Skip to main content

अटलांटिक महासागर में स्थित गर्म एवं ठंडी जलधारा को याद करने की ट्रिक

अटलांटिक महासागर की गर्म जल धाराओं को याद करने की ट्रिक-

अटलांटिक महासागर में सात गर्म जल धाराएं स्थित हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं-

1) उत्तरी विषुवत रेखीय जलधारा, यह प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है।

2) गल्फ स्ट्रीम महासागरीय जलधारा,यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है।

3) फ्लोरिडा महासागरीय जलधारा, यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है।

4) दक्षिण विषुवत रेखीय जलधारा,यह जलधारा प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर दोनों में स्थित है यह एक गर्म जलधारा है।

5) ब्राजील महासागरीय जलधारा, यह एक प्रकार की गर्म जलधारा है यह अटलांटिक महासागर में स्थित है।

6) विपरीत विषुवत रेखीय  (गिनी) जलधारा, यह एक प्रकार की गर्म जलधारा है, जो अटलांटिक महासागर में स्थित है।

7)  इरमिंजर की जलधारा, यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक गर्म जलधारा है।

महासागरीय जलधारा को याद करने की ट्रिक-

1) उत्तरी विषुवत रेखीय जलधारा, दक्षिण विषुवत रेखीय जलधारा, विपरीत विषुवत रेखीय जलधारा सभी गर्म जल धाराएं हैं।

2) गल्फ स्ट्रीम, स्ट्रीम यानी भाप और भाव से हाथ जलता है, इसलिए गल्फ स्ट्रीम एक गर्म जलधारा है।

3) इरमिंजर, फ्लोरिडा के पास ब्राजील में बैठकर FB चलाता है।

इरमिंजर एक गर्म जलधारा है,

F=फ्लोरिडा की जलधारा

B=ब्राजील की जलधारा


अटलांटिक महासागर की ठंडी जलधाराओं को याद करने की ट्रिक-

अटलांटिक महासागर में ठंडी जलधाराएं हैं जिनके नाम निम्नलिखित हैं-
1) लैब्राडोर की जलधारा, यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक ठंडी जलधारा है, लैब्राडोर यानी लंबे बालों वाला कुत्ता, क्योंकि कुत्ते के बाल लंबे हैं इसलिए हम अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां पर ठंड बहुत ज्यादा होगी,इस प्रकार लैब्राडोर एक प्रकार की ठंडी जलधारा होगी।

2) बेंगुएला की जलधारा, यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक ठंडी जलधारा है, बगुला जो कि पानी में रहता है और पानी सामान्यतः ठंडा होता है,इसलिए बेंगुएला की जलधारा एक ठंडी जलधारा है।

3) कनारी जलधारा, अटलांटिक महासागर में स्थित ठंडी जलधारा है, आपने अमेरिकी राष्ट्रपति जी एफ कैनेडी का नाम जरूर सुना होगा वे एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे, जब जल शांत होगा तब उसमें किसी प्रकार की ऊर्जा नहीं होगी तथा बहुत ठंडा होगा इस प्रकार कनारी जलधारा एक प्रकार की ठंडी जलधारा है।

4) पूर्वी ग्रीनलैंड की जलधारा,यह अटलांटिक महासागर में स्थित एक ठंडी जलधारा है, क्योंकि ग्रीनलैंड बर्फ से ढका है तथा बर्फ ठंडी होती है, इस प्रकार पूर्वी ग्रीनलैंड की जलधारा ठंडी जलधारा होगी।

5) अंटार्कटिका की जलधारा, यह जलधारा प्रशांत महासागर तथा अटलांटिक महासागर दोनों में स्थित है, अंटार्कटिका बर्फ से ढका हुआ है, इसलिए यह एक ठंडी जलधारा होगी।

6) फाकलैंड की जलधारा, अटलांटिक महासागर में स्थित ठंडी जलधारा है।


Comments