Skip to main content

अंग्रेजी शासन के विरुद्ध महत्वपूर्ण विद्रोह

भारत में अंग्रेजी शासन के विरुद्ध महत्वपूर्ण विद्रोह


भारत में समय-समय पर अंग्रेजों के विरुद्ध आवाज उठती रही है, इसका कारण अंग्रेजो के द्वारा भारतीयों पर किया जाने वाला अत्याचार था,बंगाल, उड़ीसा, बिहार तथा असम में अनेक विद्रोह हुई इसका यह परिणाम निकाला जा सकता है, कि वहां पर अंग्रेजों द्वारा होने वाले अत्याचार अन्य जगहों पर होने वाले अत्याचारों से ज्यादा रहा होगा या वहां के लोग स्वतंत्रता में विश्वास रखते हो, भारत में विद्रोह 1760 से प्रारंभ हुए तथा भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति तक चलते रहे, आइए जानते हैं, भारत में हुए महत्वपूर्ण अंग्रेजी शासन के विरुद्ध विद्रोह के बारे में-


मध्य भारत (बिहार, झारखंड, उड़ीसा तथा बंगाल ) में हुए प्रमुख विद्रोह-


1. सन्यासी विद्रोह

सन्यासी विद्रोह से प्रभावित क्षेत्र बिहार व बंगाल था, इससे संबंधित नेता केना सरकार व दिर्जि नारायण थे, यह विद्रोह 1760-1800 तक चला।

2. फकीर विद्रोह

फकीर विद्रोह बंगाल में हुआ था, इसका नेतृत्व मजनून शाह एवं चिराग अली ने किया था, यह आंदोलन या विद्रोह 1776-77 तक चला ।

3. पहाड़िया विद्रोह

पहाड़िया विद्रोह बिहार के भागलपुर क्षेत्र से प्रारंभ हुआ था इसका नेतृत्व तिलका मांझी ने किया था यह विद्रोह 1779 में  हुआ था ।

4. चुआरो विद्रोह

चुआरों विद्रोह बंगाल के बांकुड़ा क्षेत्र में प्रारंभ हुआ था, इसका नेतृत्व करण गढ़ की रानी शिरोमणि एवं दुर्जन सिंह ने किया था यह आंदोलन 1798 ई में हुआ था ।

5. चेरो विद्रोह

चेरो विद्रोह से प्रभावित क्षेत्र झारखंड का पलामू जिला था, इसका नेतृत्व भूषण सिंह ने किया था और यह 1800 ईस्वी में हुआ था।

6. बहावी आंदोलन

यह आंदोलन बिहार, उत्तर प्रदेश में प्रारंभ हुआ, इससे संबंधित नेता सैयद अहमद तूतीमीर थे, यह विद्रोह 1831 हुआ था।

7. कोल आंदोलन

कोल आंदोलन झारखंड के छोटा नागपुर क्षेत्र में प्रारंभ हुआ था, इसका नेतृत्व गोमधर कुंवर  ने किया था, यह आंदोलन 1831-32 तक चला था।


8. भूमिज विद्रोह

यह विद्रोह झारखंड के रांची क्षेत्र में हुआ था, इसका नेतृत्व गंगा नारायण हंगामा ने किया था, यह विद्रोह 1832 में हुआ था।

9. कंध विद्रोह

कंध विद्रोह उड़ीसा में हुआ था, इसका नेतृत्व चक्र विसोई ने किया था यह 1837 में हुआ था।

10. फरायजी आंदोलन

फरायजी आंदोलन बंगाल में प्रारंभ हुआ था, इसका नेतृत्व शरियातुल्लाह टूटू मियां ने किया था, यह 1838 में प्रारंभ होकर 1848 तक चला।


11. नील विद्रोह

यह विद्रोह बंगाल तथा बिहार में हुआ था,इसका नेतृत्व तिरुत सिंह ने किया था,यह 1854 से प्रारंभ होकर 1862 तक चला ।


12. संथाल विद्रोह

संथाल विद्रोह बंगाल एवं बिहार में हुआ था, इसका नेतृत्व सिद्धू-कान्हू ने किया था यह 1855-56 तक चला।

13. मुंडा विद्रोह

मुंडा विद्रोह झारखंड में प्रारंभ हुआ था तथा इसका नेतृत्व बिरसा मुंडा ने किया था यह आंदोलन 1899-1900 तक चला ।

14. पाइक विद्रोह

पाइक विद्रोह उड़ीसा में प्रारंभ हुआ था, इसका नेतृत्व बख्शी जगबंधु ने किया था, यह आंदोलन 1817-1825 तक चला

15. नील आंदोलन

नील आंदोलन बंगाल में शुरू हुआ था इसका नेतृत्व दिगंबर ने किया था यह 1859-60 तक चला , नील आंदोलन तथा नील विद्रोह दोनों अलग-अलग है।

16. पावना विद्रोह

पावना विद्रोह बंगाल के पावन क्षेत्र से प्रारंभ हुआ था, इसका नेतृत्व ईशान चंद्र राय एवं शंभू पाल ने किया था, यह आंदोलन 1873-1876 तक चला

17. ताना भगत आंदोलन

यह आंदोलन बिहार में चला था, इसका नेतृत्व जतरा भगत नामा व्यक्ति ने किया था, यह 1914 में हुआ था।

18. तेभागा आंदोलन


तेभागा आंदोलन बंगाल में प्रारंभ हुआ था इसका नेतृत्व कंपा राम सिंह एवं भवन सिंह ने किया था, यह 1946 में हुआ था।

दक्षिण भारत में हुए अंग्रेजों के विरुद्ध प्रमुख विद्रोह


1. पॉलीगरों का विद्रोह

पॉलीगरों का विद्रोह तमिलनाडु में शुरू हुआ था तथा इसका नेतृत्व वीर पी काट्टावाम्मान ने किया था, यह विद्रोह 1799 से 1801 तक चला।

2. वेलाटम्पी विद्रोह

वेलाटम्पी विद्रोह से प्रभावित क्षेत्र त्रावणकोर था, इसका नेतृत्व मेलुथाम्पी ने किया था, यह विद्रोह 1808-09 तक चला।

3. मोपला विद्रोह

मोपला विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र में प्रारंभ हुआ था, इसका नेतृत्व अली मुसलियार ने किया था, यह विद्रोह 2 साल चला था, यह 1920 में प्रारंभ हुआ तथा 1922 में समाप्त हो गया।

4. रंपाओ का विद्रोह

यह विद्रोह आंध्र प्रदेश में प्रारंभ हुआ था इसका नेतृत्व सीताराम राजू ने किया था, यह आंदोलन 1879 से प्रारंभ होकर 1922 तक चला।


Comments

Post a Comment

Please do not share any spam link in comment box

Popular posts from this blog

आग्नेय चट्टान किसे कहते हैं?

इस आर्टिकल में आग्नेय चट्टान तथा आग्नेय चट्टान से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे- आग्नेय चट्टान से संबंधित प्रश्न उत्तर- प्रश्न- आग्नेय चट्टान ( Igneous Rock ) किसे कहते हैं? उत्तर- वे चट्टानें जो मैग्मा या लावा के जमने से बनती हैं, आग्नेय चट्टान कहलाती है। प्रश्न- आग्नेय चट्टान को इंग्लिश में क्या कहते हैं? उत्तर- आग्नेय चट्टान को इंग्लिश में Igneous Rock ( इगनीयस राक ) कहते हैं। प्रश्न- आग्नेय चट्टान के उदाहरण कौन-कौन से हैं? उत्तर- आग्नेय चट्टान के उदाहरण निम्नलिखित हैं-  ग्रेनाइट, बेसाल्ट, पेग्माटाइट, डायोराइट, ग्रेबो प्रश्न- क्या आग्नेय चट्टान में जीवाश्म पाया जाता है? उत्तर- नहीं, आग्नेय चट्टान में जीवाश्म नहीं पाया जाता है । प्रश्न- आग्नेय चट्टान की संरचना कैसे होती है? उत्तर- आग्नेय चट्टान की संरचना -  आग्नेय चट्टान स्थूल, परत रहित,कठोर संघनन एंव जीवाश्म रहित चट्टान होती है। प्रश्न- आग्नेय चट्टान में कौन कौन से खनिज पाए जाते हैं? उत्तर- आग्नेय चट्टान आर्थिक रूप से बहुत ही संपन्न चटान है , इसमें चुंबकीय लोहा, निकल,तांबा, सीसा, जस्ता, क्रोमाइट, मैग्नीज, सोना...

भारत के प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र

प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र- भारत में पेट्रोलियम जो कि आधुनिक भारत की मूलभूत आवश्यकता है पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है, जिसका भारी मात्रा में विदेशों से आयात किया जाता है इसके बावजूद भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां पर पेट्रोलियम खनिज पाया जाता है इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे उन्हीं विशेष पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्रों की- असम - असम भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है जिसमें पेट्रोलियम खनिज के उत्पादन के लिए दो क्षेत्र महत्वपूर्ण है, उनमें से पहला है डिग्बोई तथा दूसरा है सूरमा घाटी प्रश्न- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र किस राज्य के अंतर्गत आता है? उत्तर- सूरमा घाटी नामक पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र असाम राज्य के अंतर्गत आता है। गुजरात - गुजरात भी पेट्रोलियम उत्पादक राज्य है यहां पर खंभात तथा अंकलेश्वर नामक दो पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र स्थित हैं। महाराष्ट्र - महाराष्ट्र भी भारत का एक प्रमुख पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र है यहां पर बॉम्बे हाई नामक जगह से पेट्रोलियम का उत्पादन किया जाता है। भारत में पेट्रोलियम उत्पादन से संबंधित कुछ विशेष बिंदु- * गुजरात के...

क्षोभमंडल ( छोभमंडल ) क्या है व इसकी प्रमुख विशेषता क्या है?

  क्षोभमंडल ( छोभमंडल )- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) के बारे में प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-  1) छोभमंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में Tropo-Sphere ( ट्रोपोस्फीयर ) कहते हैं । 2) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) हमारे वायुमंडल की सबसे निचली परत होती है। 3) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई ध्रुवों पर 8 किलोमीटर तथा विषुवत रेखा पर लगभग 18 किलोमीटर होती है। 4) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) में 165 मीटर की ऊंचाई बढ़ने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आती है तथा 1 Km ऊंचाई बढ़ने पर 6.4°C  की कमी होती है । 5) सभी मुख्य वायुमंडलीय घटनाएं जैसे बादल बनना, आंधी आना एवं वर्षा होना इसी मंडल में होती है। 6) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को ही संवहन मंडल भी कहते हैं, क्योंकि संवहन धाराएं केवल इसी मंडल की सीमाओं तक सीमित होती है । 7) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को अधो मंडल भी कहते हैं । छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न- प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई कितनी है? प्रश्न- वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन सी होती है? प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में क्या कहते हैं? प्रश्न- छोभ म...

भारत की प्रमुख ब्रिटिश कालीन आयोग व समितियां

ब्रिटिशकालीन आयोग व समितियां- ब्रिटिश काल में बने प्रमुख आयोग समितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे ब्रिटिश काल में बने 30 प्रमुख आयोग व समितियों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं- 1. इनाम आयोग- इनाम आयोग की स्थापना 1852 में की गई थी, इसके अध्यक्ष इनाम थे, उस समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी थे। इनाम आयोग का उद्देश्य भूमि संबंधी विवेचना था। 2. दुर्भिक्ष आयोग(I)-दुर्भिक्ष आयोग की स्थापना 1880 में की गई थी दुर्भिक्ष आयोग के अध्यक्ष रिचर्ड स्ट्रेची थे, इस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड लिटन थे, दुर्भिक्ष आयोग का उद्देश्य अकाल निवारण पर विचार करना था, 3.हण्टर आयोग- हंटर आयोग की स्थापना 1882 में की गई थी, इसके अध्यक्ष विलियम हंटर थे, हंटर आयोग की स्थापना के समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड रिपन थे, इस आयोग का उद्देश्य शिक्षा का विकास था। 4. एचिंसन आयोग-एचिसंन आयोग का गठन 1886 मैं किया गया था, इसके अध्यक्ष चार्ल्स एचिसंन थे,जिसमें एचिसंन आयोग बना उस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड डफरिन थे,एचिंसन आयोग का उद्देश्य नागरिक सेवा में भारतीयों की...

भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख

भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख   ( Bharat Ke Mahtwapurn Abhilekh ) प्रश्न (1)   देवपाडा अभिलेख ( Devpada Abhilekh )   किस शासक का है? उत्तर:-  देवपाड़ा अभिलेख   बंगाल शासक विजय सेन  का है। प्रश्न (2)  देवपाड़ा अभिलेख  या  देव पारा अभिलेख  कहां स्थित है? उत्तर-  देव पाड़ा अभिलेख   बंगाल  में स्थित है यह  बंगाल के सेन राजा विजय सेन  से संबंधित है। प्रश्न (3)   अभिलेखों का अध्ययन   क्या कहलाता है? उत्तर:-  अभिलेखों का अध्ययन   इपीग्राफी   कहलाता है । प्रश्न (4)  हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध किस राजा से है ? उत्तर:-  हाथीगुंफा अभिलेख का संबंध कलिंग राजा खारवेल से हैं यह पहला तिथि रहित अभिलेख है । प्रश्न(5)  जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख किस शासक का है? उत्तर:-  जूनागढ़ ( गिरनार ) अभिलेख रुद्रदामन का है । प्रश्न (6)  नासिक अभिलेख किस शासक का है? उत्तर:-  नासिक अभिलेख गौतमी बलश्री का है । प्रश्न(7)  प्रयाग स्तंभ लेख से किस शा...

दीर्घ संधि किसे कहते हैं व दीर्घ संधि के 50 उदाहरण

  दीर्घ संधि- दीर्घ संधि स्वर संधि का एक भाग है, दीर्घ संधि में यदि 'अ' , ' इ' , 'उ'  के पश्चात 'अ', 'आ', 'इ','ई','उ','ऊ, स्वर आए तो दोनों को मिलाकर दीर्घ 'आ', 'ई', 'ऊ' हो जाता है। दीर्घ संधि का सूत्र - अक: सवर्णे दीर्घ:  दीर्घ संधि के उदाहरण- दीर्घ संधि में ( अ+अ= आ ) के उदाहरण- धर्म +  अर्थ = धर्मार्थ स्व  +   अर्थी = स्वार्थी देव  +  अर्चन = देवार्चन वीर + अंगना = वीरांगना मत + अनुसार = मतानुसार दीर्घ संधि में ( अ+आ= आ) के उदाहरण- देव + आलय = देवालय नव + आगत = नवागत सत्य + आग्रह = सत्याग्रह देव + आगमन = देवागमन सल्तनत काल के महत्वपूर्ण MCQ's भाग- 1 सल्तनत काल के महत्वपूर्ण MCQ's भाग-2 दीर्घ संधि में ( आ+अ= आ ) के उदाहरण - परीक्षा+ अर्थी = परीक्षार्थी सीमा+ अंत = सीमांत दिशा+ अंतर = दिशांतर रेखा + अंश = रेखांश दीर्घ संधि में ( आ+आ=आ) के उदाहरण- महा + आत्मा = महात्मा विद्या + आलय = विद्यालय वार्ता + आलाप = वार्तालाप महा + आनंद = महानंद दीर्घ संधि में ( इ + इ= ई )  के उदाहरण- अति+ इ...

सामान्य ज्ञान : प्रमुख विदेशी लेखक एवं उनकी पुस्तकें

प्रमुख विदेशी लेखक एवं उनकी पुस्तकें, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाला एक महत्वपूर्ण टॉपिक है, इस पोस्ट में आज हम विदेशी लेखकों के द्वारा लिखी गई 50 से अधिक पुस्तकों के बारे में जानेंगे, ये विदेशी लेखक विश्व विख्यात हस्तियां है, इसीलिए इनके द्वारा लिखी गई पुस्तकें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण होती हैं, प्रमुख विदेशी लेखकों के द्वारा लिखी गई पुस्तकें निम्नलिखित हैं-  1) वेल्थ ऑफ नेशन किसकी पुस्तक है? Ans- एडम स्मिथ की, 2) द वर्ल्ड एज आई सी इट किसकी पुस्तक है ? Ans-  अल्बर्ट आइंस्टीन की, 3) एयरपोर्ट किसकी पुस्तक है ? Ans- आर्थर हेले की, 4) प्राइज आफ पावर किसकी पुस्तक है ? Ans- सैम्युल हर्ष की, 5) डिवाइन कामेडी किसकी पुस्तक है? Ans- दांते की, 6) ओडिसी, इलीयट नामक प्रसिद्ध पुस्तकें हैं? Ans- होमर की 7) ट्रापिक आफ कैंसर किसकी पुस्तक है ? Ans- हेनरी मिलर की, 8) प्रिंसीपिया किसकी प्रसिद्ध पुस्तक है ? Ans- आइजैक न्यूटन की, 9) पैराडाइज लास्ट ( paradise lost ) किसकी पुस्तक है ? Ans- जान मिल्टन की, 10) रिपब्लिक किसकी पुस्तक है? Ans- प्लेटो की, 1...