहुल था,
जब गौतम बुद्ध अर्थात सिद्धार्थ कपिलवस्तु की शैर पर निकले तो उन्होंने किन चार दृश्यों को क्रमशः देखा?
जब सिद्धार्थ कपिलवस्तु की सैर पर निकले तो उन्होंने
एक बूढ़ा व्यक्ति
एक बीमार व्यक्ति
एक शव
तथा एक सन्यासी को देखा,
बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण क्या है?
सांसारिक समस्याओं से व्यथित होकर सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग किया था जिसे बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है,
गौतम बुद्ध सिद्धार्थ ने किससे सांख्य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की थी?
सिद्धार्थ अर्थात बुद्ध ने वैशाली के आलारकलाम से सांख्य दर्शन की शिक्षा ग्रहण की थी ,आलारकलाम सिद्धार्थ के प्रथम गुरू हुए,
आलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने किस से शिक्षा ग्रहण की?
आलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने राजगीर के रुद्रकरामपुत्त से शिक्षा ग्रहण की,
गौतम बुद्ध को किस नदी के तट पर ज्ञान प्राप्त हुआ?
गौतम बुद्ध को 6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में वैशाख की पूर्णिमा की रात को निरंजना या फल्गु नदी के किनारे पीपल वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ,
=> ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ बुद्ध के नाम से जाने गए और वह स्थान बोधगया कहलाया,
गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था?
गौतम बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश सारनाथ या ऋषि पतनम में दिया जिसे बौद्ध ग्रंथों में धर्म चक्र प्रवर्तन कहा गया है,
बौद्ध धर्म में धर्म चक्र परिवर्तन क्या है?
बौद्ध धर्म में बुद्ध के प्रथम उपदेश को धर्म चक्र प्रवर्तन का गया है,
बुद्ध ने अपने उपदेश किस भाषा में दिए?
बुद्ध ने अपने उपदेश पाली भाषा में दिए थे,
गौतम बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश किस जगह पर दिए?
गौतम बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कौशल देश की राजधानी श्रावस्ती में दिए,
गौतम बुद्ध के प्रमुख अनुयायी शासक कौन-कौन से थे?
गौतम बुद्ध के प्रमुख अनुयायी शासक-
बिंबिसार
उदयिन
प्रसेनजित थे,
बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण क्या है?
बुद्ध की 80 वर्ष की उम्र में 483 ईस्वी पूर्व कुसिनारा ( देवरिया, उत्तर प्रदेश ) में चुन्द द्वारा अर्पित भोजन करने के बाद मृत्यु को बौद्ध धर्म में महापरिनिर्वाण कहा गया है,
गौतम बुद्ध को अंतिम बार किसके द्वारा भोजन अर्पित किया गया था?
चुन्द के द्वारा,
बुद्ध का अंतिम संस्कार किसने किया था?
बुद्ध का अंतिम संस्कार मल्लों के द्वारा किया गया था,
=> एक अनुश्रुति के अनुसार बुद्ध की मृत्यु के बाद इनके शरीर के अवशेषों को 8 भागों में बांट कर उन पर 8 स्तूपों का निर्माण कराया गया था,
बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथि को किस अभिलेख के आधार पर निश्चित किया गया है?
गौतम बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथि को चीनी परंपरा के कैंटोन अभिलेख के आधार पर निश्चित किया गया है,
बौद्ध धर्म के बारे में हमें त्रिपिटक से ज्ञान प्राप्त होता है, यह त्रिपिटक कौन-कौन से हैं?
विनय पिटक
सूत्रपिटक
अभिदम्भ पिटक
बौद्ध धर्म से संबंधित त्रिपिटक किस भाषा में लिखे गए हैं?
पाली भाषा में,
बौद्ध धर्म कैसा धर्म है?
बौद्ध धर्म मूलतः अनिश्वर वादी, अर्थात इस धर्म में ईश्वर को नहीं माना जाता, तथा बौद्ध धर्म में आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है,
बौद्ध धर्म में किस की मान्यता है?
बौद्ध धर्म पुनर्जीवन को मानता है,
बौद्ध धर्म में निर्वाण क्या है?
तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था को बुद्ध ने निर्वाण कहा है,
विश्व दुखों से भरा है इस सिद्धांत को बुद्ध ने कहां से लिया है?
विश्व दुखों से भरा है का सिद्धांत बुद्ध ने उपनिषद से लिया है,
बुद्ध के अनुयाई कितने भागों में विभाजित थे?
बुद्ध के अनुयाई दो भागों में विभाजित-
1. भिक्षुक- बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जिन्होंने सन्यास ग्रहण किया उन्हें भिक्षुक कहा गया,
2. उपासक- गृहस्त जीवन व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म अपनाने वालों को उपासक कहा गया
बौद्ध संघ में सम्मिलित होने की न्यूनतम आयु कितनी थी?
बौद्ध संघ में सम्मिलित होने की न्यूनतम आयु 15 वर्ष थी,
बौद्ध धर्म में प्रविष्ट होने को क्या कहा जाता था?
बौद्ध धर्म में प्रविष्ट होने को उप संपदा कहा जाता था,
बौद्ध धर्म में कितने रत्न है?
बौद्ध धर्म में तीन रत्न है, जिन्हें त्रिरत्न कहा जाता है, ये बुद्ध, धम्म एवं संघ हैं,
यह भी पढ़ें 👇
Comments
Post a Comment
Please do not share any spam link in comment box