Skip to main content

भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख

भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख

  ( Bharat Ke Mahtwapurn Abhilekh )


प्रश्न (1)  देवपाडा अभिलेख ( Devpada Abhilekh ) किस शासक का है?
उत्तर:- देवपाड़ा अभिलेख बंगाल शासक विजय सेन का है।

प्रश्न (2) देवपाड़ा अभिलेख या देव पारा अभिलेख कहां स्थित है?
उत्तर- देव पाड़ा अभिलेख बंगाल में स्थित है यह बंगाल के सेन राजा विजय सेन से संबंधित है।

प्रश्न (3)  अभिलेखों का अध्ययन क्या कहलाता है?
उत्तर:- अभिलेखों का अध्ययन इपीग्राफी कहलाता है


प्रश्न (4)  हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध किस राजा से है ?
उत्तर:-  हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध कलिंग राजा खारवेल से हैं यह पहला तिथि रहित अभिलेख है ।

प्रश्न(5)  जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:-  जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख रुद्रदामन का है ।

प्रश्न (6)  नासिक अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:-  नासिक अभिलेख गौतमी बलश्री का है ।

प्रश्न(7)  प्रयाग स्तंभ लेख से किस शासक का संबंध है?
या
प्रयाग स्तंभ लेख किस शासक का है?
उत्तर:-  प्रयाग स्तंभ लेख समुद्रगुप्त का है, जिसे भारत का नेपोलियन भी कहा जाता है।

प्रश्न(8)  ऐहोल अभिलेख से किसका संबंध है?
उत्तर:-  ऐहोल अभिलेख पुलकेशिन द्वितीय का है।


प्रश्न(9) मंदसौर अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:- मंदसौर अभिलेख मालवा नरेश यशोवर्मन का है।



प्रश्न (10)  ग्वालियर अभिलेख से किस राजा का संबंध है?
उत्तर:- ग्वालियर अभिलेख प्रतिहार नरेश भोज का अभिलेख है।

प्रश्न(11)  भीतरी एवं जूनागढ़ अभिलेख किस शासक का है?
उत्तर:- भीतरी एवं जूनागढ़ अभिलेख स्कंद गुप्त का है।



पुराण एवं उनसे संबंधित वंश को याद करने की ट्रिक


विष्णु  ने  मौर्य को आंध्र  तट पर  मत्स्य गुप्त वायु में दी
1- विष्णु पुराण का संबंध मौर्य वंश से है,
2-मत्स्य पुराण का संबंध आंध्र सातवाहन वंश से है,
3-वायु पुराण का संबंध गुप्त वंश से है,


यह भी पढ़ें 👇







Comments

Post a Comment

Please do not share any spam link in comment box