एशिया महाद्वीप-
प्रश्न (1)- एशिया शब्द की उत्पत्ति किस भाषा के शब्द से हुई है?
उत्तर- एशिया शब्द की उत्पत्ति हिब्रू भाषा के शब्द आसु से हुई है जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य होता है।
प्रश्न (2)-विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है?
उत्तर- एशिया महाद्वीप विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, यह विश्व के लगभग 30% क्षेत्र पर विस्तृत है।
प्रश्न (3)- एशिया महाद्वीप के उत्तर में कौन सा महासागर स्थित है?
उत्तर- एशिया महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर स्थित है।
प्रश्न (4)- एशिया महाद्वीप के दक्षिण में कौन सा महासागर स्थित है?
उत्तर- एशिया महाद्वीप के दक्षिण में हिंद महासागर स्थित है।
प्रश्न (5)- एशिया महाद्वीप के पूर्व में कौन सा महासागर स्थित है ?
उत्तर- एशिया महाद्वीप के पूर्व में प्रशांत महासागर स्थित है।
*पश्चिम में यूराल पर्वत, कैस्पियन सागर, काला सागर व भूमध्य सागर एशिया और यूरोप के बीच की सीमा बनाते हैं।
प्रश्न (6)- कौन सा सागर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है?
उत्तर- लाल सागर एशिया को अफ्रीका से अलग करता है।
प्रश्न (7)- कौन सी नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती है?
उत्तर- स्वेज नहर एशिया को अफ्रीका से अलग करती है।
प्रश्न (8)- कौन सी जलसंधि एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है?
उत्तर- बेरिंग जल संधि, एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करती है।
प्रश्न (9)- एशिया में विश्व की कितनी प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है?
उत्तर- एशिया में विश्व की लगभग 60% जनसंख्या निवास करती है इस प्रकार यह विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला महाद्वीप है।
प्रश्न (10)-रूस और चीन प्राचीन युग के किस स्थल खंड के भाग हैं?
उत्तर- रूस और चीन एशिया महाद्वीप में स्थित है तथा यह अंगारालैंड स्थल खंड के भाग हैं।
प्रश्न (11)-प्रायद्वीपीय भारत किस अति प्राचीन युग के स्थल खंड का भाग है?
उत्तर- प्रायद्वीपीय भारत अति प्राचीन युग के स्थल खंड गोंडवाना लैंड का भाग है।
प्रश्न (12)- विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप कौन सा है?
उत्तर-विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप अरब प्रायद्वीप है जोकि एशिया महाद्वीप में स्थित है।
प्रश्न (13)- माउंट एवरेस्ट कहां स्थित है?
उत्तर- माउंट एवरेस्ट हिमालय पर्वत माला का सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है जिसकी ऊंचाई 8850 मीटर है, माउंट एवरेस्ट नेपाल में स्थित है। माउंट एवरेस्ट का पुराना नाम सागरमाथा है।
प्रश्न (14)-विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सर्वाधिक विस्तृत पठार तिब्बत का पठार है, यह मध्य एशिया में स्थित है यह कुल 200000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विस्तृत है।
प्रश्न (15)- विश्व का सबसे ऊंचा पठार कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सबसे ऊंचा पठार पामीर का पठार है, इसकी ऊंचाई 4875 मीटर है,इसी कारण इसे विश्व की छत (Roof of the world ) कहते हैं।
प्रश्न (16)-एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और सबसे छोटा देश कौन सा है?
उत्तर- एशिया में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश चीन तथा क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश मालदीव है।
प्रश्न (17)- विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश सिंगापुर है यह एशिया महाद्वीप में स्थित है।
प्रश्न (18)- एशिया के स्थलरुद्ध ( land locked ) देश कौन कौन से हैं?
उत्तर- कजाकिस्तान, अफगानिस्तान, मंगोलिया, नेपाल, भूटान, तुर्कमेनिस्तान उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, तजाकिस्तान एवं लाओस एशिया महाद्वीप में स्थित लैंडलॉक्ड देश हैं। एशिया में स्थलरुद्ध देशों की कुल संख्या दस है।
प्रश्न (19)-एशिया का सबसे बड़ा स्थल रुद्ध देश (land locked country ) कौन सा है?
उत्तर- एशिया का सबसे बड़ा स्थल रुद्ध देश कजाकिस्तान है, जबकि मंगोलिया एशिया का दूसरा सबसे बड़ा स्थल रूद्र देश है।
लाओस दक्षिण पूर्व एशिया का एकमात्र स्थल रुद्ध देश है, जो कि पूर्व में फ्रांस का उपनिवेश था।
प्रश्न (20)- एशिया की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर- एशिया की सबसे लंबी नदी यांग्सी नदी है।
प्रश्न ( 21)- एशिया महाद्वीप में स्थित सबसे अधिकतम गहराई किसकी है?
उत्तर- एशिया महाद्वीप में सबसे अधिकतम गहराई मृत सागर की है, मृत सागर की अधिकतम गहराई 397 मीटर है।
प्रश्न (22)- विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त फिलीपींस द्वीप समूह के पास स्थित मेरियाना गर्त है मेरियाना गर्त की गहराई 11022 मीटर है।
प्रश्न (23)-विश्व की सबसे गहरी झील कौन सी है?
उत्तर- विश्व की सबसे गहरी झील बैकाल झील है बैकाल झील धरातल से 1940 मीटर गहरी जबकि समुद्र तल से 1485 मीटर गहरी है।
प्रश्न (24)- विश्व की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
उत्तर- विश्व की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर झील है, कैस्पियन सागर झील का क्षेत्रफल 371800 वर्ग किलोमीटर है, कैस्पियन सागर झील एशिया में स्थित है।
प्रश्न (25)- रूस के एशियाई भाग को क्या कहते हैं?
उत्तर- रूस के एशियाई भाग को साइबेरिया कहते हैं, बैकाल झील एवं कैस्पियन सागर झील दोनों साइबेरिया में ही स्थित हैं।
प्रश्न (26)-विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील कौन सी वह कहां स्थित है?
उत्तर- विश्व की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित खारे पानी की झील पैगांग झील है, यह लद्दाख क्षेत्र में स्थित है इसकी ऊंचाई 4267 मीटर है।
प्रश्न (27)- विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान मेघालय का मासिनराम है, जहां पर 11405 मिल लीटर वार्षिक वर्षा होती है।
प्रश्न (28)- श्रीलंका की सबसे लंबी नदी कौन सी है?
उत्तर- श्रीलंका की सबसे लंबी नदी महावेली गंगा है।
प्रश्न (29)-विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म कहां स्थित है?
उत्तर- विश्व का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म गोरखपुर उत्तर प्रदेश में स्थित है, जिसकी लंबाई 1.3 किलोमीटर है।
प्रश्न (30)-विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश चीन है जबकि दूसरा जापान है।
प्रश्न (31)- विश्व का सर्वाधिक समाचार पढ़ने वाला देश कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सर्वाधिक समाचार पत्र पढ़ने वाला देश हांगकांग है।
प्रश्न (32)-विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश कौन सा है?
उत्तर- विश्व का सर्वाधिक डाकघर वाला देश भारत है।
प्रश्न (33)-प्रशांत महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां कौन-कौन सी है?
उत्तर- प्रशांत महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां ह्वांग हो, आमूर, सीक्यांग और यांग्टी-सी-क्यांग है।
प्रश्न (34)-आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां कौन सी है?
उत्तर- लीना , ओबे व येनेसी आर्कटिक महासागर में गिरने वाली एशिया की प्रमुख नदियां हैं, इन सभी नदियों का मुहाना शीत ऋतु में जम जाता है।
प्रश्न (35)-एशिया के में कौन से देश हैं जिनकी जलवायु भूमध्यसागरीय जलवायु है?
उत्तर- साइप्रस, जॉर्डन, टर्की, इजराइल व लेबनान एशिया के ऐसे देश हैं जिनकी जलवायु भूमध्यसागरीय है।
प्रश्न (36)-एशिया का सबसे घना बसा द्वीप कौन सा है?
उत्तर-एशिया का सबसे घना बसा द्वीप जावा है।
प्रश्न (37)-एशिया का सर्वाधिक जूट उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर- बांग्लादेश एशिया का सर्वाधिक जूट उत्पादक देश है।
प्रश्न (38)- एशिया का सर्वाधिक गन्ना उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर- एशिया का सर्वाधिक गन्ना उत्पादक देश भारत है ।
प्रश्न (39)-एशिया महाद्वीप के किस देश में जल विद्युत का सर्वाधिक विकास हुआ?
उत्तर- एशिया में सर्वाधिक जल विद्युत का विकास जापान में हुआ।
प्रश्न (40)-एशिया का सबसे बड़ा रेल मार्ग कौन सा है?
उत्तर- एशिया का सबसे बड़ा रेलमार्ग ट्रांस साइबेरियन रेलमार्ग है जो कि लेनिनग्राड से ब्लाडी वोस्टक तक जाता है, इसकी लंबाई 9438 किलोमीटर है।
प्रश्न (41)- एशिया की सबसे लंबी रेल सुरंग कौन सी है?
उत्तर- शिकन एशिया की सबसे लंबी रेल सुरंग है जो जापान में स्थित है, इसकी लंबाई 53.85 किलोमीटर है तथा समुद्र तल से इसकी गहराई 240 मीटर है।
प्रश्न (42)-एशिया का कौन सा देश तंबाकू, गेहूं चावल, कपास के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है?
उत्तर- चीन देश,तंबाकू, गेहूं, चावल, कपास के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान रखता है।
प्रश्न (43)-एशिया का सर्वाधिक टीन उत्पादक देश कौन सा है?
उत्तर- एशिया का सर्वाधिक टिन उत्पादक देश मलेशिया है, मलेशिया टीन के निर्यात में विश्व में प्रथम स्थान रखता है, मलेशिया में स्थित इपोह ( किंता केलांग घाटी ) टीन खनन का प्रमुख केंद्र है। अर्थात मलेशिया की किंता घाटी टीन खनन के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न (44)-एशिया का कौन सा देश विश्व में सर्वाधिक प्राकृतिक रबड़ का उत्पादन करता है?
उत्तर- थाईलैंड, विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबर उत्पादित करने वाला देश है।
प्रश्न (45)-एशिया का सबसे गर्म स्थान कौन सा है?
उत्तर- एशिया का सबसे गर्म स्थान मोहनजोदड़ो (पाकिस्तान) है,इसका तापमान 26 मई 2010 को 53.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
प्रश्न (46)- एशिया का सबसे ठंडा स्थान कौनसा है?
उत्तर- एशिया का सबसे ठंडा स्थान बर्खोयांस्क है जो साइबेरिया में स्थित है, यहां तापमान -69°C मिलता है, इसीलिए इसे पृथ्वी का शीत ध्रुव भी कहते हैं।
प्रश्न (47)- कौन सी नहर लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ती है?
उत्तर- लाल सागर एवं भूमध्य सागर को स्वेज नहर जोड़ती है।
प्रश्न (48)-विश्व में कौन सा देश सर्वाधिक सिनकोना का उत्पादन करता है?
उत्तर- विश्व में सर्वाधिक सिनकोना उत्पादन करने वाला देश इंडोनेशिया है, इंडोनेशिया में स्थित बांडुंग सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक केंद्र है , सिनकोना से कुनैन बनाई जाती है जो कि मलेरिया की दवा है।
प्रश्न (49)-एशिया में स्थित कौन सा देश विश्व के सर्वाधिक जलयानों का निर्माण करता है?
उत्तर- एशिया में विश्व का सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश जापान है।
प्रश्न (50)-कौन सा जलडमरूमध्य आर्कटिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ता है?
उत्तर- बेरिंग जलडमरूमध्य आर्कटिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ता है जोकि अलास्का व कमचटका प्रायद्वीप के बीच स्थित है।
प्रश्न (51)-जापान का नागासाकी शहर किस द्वीप पर स्थित है?
उत्तर- जापान का नागासाकी शहर क्यूशू द्वीप पर स्थित है।
प्रश्न (52)- चा-नू-यू त्योहार किस देश में मनाया जाता है?
उत्तर- चा-नू-यू त्योहार जापान में मनाया जाता है,चा-नू-यू त्योहार चाय से संबंधित है,जापान के लोगों को चाय अत्यधिक प्रिय है इसलिए ये लोग चाय का एक विशेष उत्सव चा-नू-यू मनाते हैं ।
प्रश्न (53)- विश्व में सिंचाई नहरों का सर्वाधिक विस्तृत जाल किस देश में है?
उत्तर- विश्व में सिंचाई नहरों का सर्वाधिक विस्तृत जाल पाकिस्तान में है।
प्रश्न (54)- एशिया का कौन सा देश अपने सुंदर बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है?
उत्तर- म्यामार एशिया में स्थित है तथा यह अपने सुंदर बौद्ध मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है।
प्रश्न (55)- स्वर्णिम त्रिभुज के अंतर्गत एशिया के कौन-कौन से देश आते हैं?
उत्तर- स्वर्णिम त्रिभुज के अंतर्गत एशिया के लाओस-थाईलैंड एवं म्यांमार देश आते हैं।
Comments
Post a Comment
Please do not share any spam link in comment box