Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

भारत के प्रमुख बाघ अभ्यारण्य

आज इस आर्टिकल में हम बात करेंगे भारत के प्रमुख बाघ अभयारण्यों के बारे में- भारत के प्रमुख बाघ अभयारण्यों  के बारे में प्रमुख तथ्य - 1. राजस्थान के जोधपुर निवासी कैलाश सांखला के नेतृत्व में भारत में प्रथम बार इंदिरा गांधी ने प्रोजेक्ट टाइगर 1973 नामक कार्यक्रम को प्रारंभ किया था इसीलिए कैलाश सांखला को भारत का टाइगर मैन कहा जाता है। 2. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व नागार्जुन सागर श्रीशैलम आंध्र प्रदेश है, तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के पेंच में स्थित पेेंच टाइगर रिजर्व है। 3. विश्व का सबसे ऊंचाई पर स्थित टाइगर रिजर्व नामदफा बाघ रिजर्व है जोकि अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। 4. भारत के कुल 18 राज्यों में बाघ पाए जाते हैं। असाम के प्रमुख बाघ अभ्यारण- असम में 4 प्रमुख बाघ अभयारण्य हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं मानस बाघ अभ्यारण- मानस बाघ अभ्यारण को 1973-74 में बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था। नेमेरी या नामेरी बाघ अभयारण्य- नेमेरी या नामेरी बाघ अभयारण्य को 1999-2000 में बाघ अभयारण्य घोषित किया गया था, काजीरंगा बाघ अभ्यारण- काजीर...

today Current affairs in hindi in 2020 in daily, weekly,monthly

Current Affairs in hindi ( 24 September,2020) Today's current affairs in Hindi ( 24 September 2020) प्रश्न (1)- निम्न में से किस राज्य में भारत के दूसरे रॉकेट लॉन्च पोर्ट की स्थापना की जा रही है- A) केरल B) तमिलनाडु C) कर्नाटक D) तेलंगाना Ans.B,हाल ही में अंतरिक्ष राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा को बताया की तमिलनाडु सरकार ने देश के दूसरे रॉकेट लॉन्च पोर्ट की स्थापना के लिए थूथुकुडी में कुलसेकर पट्टिनम में भूमि की पहचान की है, वर्तमान में भारत आंध्र प्रदेश स्थित श्रीहरिकोटा से अपने रॉकेट लॉन्च करता है। प्रश्न (2)-हाल ही में किस राज्य में स्थित कृषि भवन को ए जेड अवार्ड 2020 से सम्मानित किया गया है- A) उड़ीसा B) पश्चिम बंगाल C) उत्तर प्रदेश D) छत्तीसगढ़ Ans.A,हाल ही में उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के किसानों और कारीगरों को उड़ीसा के अद्वितीय वास्तुकला वाले कृषि भवन के लिए प्रतिष्ठित ए जेड अवार्ड 2020 को समर्पित किया है, यह कृषि भवन भुवनेश्वर में स्थित है जिसे सामाजिक पुरस्कार की श्रेणी में ए जेड अवार्ड 2020 पीपुल्स च्वाइस विनर के रूप में चुना गया है। प्रश्न (3)-हाल...

सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण 10,000 प्रश्न

सामान्य विज्ञान के महत्वपूर्ण एवं परीक्षा उपयोगी प्रश्न- सामान्य विज्ञान कक्षा 10 के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक तथा कक्षा 11-12 के लिए भी यह ब्लॉग पोस्ट उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी की प्रतियोगिता परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सामान्य विज्ञान को पढ़ने वाले अभ्यर्थियों के लिए है।  प्रश्न (1)- केमिस्ट्री (chemistry) शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है? उत्तर- केमिस्ट्री शब्द की उत्पत्ति मिस्र भाषा के प्राचीन शब्द किमिया  से हुई है। प्रश्न (2)- रसायन विज्ञान का जनक कौन है? उत्तर- रसायन विज्ञान के जनक लेवायसियर ( Lavoisier) हैं। प्रश्न (3)- भूपटल में सबसे ज्यादा पाया जाने वाला तत्व कौन सा है? उत्तर- भूपटल में सर्वाधिक पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है, भूपटल में ऑक्सीजन की 46.6% मात्रा पाई जाती है। प्रश्न (4)- सामान्य मनुष्य के शरीर में सबसे ज्यादा कौन सा तत्व पाया जाता है? उत्तर- सामान्य मनुष्य के शरीर में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व ऑक्सीजन है, सामान्य मनुष्य के शरीर में ऑक्सीजन की 65% मात्रा पाई जाती है। प्रश्न (5) बॉयल का नियम क्या है? उत्तर- बायल के नियम के अनु...

What is GST in hindi

  What is GST in hindi   जीएसटी यानी गुड्स एंड सर्विस टैक्स , हिंदी में जीएसटी को   वस्तु एवं सेवा कर  कहतेे हैं,यह एक प्रकार का टैक्स है, वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी व्यवस्था भारत में 1 जुलाई 2017 को लागू की गई, जीएसटी व्यवस्था के अनुसार संपूर्ण भारत में एक वस्तु पर एक ही टैक्स होगा , इसीलिए जीएसटी का नारा एक देश एक टैक्स है। भारत में 101 वें संविधान संशोधन के द्वारा जीएसटी को अधिसूचित किया गया यह अधिसूचना 8 सितंबर 2016 को आई थी। भारत में जीएसटी की निम्नलिखित दरें हैं - भारत में जीएसटी 0.25%, 5%, 12%, 18% एवं 28% की दर से लगाया जाता है । अपरिष्कृत रत्नों और रतन पत्थरों पर 0.25% की विशेष दर से व 3% की दर से जीएसटी लगता है। संविधान में जीएसटी की परिभाषा के अनुसार मानव उपभोग के लिए एल्कोहल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया है, इसके साथ ही 5 पेट्रोलियम उत्पाद जैसे कच्चा तेल, मोटर स्पिरिट यानी पेट्रोल, हाई स्पीड डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टरबाइन ईंधन को अस्थाई रूप से जीएसटी के बाहर रखा गया है , जीएसटी परिषद इन पांचों उत्पादों पर जीएसटी लागू करने की तिथि का...

आग्नेय चट्टान किसे कहते हैं?

इस आर्टिकल में आग्नेय चट्टान तथा आग्नेय चट्टान से संबंधित प्रश्नों के बारे में जानेंगे- आग्नेय चट्टान से संबंधित प्रश्न उत्तर- प्रश्न- आग्नेय चट्टान ( Igneous Rock ) किसे कहते हैं? उत्तर- वे चट्टानें जो मैग्मा या लावा के जमने से बनती हैं, आग्नेय चट्टान कहलाती है। प्रश्न- आग्नेय चट्टान को इंग्लिश में क्या कहते हैं? उत्तर- आग्नेय चट्टान को इंग्लिश में Igneous Rock ( इगनीयस राक ) कहते हैं। प्रश्न- आग्नेय चट्टान के उदाहरण कौन-कौन से हैं? उत्तर- आग्नेय चट्टान के उदाहरण निम्नलिखित हैं-  ग्रेनाइट, बेसाल्ट, पेग्माटाइट, डायोराइट, ग्रेबो प्रश्न- क्या आग्नेय चट्टान में जीवाश्म पाया जाता है? उत्तर- नहीं, आग्नेय चट्टान में जीवाश्म नहीं पाया जाता है । प्रश्न- आग्नेय चट्टान की संरचना कैसे होती है? उत्तर- आग्नेय चट्टान की संरचना -  आग्नेय चट्टान स्थूल, परत रहित,कठोर संघनन एंव जीवाश्म रहित चट्टान होती है। प्रश्न- आग्नेय चट्टान में कौन कौन से खनिज पाए जाते हैं? उत्तर- आग्नेय चट्टान आर्थिक रूप से बहुत ही संपन्न चटान है , इसमें चुंबकीय लोहा, निकल,तांबा, सीसा, जस्ता, क्रोमाइट, मैग्नीज, सोना...

नदियों के किनारे बसे प्रमुख नगर या शहर

  नदियों के किनारे बसे प्रमुख नगर या शहर , नदियों के किनारे प्राचीन समय से ही अनेक सभ्यताओं तथा संस्कृतियों का विकास व विस्तार हुआ है, नदियां मानव जीवन का आधार है, यही कारण है कि मनुष्य आदि काल से ही नदियों के किनारे अपना जीवन व्यतीत करना चाहता थातथा उसमें नदियों के किनारे नगरों की स्थापना की और इसीलिए नदियों के किनारे बसे प्रमुख नगर या शहर अनेक प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं तथा सामान्य ज्ञान का एक महत्वपूर्ण भाग हैं- प्रश्न(१) - यमुना नदी के किनारे कौन कौन से प्रमुख शहर बसे हैं ? उत्तर - दिल्ली , आगरा , मथुरा यह तीनों शहर यमुना नदी के किनारे बसे हैं। प्रश्न(२) - गंगा नदी के किनारे कौन कौन से प्रमुख शहर बसे हैं? उत्तर- हरिद्वार, कानपुर तथा कन्नौज शहर गंगा नदी के किनारे बसे हैं। प्रश्न(३)- बद्रीनाथ शहर किस नदी के किनारे बसा है? उत्तर- बद्रीनाथ शहर अलकनंदा नदी के किनारे बसा है। प्रश्न (४) - फिरोजपुर शहर किस नदी के किनारे बसा है? उत्तर- फिरोजपुर शहर सतलज नदी के किनारे बसा है। प्रश्न (५)- कुरनूल ( कुर्नूल ) शहर किस नदी के किनारे बसा है? उत्तर- कुरनूल (कुर्नूल ) शहर तुंगभद्र...