उत्तराखंड की वस्तु मापन व्यवस्था-
इस आर्टिकल में आज हम बात करेंगे उत्तराखंड राज्य में उपयोग की जाने वाली विभिन्न मापन व्यवस्थाओं या प्रणालियों की,
इस आर्टिकल में उत्तराखंड की अन्न मापन प्रणाली , उत्तराखंड की धातु मापन प्रणाली, उत्तराखंड की द्रव मापन प्रणाली तथा उत्तराखंड में प्रयुक्त होने वाली भूमि मापन प्रणालीयों का उल्लेख किया जाएगा-
उत्तराखंड की अन्न मापन प्रणाली-
उत्तराखंड की अन्न मापन प्रणाली की सबसे छोटी इकाई- मुठ्ठी होती है।
एक मुठ्ठी ( 1 मुठ्ठी ) कितने ग्राम के बराबर होती है=62.5 ग्राम के
आठ मुठ्ठी ( 8 मुठ्ठी ) कितने ग्राम के बराबर होती है= आठ मुट्ठी का वजन 500 ग्राम होता है।
एक सेर में कितने मुठ्ठी के बराबर होता है- एक सेर में आठ मुठ्ठी होती है।
एक कुड़ी में कितने सेर होते हैं-
एक कुड़ी में दो सेर होते हैं।
एक कुड़ी कितने किलो के बराबर होती है- एक कुड़ी एक किलोग्राम या एक हजार ग्राम के बराबर होता है।
एक पाथा बराबर= दो कुड़ी
एक पाथा बराबर= 2 किलोग्राम=2000 ग्राम
एक पाथा बराबर= 4 सेर
एक पाथा बराबर= 32 मुठ्ठी
नोट- प्राचीन समय में व्याप्त मापन संबंधी भ्रष्टाचार को रोकने के लिए तत्कालीन राजा अजय पाल के द्वारा एक मानक पाथा का आविष्कार किया गया था जिसका वजन पूरा दो किलो होता था व इस पर राजकीय मोहर लगी हुई होती थी, इसका नाम दयूली पाथा या अजयपाल को पाथा था।
एक डाल बराबर = आठ पाथा या 16 किलो ग्राम
एक विशत बराबर = 20 किलोग्राम
एक दूण या एक दोण बराबर होता है= 32 किलो के,
एक दूण या एक दोण बराबर होता है= 16 पाथा के बराबर,
एक दूण या एक दोण बराबर होता है = 32 कुड़ी के बराबर,
एक दूण या एक दोण बराबर होता है= 64 सेर के बराबर,
एक मण कितने किलो के बराबर होता है= 40 किलो के बराबर
एक मण कितने पाथा के बराबर होता है= 20 पाथा के बराबर,
एक मण कितने सेर के बराबर होता है= 80 सेर के बराबर,
एक खार कितने किलो के बराबर होता है= 640 किलो के बराबर,
एक खार कितने मण के बराबर होता है=
8 मण के बराबर,
एक खार कितने दूण या दोण के बराबर होता है= 20 दूण या दोण के बराबर,
उत्तराखंड में धातु मापन व्यवस्था-
उत्तराखंड में धातु मापन व्यवस्था की सबसे छोटी इकाई रत्ती होती है, जिसका मान 1 ग्राम से भी बहुत कम होता है,
8 रत्ती बराबर= 1 माशा
12 माशा= 1 तोला
एक तोला बराबर = 10 ग्राम
पांच तोला बराबर = 50 ग्राम या एक पल
100 तोला बराबर= एक टका
एक टका बराबर = एक किलो,
12 टका बराबर = सवा सेर
एक सवा सेर = 12 किलो
उत्तराखंड की द्रव मापन प्रणाली-
उत्तराखंड की द्रव मापन प्रणाली की सबसे छोटी इकाई एक तामी होती है,
एक तामी = 250 ग्राम
दो तामी बराबर = 500 ग्राम
दो तामी बराबर = एक सेर
दो सेर बराबर = एक कूडी
उत्तराखंड की भूमि मापन प्रणाली-
उत्तराखंड में भूमि मापन की सबसे छोटी इकाई एक मुट्ठी होती है,
एक मुठ्ठी बराबर = 62.5 ग्राम
( मुट्ठी में भूमि को इस प्रकार मापा जाता है की पहले मुट्ठी में 62.5 ग्राम मोटा अनाज लिया जाता है तथा उसे ठीक उसी प्रकार भूमि में बोया जाता है जिस प्रकार फसल उगाते समय बोया जाता है इस प्रकार जितनी भूमि पर यह बीज गिरेगा वह क्षेत्रफल एक मुट्ठी कहलाएगा, आप fynclick पढ़ रहें हैं, हमारा ब्लाग विजिट करने के लिए, धन्यवाद )
16 मुठ्ठी बराबर= 1 नाली 
2.5 नाली बराबर होती है= 1 बीघा के बराबर
एक बीघा में कितने विश्वा होते हैं- एक बिघा में 20 विश्वा होते हैं।
एक नाली में 8 विश्वा होते हैं।
Comments
Post a Comment
Please do not share any spam link in comment box