Skip to main content

Posts

Showing posts from October, 2020

भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं

  प्रमुख बहुउद्देशीय परियोजनाएं - इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे भारत की प्रमुख नदी घाटी परियोजनाओं के बारे में और जानेंगे वह किस नदी पर स्थित है तथा किन राज्यों को उनसे लाभ होता है, आइए शुरू करते हैं भारत की प्रमुख बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजनाएं- 1. भांखड़ा नागल परियोजना- यह परियोजना सतलज नदी पर स्थित है, यह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान राज्य की संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना है। 2. व्यास परियोजना- यह परियोजना व्यास नदी पर स्थित है, यह राजस्थान, पंजाब, हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों की संयुक्त बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। 3. दामोदर घाटी परियोजना- यह परियोजना दामोदर नदी पर स्थित है, यह 2 राज्यों झारखंड तथा पश्चिम बंगाल की संयुक्त बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना है। 4. हीराकुंड बांध परियोजना- हीराकुंड बांध परियोजना उड़ीसा राज्य में महानदी पर स्थित है। 5. चंबल परियोजना- यह परियोजना चंबल नदी पर स्थित है यह राजस्थान तथा मध्य प्रदेश की संयुक्त बहुउद्देशीय परियोजना है। 6. तुंगभद्रा परियोजना- तुंगभद्रा परियोजना तेलंगाना तथा कर्नाटक की संयुक्त बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोज...

भारतीय संविधान की उद्देशिका अथवा प्रस्तावना व उस से संबंधित प्रश्न

भारतीय संविधान की उद्देशिका/प्रस्तावना- भारतीय संविधान की उद्देशिका , नेहरू द्वारा प्रस्तुत उद्देश्य संकल्प में जो आदर्श प्रस्तुत किया गया था उसको ज्यों का त्यों लेकर भारत की प्रस्तावना या उद्देशिका बना लिया गया, भारतीय संविधान की प्रस्तावना को 42 वें संविधान संशोधन 1976 द्वारा संशोधित कर दिया गया था जिसके अनुसार भारत की वर्तमान उद्देश्यिका अथवा प्रस्तावना निम्नलिखित है- हम भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को:     सामाजिक , आर्थिक और राजनीतिक न्याय,    विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता,    प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में   व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की  एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता  बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर 1949 ईस्वी (मिति मार्ग शीर्ष शुक्ल सप्तमी,सम्वत दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित ...

विश्वास प्रस्ताव किसे कहते हैं?

संसदीय शब्दावली-विश्वास प्रस्ताव आज हम इस आर्टिकल में पड़ेंगे क्या होता है विश्वास प्रस्ताव तथा क्या होते हैं इसके नियम, आइए जानते हैं इस आर्टिकल में- विश्वास प्रस्ताव उस समय लाया जाता है जब बहुमत का समर्थन प्राप्त होने में विपक्षी दल या दलों को संदेह होता है (यानी विपक्षी दलों को लगता है कि सत्ताधारी दल के पास सरकार चलाने के लिए उचित समर्थन नहीं है ) इस स्थिति में सरकार द्वारा लोकसभा में यह सिद्ध करने के उद्देश्य से की लोकसभा में सदन का बहुमत है, विश्वास प्रस्ताव लाया जाता है, यदि सदन में विश्वास प्रस्ताव पारित नहीं होता है तो इस स्थिति में सरकार को त्यागपत्र देना आवश्यक या अनिवार्य हो जाता है।

ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के प्रमुख लेखक व उनकी कृतियां

 ज्ञानपीठ पुरस्कार- ज्ञानपीठ पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में दिया जाने वाला भारत का एक प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार है, जिसमें पुरस्कार स्वरूप 11 लाख रूपए व वाग्देवी की प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाता है, ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले लेखक निम्नलिखित हैं- 1)सर्व प्रथम ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्त करने वाले लेखक जी शंकर कुरूप है, इन्हें 1965 में उनकी कृति आडा कुजाई , मलयालम भाषा में लिखी गई के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 2) ताराशंकर बंधोपाध्याय, ये दूसरे ज्ञानपीठ पुरस्कार प्राप्तकर्ता थे जिन्हें 1966 में ज्ञानपीठ पुरस्कार दिया गया था, यह पुरस्कार उन्हें उनकी कृति गणदेवता के लिए मिला जो बंग्ला भाषा में लिखी गई थी। 3) 1967 में ज्ञानपीठ पुरस्कार केवी पुटप्पा को उनकी कन्नड़ भाषा में लिखी गई कृति रामायण दर्शनम जबकि उमाशंकर जोशी को गुजराती में लिखी गई उनकी कृति निशीथ के लिए दिया गया था। 4)1968 का ज्ञानपीठ पुरस्कार सुमित्रानंदन पंत को उनकी कृति चिदंबरा के लिए दिया गया था जो हिंदी भाषा में लिखी गई थी। 5)1969 का ज्ञानपीठ पुरस्कार फिराक गोरखपुरी को उनकी उर्दू में लिखी ...

भारत की प्रमुख ब्रिटिश कालीन आयोग व समितियां

ब्रिटिशकालीन आयोग व समितियां- ब्रिटिश काल में बने प्रमुख आयोग समितियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है, इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे ब्रिटिश काल में बने 30 प्रमुख आयोग व समितियों के बारे में तो चलिए शुरू करते हैं- 1. इनाम आयोग- इनाम आयोग की स्थापना 1852 में की गई थी, इसके अध्यक्ष इनाम थे, उस समय भारत के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौजी थे। इनाम आयोग का उद्देश्य भूमि संबंधी विवेचना था। 2. दुर्भिक्ष आयोग(I)-दुर्भिक्ष आयोग की स्थापना 1880 में की गई थी दुर्भिक्ष आयोग के अध्यक्ष रिचर्ड स्ट्रेची थे, इस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड लिटन थे, दुर्भिक्ष आयोग का उद्देश्य अकाल निवारण पर विचार करना था, 3.हण्टर आयोग- हंटर आयोग की स्थापना 1882 में की गई थी, इसके अध्यक्ष विलियम हंटर थे, हंटर आयोग की स्थापना के समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड रिपन थे, इस आयोग का उद्देश्य शिक्षा का विकास था। 4. एचिंसन आयोग-एचिसंन आयोग का गठन 1886 मैं किया गया था, इसके अध्यक्ष चार्ल्स एचिसंन थे,जिसमें एचिसंन आयोग बना उस समय भारत के वॉयसराय लॉर्ड डफरिन थे,एचिंसन आयोग का उद्देश्य नागरिक सेवा में भारतीयों की...

What reflection of light in science

Reflection of light in hindi Reflection अंग्रेजी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ हिंदी में परावर्तन होता है, इस आर्टिकल में हम आज बात करेंगे प्रकाश के परावर्तन के बारे में, जानेंगे क्या होता है प्रकाश का परावर्तन- जब प्रकाश चिकने पृष्ठ से टकराकर वापस लौटता है तो यह परिघटना प्रकाश का परावर्तन कहलाती है। परावर्तन के नियम(Laws of reflection) परावर्तन के दो नियम होते हैं- 1) आपतित किरण, आपतन बिंदु पर अभिलंब व परावर्तित किरण एक ही तल में होते हैं। 2) प्रकाश के परावर्तन में आपतन कोण परावर्तन कोण के बराबर होता है। समतल दर्पण से प्रकाश का परावर्तन- समतल दर्पण में किसी वस्तु का प्रतिबिंब दर्पण के पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है जितनी दूरी पर वस्तु दर्पण के आगे रखी जाती है समतल दर्पण में वस्तु का प्रतिबिंब काल्पनिक वस्तु के बराबर एवं पार्श्व उल्टा (Lateral Inverse) बनता है। ∆ यदि समतल दर्पण की ओर कोई व्यक्ति v चाल से चलता है तो उसे दर्पण में अपना प्रतिबिंब 2v चाल से आता हुआ प्रतीत होता है। ∆ यदि आपतित किरण को नियत रखते हुए दर्पण को x डिग्री कोण पर घुमा लिया जाए तो परिवर्तित होने वाली किरण 2x डिग्री क...

भारतीय राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य

भारतीय राज्यों के प्रमुख लोक नृत्य- भारत में लोक नृत्यों का अत्यधिक महत्व है भारत में लोक नृत्य किसी विशेष क्षेत्र में स्थित लोगों के सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं, लोक नृत्य उस विशेष क्षेत्र के लोगों को आपस में जोड़ने का भी कार्य करता है आइए जानते हैं भारत के प्रमुख राज्यों से संबंधित लोक नृत्य के बारे में- झारखंड के प्रमुख लोक नृत्य- झारखंड के 7 प्रमुख लोक नृत्य निम्न हैं- 1) छऊ झारखंड का लोकनृत्य है। 2) सरहुल झारखंड का लोक नृत्य है। 3) जट- जाटिन झारखंड का लोक नृत्य है। 4) करमा झारखंड का लोक नृत्य है। 5) डांगा झारखंड का लोक नृत्य है। 6) विदेशिया झारखंड का लोक नृत्य है। 7) सोहराई झारखंड का लोक नृत्य है। उत्तराखंड के प्रमुख लोक नृत्य उत्तराखंड में मुख्य रूप से 6 लोकनृत्य किये जाते हैं , जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 1) गढ़वाली उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 2) कुमाऊनी उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 3) कजरी उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 4) झोरा उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 5) रासलीला उत्तराखंड का लोक नृत्य है। 6) चपादी उत्तराखंड का लोक नृत्य है। आंध्र प्रदेश के प्रमुख लोक नृत्य- आंध्र प...

नोबेल पुरस्कार 2020 व इसे याद करने की ट्रिक

  नोबेल पुरस्कार क्या है? नोबेल पुरस्कार विश्व का सर्वाधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, नोबेल पुरस्कार 1901 से अलफ्रेड बर्नार्ड नोबेल की स्मृति में दिया जाता है, अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 1967 से देना प्रारंभ किया गया यह पुरस्कार स्वेरिजेश रिक्स बैंक (स्वीडिश बैंक) द्वारा अपनी 300 की वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रारंभ किया गया। परंतु अर्थशास्त्र का पहला नोबेल पुरस्कार 1969 में दिया गया। 1974 से नोबेल पुरस्कार को मरणोपरांत दिया जाना बंद कर दिया गया। मरणोंपरांत केवल दो व्यक्तियों नोबेल पुरस्कार दिया गया है जिनके नाम निम्नलिखित हैं- एरि एक्सेल कार्लफल्डट ( Erik Axel Karlfeldt )- ये मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार पाने वाले विश्व के पहले व्यक्ति हैं, इन्हें 1931 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। डैग हैमरसोल्ड ( Dag Hammarskjold)- ये मरणोपरांत नोबेल पुरस्कार पाने वाले विश्व के दूसरे और अंतिम व्यक्ति हैं, ये संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव थे जिन्हें 1961 में शांति का नोबेल पुरस्कार दिया गया था। ∆ नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है, जो कि निम्न हैं- 1)- भौतिकी (Physics) 2)- रसायन...

What is refraction of light in hindi

Refraction of light its laws and examples in hindi- इस आर्टिकल में हम जानेंगे प्रकाश के अपवर्तन के बारे में, क्या होता है प्रकाश का अपवर्तन? तरन्तु इससे पहले हम यह जान लेते हैं कि प्रकाश क्या होता है, प्रकाश - प्रकाश एक प्रकार की ऊर्जा होती है जो विद्युत चुंबकीय तरंगों के रूप में संचारित होती है, जिसका ज्ञान हमें आंखो द्वारा प्राप्त होता है, प्रकाश का तरंग दैर्ध्य 3900 अंगस्ट्रोम से लेकर 7800 A o होता है, Refraction of light (प्रकाश का अपवर्तन)- जब प्रकाश की किरण एक पारदर्शी माध्यम से दूसरे पारदर्शी माध्यम में प्रवेश करती है तो वह दोनों माध्यमों को अलग करने वाले तल पर अभिलंबवत आपाती होने पर बिना मुड़े सीधा निकल जाती है,परंतु यदि प्रकाश की किरण तिरछा आपाती होती है तो वह अपनी मूल दिशा से विचलित हो जाती है,यही परिघटना प्रकाश का अपवर्तन कहलाती है। जब कोई प्रकाश किरण विरल माध्यम (rarer medium) से सघन माध्यम (densor medium) तो वह दोनों माध्यमों के पृष्ठ पर खींचें गए अभिलंब की ओर झुक जाती है, इसी के ठीक विपरीत यदि प्रकाश की किरण सघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती हैं तो वह दोनों माध्...

What is full form of NASA and ISRO in hindi

Full form of NASA in hindi- NASA दुनिया की सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष एजेंसियों में से एक है, यदि आप विज्ञान में रूचि रखते हैं तो आपने NASA शब्द जरूर सुना होगा,  NASA अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है जो अंतरिक्ष में अनेक प्रकार के मिशनों को भेजती है, NASA का पूरा नाम ( Full form of NASA) - National Aeronautics and Space Administration ( नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस ऑर्गेनाइजेशन ) है। नासा की स्थापना 1 अक्टूबर 1958 को हुई थी। Full form of ISRO in hindi- जिस प्रकार NASA अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है उसी प्रकार ISRO भारत की अंतरिक्ष एजेंसी है, ISRO भारत के लिए अंतरिक्ष में अनेक मिशन भेजता है, ISRO का पूरा नाम( Full form of ISRO) - Indian Space Research Organisation है , ISRO की स्थापना 15 अगस्त 1969 को हुई थी । हिंदी मेंं ISRO को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन कहते हैं । यह भी पढ़ें- भारत के महत्वपूर्ण अभिलेख Full form of computer in hindi भारतीय संविधान की अनुसूचियां भारत में राज्यों के पुनर्गठन का इतिहास हॉकी खेल से संबंधित प्रमुख कप एवं ट्राफियां भारत की प्रमुख वित्तीय संस्थाएं एवं उ...

Full form of computer in hindi

Full form of computer in hindi कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती है? , आधुनिक समय में कंप्यूटर के बारे में लगभग सभी को पता है, पर क्या सच में कंप्यूटर की कोई फुल फॉर्म होती है? यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल है,इंटरनेट पर अगर आप फुल फॉर्म ऑफ कंप्यूटर सर्च करेंगे तो आपको बहुत सारी कंप्यूटर की फुल फॉर्म मिलेंगी जैसे उदाहरण के लिए कंप्यूटर की फुल फॉर्म  C=   Common O=  Operating M= Machine P=  Purposely U=  Used for T=  Technology and E=  Educational R=  Research जोकि कोई भी वास्तविक Full form of computer नहीं है,इंटरनेट पर आपको बहुत सारी फुल फॉर्म ऑफ कंप्यूटर आपको मिल जाएंगी जो वास्तव में कोई भी वास्तविकता नहीं रखती है, What is the full form computer in reality? वास्तव में कंप्यूटर की फुल फॉर्म क्या होती है? वास्तव में कंप्यूटर की कोई फुल फॉर्म नहीं होती, क्योंकि Computer कोई संक्षिप्त रुप  (Acronym) नहीं है, बल्कि कंप्यूटर (Computer) अंग्रेजी के शब्द Compute ( कम्प्युट ) से व्युत्पन्न है, जिसका अर्थ होता है "गणना करना" अर्थात कंप्यूटर वह मश...

भारतीय संविधान की अनुसूचियां

भारतीय संविधान की अनुसूचियां एवं उनसे संबंधित प्रश्न- भारतीय संविधान में वर्तमान समय में 12 अनुसूचियां हैं जबकि मूल संविधान में 8 अनुसूचियां थी, संविधान में नौवीं अनुसूची प्रथम संविधान संशोधन 1951 के द्वारा जोड़ी गई थी, संविधान में दसवीं अनुसूची, 52 संविधान संशोधन 1985 के द्वारा जोड़ी गई थी। ग्यारहवीं अनुसूची भारतीय संविधान में 73वें संविधान संशोधन 1993 के द्वारा जोड़ी गई थी। 12वीं अनुसूची 74 वें संविधान संशोधन 1993 के द्वारा जोड़ी गई थी, भारतीय संविधान की प्रथम अनुसूची- भारतीय संविधान की प्रथम अनुसूची में भारतीय संघ के घटक राज्यों एवं संघ शासित क्षेत्रों का उल्लेख है। भारतीय संविधान की दूसरी अनुसूची का संबंध- भारतीय संविधान की द्वितीय अनुसूची का संबंध भारतीय राजव्यवस्था के विभिन्न पदाधिकारियों को प्राप्त होने वाले वेतन भत्ते और पेंशन आदि से है, द्वितीय अनुसूची में भारत के राष्ट्रपति, राज्यपाल, लोकसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, राज्यसभा के सभापति और उपसभापति, विधानसभा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, विधान परिषद के सभापति एवं उपसभापति, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों और भारत के न...

भारत में राज्यों के पुनर्गठन का इतिहास

राज्यों के पुनर्गठन से क्या तात्पर्य है? एक बड़े राज्य से किसी दूसरे राज्य को बनाने की प्रक्रिया को राज्यों का पुनर्गठन कहते हैं, राज्यों का पुनर्गठन भाषायी आधार, क्षेत्रीय आधार पर या किसी अन्य आधार पर भी किया जा सकता है, उदाहरण के लिए 9 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश राज्य से उत्तराखंड को उसके भौगोलिक संरचना के आधार पर अलग राज्य बनाया गया, भारत में राज्यों के पुनर्गठन का इतिहास- यह समय साठ के दशक का था, जब भारत में यह मांग उठी की भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन करना उचित है कि नहीं!, इसकी जांच के लिए संविधान सभा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश एस के धर की अध्यक्षता में एक आयोग की स्थापना की जिसमें 4 सदस्य थे, एसके धर आयोग का संबंध- एस के धर आयोग का संबंध भाषा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन से हैं, एस के धर आयोग ने भाषा के आधार पर राज्यों का पुनर्गठन करने का विरोध किया जबकि एस के धर आयोग ने प्रशासनिक सुविधा के आधार पर राज्यों के पुनर्गठन का समर्थन किया था। जे वी पी समिति का संबंध- जीवीपी समिति का गठन कांग्रेस कार्य समिति ने अपने जयपुर अ...

शेरशाह सूरी कौन था?

शेरशाह सूरी की कहानी- शेरशाह सूरी , सुर साम्राज्य का संस्थापक था, शेरशाह सूरी अफगान वंशीय था, शेरशाह सूरी का शासन काल 1540- 1545 ईस्वी तक रहा, प्रसिद्ध इतिहासकार डॉ के आर कानूनगो के अनुसार शेरशाह सूरी का जन्म हरियाणा प्रांत के नारनौल (महेंद्रगढ़) स्थान पर इब्राहिम के पुत्र हसन के घर वर्ष 1486 में हुआ था। जबकि इतिहासकार परमात्मा शरण का विचार है कि शेर शाह सूरी का जन्म 1472 में हुआ था। शेरशाह सूरी का बचपन का नाम फरीद खां था, शेरशाह सूरी के पिता का नाम हसन खान था, जो जौनपुर राज्य के अंतर्गत आने वाले एक क्षेत्र सासाराम के जमींदार थे। फरीद ने एक शेर को तलवार के एक ही वार से मार दिया था, जिससे प्रसन्न होकर बिहार के तत्कालीन अफगान शासक सुल्तान मोहम्मद बाहर खां लोहानी ने फरीद को शेर खां की उपाधि प्रदान की थी, शेरशाह सूरी के युद्ध- शेरशाह सूरी बिलग्राम के युद्ध के बाद 1540 ईस्वी में दिल्ली की गद्दी पर बैठा, शेरशाह सूरी ने इस  युद्ध में उसने मुगल शासक हुमायूं को पराजित किया था,इस युद्ध के बाद उसने आगरा एवं दिल्ली पर कब्जा कर लिया था। शेरशाह सूरी की मृत्यु कैसे हुई? शेरशाह सूरी ...

हॉकी से संबंधित प्रमुख कप एवं ट्रोफियां

हॉकी के प्रमुख कप- 1) बेटन कप किस खेल से संबंधित है? उत्तर- बेटन कप हॉकी से संबंधित है। 2) रंगास्वामी कप किस खेल से संबंधित है? उत्तर- रंगास्वामी कप हॉकी से संबंधित है। 3) आगा खां कप किस खेल से संबंधित है? उत्तर- आगा खां कप हॉकी से संबंधित है। 4) बेगम रसूल ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? उत्तर- बेगम रसूल ट्रॉफी हॉकी खेल से संबंधित है, यह हॉकी में महिलाओं की प्रतियोगिता की ट्रॉफी है। 5) महाराजा रणजीत सिंह गोल्ड कप किस खेल से संबंधित है? उत्तर- महाराणा रणजीत सिंह गोल्ड कप हॉकी से संबंधित है। 6) लेडी रतन टाटा ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? उत्तर- लेडी रतन टाटा ट्रॉफी महिलाओं की हॉकी प्रतियोगिता है। 7) गुरु नानक चैंपियनशिप किस खेल से संबंधित है? उत्तर- गुरु नानक चैंपियनशिप हॉकी से संबंधित है, यह महिलाओं की हॉकी चैंपियनशिप है। 8) ध्यानचंद ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? उत्तर- ध्यानचंद ट्रॉफी हॉकी खेल से संबंधित है। 9) नेहरू ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है? उत्तर- नेहरू ट्रॉफी हॉकी खेल से संबंधित है। 10) सिंधिया गोल्ड कप किस खेल से संबंधित है? उत्तर- सिंधिया गोल्ड कप हॉकी खेल से संबंध...

भारत की प्रमुख वित्तीय संस्थाएं एवं उनके स्थापना वर्ष

भारत की प्रमुख वित्तीय संस्थाएं तथा उनके स्थापना वर्ष- 1) इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना कब हुई थी? उत्तर- इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना सन् 1921 में हुई थी। 2) भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी तथा इसका मुख्यालय कहां है? उत्तर- भारतीय रिजर्व बैंक , भारत का केंद्रीय बैंक है, जिसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का मुख्यालय मुंबई में स्थित है। 3) भारतीय औद्योगिक निगम की स्थापना कब हुई थी? उत्तर-भारतीय औद्योगिक निगम की स्थापना 1948 में हुई थी। 4) भारतीय औद्योगिक ऋण व निवेश निगम की स्थापना कब हुई थी? उत्तर- भारतीय औद्योगिक ऋण व निवेश निगम की स्थापना, जनवरी 1955 में हुई थी। 5) भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना कब हुई थी? उत्तर-भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 1 जुलाई 1955 को हुई थी। 6) भारतीय यूनिट ट्रस्ट की स्थापना कब हुई थी तथा इसका मुख्यालय कहां स्थित है? उत्तर- भारतीय यूनिट ट्रस्ट की स्थापना 1 फरवरी 1964 को हुई थी, जिसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। 7) कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु राष्ट्रीय बैंक की स्थापना कब की गई थी? उत्तर- कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु...

यकृत क्या होता है ?

यकृत क्या होता है? यकृत , मानव शरीर का पाचन में भाग लेने वाला प्रमुख अंग है, इसे अंग्रेजी में लीवर (liver) कहते हैं। मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथी व इसका वजन- यकृत मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथी होती है,जिसका वजन 1.5 किलो से 2 किलो के बीच होता है। यकृत के कार्य- यकृत के कार्य निम्नलिखित हैं- 1) यकृत प्रोटीन के उपापचय में भाग लेता है और प्रोटीन विघटन के फलस्वरूप बनने वाले विषैले अमोनिया को यूरिया में बदल देता है। 2) यकृत प्रोटीन की अधिकतम मात्रा को कार्बोहाइड्रेट में बदल देता है। 3) कार्बोहाइड्रेट उपापचय के अंतर्गत यकृत , रक्त के ग्लूकोज(Glucose) वाले भाग को ग्लाइकोजेन(Glycogen) में बदलता है तथा इसे संचित पोषक तत्त्वों के रूप में यकृत कोशिका (Hepatic Cell) में संचित कर लेता है।शरीर को ग्लूकोज की आवश्यकता होने पर यकृत संचित ग्लाइकोजन को खंडित कर ग्लूकोज में परिवर्तित करता है इस प्रकार यह रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियमित करता है। 4) भोजन में वसा की कमी होने पर यकृत कार्बोहाइड्रेट के कुछ भाग को वसा में बदल देता है। 5) यकृत , फाइब्रिनोजन नामक प्रोटीन का उत्पादन करता है, जो रक्त का थक्का ...

क्षोभमंडल ( छोभमंडल ) क्या है व इसकी प्रमुख विशेषता क्या है?

  क्षोभमंडल ( छोभमंडल )- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) के बारे में प्रमुख तथ्य निम्नलिखित हैं-  1) छोभमंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में Tropo-Sphere ( ट्रोपोस्फीयर ) कहते हैं । 2) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) हमारे वायुमंडल की सबसे निचली परत होती है। 3) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई ध्रुवों पर 8 किलोमीटर तथा विषुवत रेखा पर लगभग 18 किलोमीटर होती है। 4) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) में 165 मीटर की ऊंचाई बढ़ने पर तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी आती है तथा 1 Km ऊंचाई बढ़ने पर 6.4°C  की कमी होती है । 5) सभी मुख्य वायुमंडलीय घटनाएं जैसे बादल बनना, आंधी आना एवं वर्षा होना इसी मंडल में होती है। 6) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को ही संवहन मंडल भी कहते हैं, क्योंकि संवहन धाराएं केवल इसी मंडल की सीमाओं तक सीमित होती है । 7) छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को अधो मंडल भी कहते हैं । छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न- प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) की ऊंचाई कितनी है? प्रश्न- वायुमंडल की सबसे निचली परत कौन सी होती है? प्रश्न- छोभ मंडल ( क्षोभमंडल ) को इंग्लिश में क्या कहते हैं? प्रश्न- छोभ म...

सारगैसो सागर क्या है व इसकी क्या विशेषता है?

  सारगैसो सागर व उसकी विशेषता- सारगैसो सागर उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20 डिग्री से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांशों के मध्य स्थित है, सारगैसो सागर 35 डिग्री से 75 डिग्री पश्चिमी देशांतर के मध्य स्थित है। सारगैसो सागर के चारों ओर महासागरीय जलधाराएं प्रवाहित होती है, यह गल्फ स्ट्रीम महासागरीय जलधारा, कनारी महासागरीय जलधारा तथा उत्तरी विषुवत रेखीय जलधाराओं के बीच स्थित एक शांत जल का क्षेत्र है क्योंकि इसके तट पर एक मोटी तथा जड़ रहित समुद्री घास तैरती है जिसे पुर्तगाली भाषा में सारगैसम (Sargassum) कहते हैं, इसी घास के ऊपर इस समुद्र का नाम सारगैसो समुद्र पड़ा है। सारगैसो सागर 11000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है जहां पर अटलांटिक की सर्वाधिक लवणता 37% तथा औसत वार्षिक तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक मिलता है, सारगैसो सागर को सर्वप्रथम स्पेन के नागरिकों ने देखा था। सारगैसो सागर की विशेषता- सारगैसो सागर 20 से 40 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 35 से 75 डिग्री पश्चिमी देशांतर के मध्य स्थित एक शांत जल का क्षेत्र है जिसके चारों ओर महासागरीय जलधाराएं बहती है, यहां पर अटलांटिक की सर्वाधिक लवणता पा...

विश्व के 10 सबसे बड़ी तटीय सीमा वाले देश से संबंधित प्रश्न

  विश्व की 10 सबसे बड़ी तटिय सीमाएं विश्व की 10 सबसे बड़ी तटीय सीमा वाले देश निम्नलिखित हैं- 1) विश्व में सबसे बड़ी तटीय सीमा, कनाडा की है जो उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में स्थित है, कनाडा की कुल तटीय सीमा 2,02080km लंबी है । 2) विश्व का दूसरा सबसे लंबी तटीय सीमा वाला देश इंडोनेशिया है, इंडोनेशिया एशिया महाद्वीप में स्थित है, इस की तटीय सीमा की कुल लंबाई 54,716km है। 3) विश्व का तीसरा सबसे लंबी तटीय सीमा वाला देश ग्रीनलैंड है , यह यूरोप महाद्वीप में स्थित है, ग्रीनलैंड की कुल तटीय सीमा की लंबाई 44,087km है। 4) विश्व का चौथा सबसे लंबी तटीय सीमा वाला देश रूस है, इसकी तटीय लंबाई 37,653km है। 5) विश्व का पांचवा सबसे लंबी तटीय सीमा वाला देश फिलीपींस है, यह एशिया में स्थित है तथा इसकी कुल तटीय सीमा की लंबाई 36,289 किलोमीटर है। 6) विश्व का छठवां सबसे लंबी तटीय सीमा वाला देश जापान है जो एशिया महाद्वीप में स्थित है तथा इसकी कुल तटीय सीमा की लंबाई 29,751 किलोमीटर है। 7) विश्व का सातवां सबसे लंबी तटीय सीमा वाला देश ऑस्ट्रेलिया है, इसकी तटीय लंबाई 25760 किलोमीटर है। 8) विश्व का आठवां सबसे ...

अटलांटिक महासागर में स्थित गर्म एवं ठंडी जलधारा को याद करने की ट्रिक

अटलांटिक महासागर की गर्म जल धाराओं को याद करने की ट्रिक- अटलांटिक महासागर में सात गर्म जल धाराएं स्थित हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 1) उत्तरी विषुवत रेखीय जलधारा , यह प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 2) गल्फ स्ट्रीम महासागरीय जलधारा ,यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 3) फ्लोरिडा महासागरीय जलधारा , यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 4) दक्षिण विषुवत रेखीय जलधारा ,यह जलधारा प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर दोनों में स्थित है यह एक गर्म जलधारा है। 5) ब्राजील महासागरीय जलधारा , यह एक प्रकार की गर्म जलधारा है यह अटलांटिक महासागर में स्थित है। 6) विपरीत विषुवत रेखीय  (गिनी) जलधारा , यह एक प्रकार की गर्म जलधारा है, जो अटलांटिक महासागर में स्थित है। 7)  इरमिंजर की जलधारा , यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। महासागरीय जलधारा को याद करने की ट्रिक - 1) उत्तरी विषुवत रेखीय जलधारा , दक्षिण विषुवत रेखीय जलधारा, विपरीत विषुवत रेखीय जलधारा सभी गर्म जल धाराएं हैं। 2) गल्फ स्ट्रीम, स्ट्रीम यानी भाप और भाव ...

प्रशांत महासागर की गर्म एवं ठंडी जलधारा उनको याद करने की ट्रिक

प्रशांत महासागर में स्थित गर्म जलधाराएं निम्नलिखित हैं- प्रशांत महासागर में 9 गर्म जल धाराएं हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं- 1. उत्तरी विषुवत रेखीय जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 2. क्यूरोसियो की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 3. उत्तरी प्रशांत जल प्रवाह , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 4. अलास्का की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 5. एलनीनो जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 6. सुशीमा की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 7. दक्षिण विषुवतरेखीय जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 8. पूर्वी ऑस्ट्रेलिया की जलधारा , प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। 9. विपरीत विषुवतरेखीय जलधारा , यह भी प्रशांत महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है। प्रशांत महासागर में स्थित गर्म जलधाराओं को याद करने की ट्रिक   एलानीनो और सुशीमा दो दोस्त हैं जो , क्यूरोसियो जाना चाहते हैं, परन्तु आस पास का मौसम बहुत गर्म है, इसलिए वे उत्तरी प्रशांत की तरफ से अलास्का होते...